लाल, गुलाबी, हरे रंग से हटकर वेडिंग सीजन में पहनें लैवेंडर आउटफिट्स

लैवेंडर एक ऐसा रंग है, जो आम रंगों से एकदम रिफ्रेशिंग लुक देता है। इस वेडिंग सीजन में आप ऐसे ही कुछ नए आउटफिट्स ट्राई कर सकती हैं।
Updated:- 2022-03-04, 18:00 IST
lavender outfits for brides

फैशन की दुनिया में हर साल कुछ बदलाव होते हैं। कितने ट्रेंड्स आते हैं और कितने जाते हैं। मगर बीते कुछ समय से एक ऐसा रंग है जो हमारे दिल-ओ-दिमाग में बैठा हुआ है। लैवेंडर रंग के कितने उदाहरण हमने बीते कुछ समय में देखे हैं। महिलाओं ने इस एक रंग को दिल से स्वीकारा है और अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बनाया है।

आज की डेट में मिलेनियल ब्राइड्स से लेकर ब्राइड्समेड्स तक, लैवेंडर उनके वेडिंग वार्डरोब के लिए सबसे ज्यादा मांग में होने वाला रंग बना हुआ है। इस सुंदर, आकर्षक और रिफ्रेशिंग की रंग की बात ही ऐसी है। पिछले साल एक्ट्रेस अनुष्का रंजन ने अपनी शादी में लैंवेंडर रंग के लहंगे को पहनकर मोनोटनी को तोड़ा था।

कई हस्तियों को भी इस रंग के आउटफिट्स को फ्लॉन्ट करते देखा जा चुका है। अगर आप दुल्हन बनने जा रही हैं या अपनी फ्रेंड की शादी के लिए तैयारी कर रही हैं, तो आपको भी इस रंग को आजमाकर देखना चाहिए। लैवेंडर रंग के आउटफिट्स को अपने जश्न का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपके लिए ऐसे ही कुछ आइडियाज लेकर आए हैं, जिन्हें देख आप भी शायद लैवेंडर आउटफिट्स को चुन लें।

1. एक डैजलिंग सुंदर लैवेंडर शरारा

lavender sharara

शरारा एक ऐसा आउटफिट है जिसे दुल्हन और दुल्हन की सहेली भी वेडिंग फंक्शन के दौरान पहन सकती हैं। मेहंदी और संगीत फंक्शन में कुछ अलग पहनना हो तो लैवेंडर रंग के इस बड़े गोटे वाले शरारा से बेहतर क्या होगा। आप सीक्वेन और एंब्रॉयडरी वर्क वाला हैवी शरारा कैरी कर सकती हैं। यह आपको हर फंक्शन में भीड़ से अलग दिखाएगा।

2. एक प्री-ड्रेप्ड साड़ी

संगीत फंक्शन के लिए यह कलर माना सूदिंग होगा, लेकिन आप इसमें चमकदार एम्बेलिशमेंट वर्क को ट्राई कर सकती हैं। आप मिरर वर्क के साथ प्री-ड्रेप्ड रफल साड़ी पहन सकती हैं, जो आपको ग्लैमरस लुक भी देगी और कम्फर्ट भी। इसके साथ आप ऑर्नेट ऑफ-शोल्डर ब्लाउज़ पहनना चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: अपने पर्पल लहंगे को बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह करें स्टाइल, अपनाएं ये टिप्स

3. लैवेंडर गाउन

lavender gown

अगर आप अपनी इंगेजमेंट के लिए कोई डिफरेंट कलर का गाउन लेने के बारे में सोच रही हैं, तो लैवेंडर रंग के साथ जाइए। दिन के फंक्शन में यह कलर बहुत सूदिंग और रिफ्रेशिंग लगता है। आप ऑर्गेंजा लैवेंडर सीक्वेन गाउन का ऑप्शन चुन सकती हैं। सिंड्रेला गाउन चुन सकती हैं। इसके साथ सिल्वर या डायमंड ज्वेलरी आपके इंगेजमेंट लुक को कंप्लीट करने के लिए बेहतर होगी।

इसे भी पढ़ें: साड़ी में पहनना है लैवेंडर कलर, इन बॉलीवुड एक्ट्रेस से लें इंस्पिरेशन


4. ब्राइडल लहंगा

lavender bridal lehenga

अगर आप बॉलीवुड फैशन को फॉलो करती हैं, तो आपने देखा होगा कि पिछले साल अनुष्का रंजन और आदित्य सील की शादी हुई थी और उस शादी में खास था अनुष्का का लैवेंडर ब्राइडल लहंगा। शादी की व्हाइट थीम से उनका अटायर एकदम मैच कर रहा था और वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अगर आप लाल, गुलाबी, हरे, पीले रंग से कुछ नया रंग पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो लैवेंडर रंग का ब्राइडल लहंगा आपके लिए अच्छी चॉइस हो सकता है।

तो ये हैं ऐसे कुछ लैवेंडर आउटफिट्स जिन्हें आप अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं। वेडिंग के किसी भी फंक्शन में इन्हें पहनकर अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट कर सकती हैं। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आएगी। इसे लाइक और शेयर करें। फैशन से जुड़े ऐसे ही टिप्स पाने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: shaadisaga,shopify, aachoo, nykaa

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।