आदित्य सील की हुई अनुष्का, शादी की खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

शादी के इस सीजन में कई सारे एक्टर्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब अभिनेता आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने भी कल रात मुंबई में अपने करीबी और दोस्तों के सामने सात फेरे लिए। इस शादी में तमाम सितारों ने शिरकत की थी। शादी के बाद कपल का पहला वीडियो भी सोशल वीडियो पर चर्चा का विषय बना हुआ, जिसमें दोनों की कैमेस्ट्री देखते ही बनती है।
इससे पहले दोनों की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन भी बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किए गए। शुक्रवार को, दोनों ने अपना मेहंदी समारोह मनाया, जिसमें आलिया भट्ट, वाणी कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, अथिया शेट्टी, आकांक्षा रंजन कपूर जैसे स्टार्स भी शामिल हुए थे।
दोनों का शानदार संगीत फंक्शन शनिवार को हुआ था, जिसमें टीवी और फिल्म जगत के कई सारे सेलिब्रिटीज ने शिरकत की थी। अनुष्का-आदित्य ब्लैक और रेड कलर के आउटफिट में एक-दूसरे को कॉम्पलिमेंट कर रहे थे। दोनों के संगीत फंक्शन में सबने बहुत एन्जॉय किया। अनुष्का के दोस्तों ने डांस परफॉर्मेंस भी दी थी।
अनुष्का रंजन और आदित्य सील की खूबसूरत शादी को 'द वेडिंग स्टोरी' ने शॉट की है और वे पहले ही समारोह से कुछ वीडियो और तस्वीरें साझा कर चुके हैं। हाल ही में एक वीडियो टीम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है जिसमें अनुष्का रंजन की दुल्हन की एंट्री दिखाई जा रही है। कपल की शादी की पूरी डिटेल्स जानने के लिए पढ़े ये आर्टिकल।
अनुष्का और आदित्य की ड्रीमी वेडिंग

अनुष्का ने अपने इस खास दिन के लिए लैवेंडर रंग का लहंगा चुना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग डायमंड जूलरी और इयररिंग्स पहने थे। वहीं, आदित्य सील लाइट येलो कलर की शेरवानी में काफी जंच रहे थे। आदित्य ने तो अपनी बारात में जबरदस्त डांस भी किया था। इस दौरान शादी का एक ऐसा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें जयमाला के दौरान अनुष्का इमोशनल हो गई थीं, जिसे देख आदित्य ने प्यार से उनके आंसू पोंछे। इस वीडियो को दोनों के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
दोनों की शादी में शामिल हुए सितारे
View this post on Instagram
अनुष्का रंजन और आदित्य सील की शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। मेहमानों की सूची में वाणी कपूर, पूनम ढिल्लों, अली गोनी, जैस्मीन भसीन, राकेश रोशन, मनीष मल्होत्रा, जावेद अख्तर, मधुर भंडारकर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, अथिया शेट्टी, वरुण शर्मा जैसे नाम शामिल हैं।
अनुष्का रंजन की शादी में आलिया भट्ट ने पारंपरिक पीली बनारसी साड़ी पहनी थी। वेडिंग में अथिया शेट्टी गहरे गुलाबी रंग का लहंगा पहनकर पहुंची। उन्होंने बड़े-बड़े झुमके भी कैरी कर रखे थे। भूमि पेडनेकर ने शादी के लिए ब्राइट येलो रंग का लहंगा पहना था।
View this post on Instagram
वहीं, वाणी कपूर ने सफ़ेद लहंगे के चोली सेट में शादी में चार चांद लगाए। वहीं, पूनम ढिल्लन भी गोल्डन-रेड साड़ी में दिखीं। वहीं, अली गोनी अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के साथ ब्लैक कलर के मैचिंग आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए। टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा भी सहेली की शादी में बन-ठन कर पहुंची। उन्होंने प्याजी रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था और उनका ओवरऑल लुक बहुत पसंद किया गया।
View this post on Instagram
संगीत फंक्शन में गजब ढा रहे थे अनुष्का-आदित्य

कल आयोजित हुआ संगीत समारोह, वाकई एक भव्य समारोह था। दोनों कपल लाजवाब लग रहे थे। आदित्य ने काले रंग की खूबसूरत मैटेलिक शेरवानी पहनती थी, जिसमें वह काफी हैंडसम लगे। वहीं अनुष्का लाल रंग की क्लासिक सेक्विन साड़ी में गॉर्जियस लगीं। इसके साथ उन्होंने बंधगला नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स को चुना। हाईलाइटेड चीक, बोल्ड लिप्स और स्ट्रेट हेयर में वह बहुत सुंदर लग रही थीं। दोनों के फंक्शन को आलिया भट्ट, रवीना टंडन, वाणी कपूर, अली गोनी, अर्सलान गोनी, सुज़ैन खान, क्रिस्टल डिसूजा, आकांक्षा रंजन कपूर, अथिया शेट्टी, भूमी पेडनेकर, मसाबा गुप्ता और अन्य सेलिब्रिटीज ने अटेंड किया।
शत्रुघन सिन्हा, अनु मलिक सहित शामिल हुईं कई हस्तियां

इस लैविस संगीत समारोह में कई बड़े-बड़े लोग शामिल हुए थे। अनु मलिक अपनी वाइफ के साथ दिखे। वहीं, शत्रुघन सिन्हा ने समारोह में अपने बेटे के साथ शिरकत की। डेविड धवन, गुलशन ग्रोवर, सतीश शाह, पूनम ढिल्लों, भाग्यश्री और सुजैन खान, मसाबा गुप्ता, शाहीन भट्ट जैसे कई सेलिब्रिटीज को फंक्शन में स्पॉट किया गया।
ब्राइड्समेड और ग्रूम स्कावड ने किया खास डांस
View this post on Instagram
Video Credit : instagram@theweddingstory_official
संगीत समारोह बिना नाच-गाने के कैसे पूरा होता। इस मौके पर अनुष्का की ब्राइड्समेड ने खूब डांस किया। आलिया भट्ट, आकांशा रंजन कपूर और अन्य सहेलियां 'छलका छलका' गानें में डांस करतीं नजर आईं। वहीं, वाणी कपूर, क्रिस्टल डिसूजा आदि के साथ सून ब्राइड-टू-बी अनुष्का रंजन ने 'जलेबी बाई' और 'गुड़ नाल इश्क मीठा' जैसे खाने पर अपने शानदार मूव्स दिखाए।
इस मामले में हमारे दूल्हे राजा भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने स्क्वाड के साथ मिलकर एक जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। 'खाली-पीली, खाली-पीली' गाने पर वह अपने दोस्तों के साथ डांस करते नजर आए।
ग्लैमर के तड़का लगाती दिखीं अभिनेत्रियां

इस फंक्शन में अभिनेत्रियों का एक अलग ही जलवा दिखा। आलिया भट्ट शादी में नियोन रंग के खूबसूरत लहंगे में दिखीं। उनके बोल्ड ब्लाउज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके साथ ही मिनमिल मेकअप में वह हमेशा की तरह गर्जियस दिखीं। वहीं वाणी कपूर ने पेस्टल ग्रीन रंग के लहंगे में छटा बिखेरी। पेडनेकर सिस्टर्स येलो और व्हाइट एंड सिल्वर रंग के लहंगे में पैपराजी को पोज देती नजर आईं।

अभिनेत्री रविना टंडन ने मल्टी कलर के खूबसूरत लहंगे को फंक्शन के लिए चुना था। जहां क्रिस्टल डिसूजा लाइट ब्लू कलर में गोल्ड वर्क के लहंगे में चार चांद लगाती नजर आईं, वहीं आकांक्षा रंजन कपूर ने भी रॉयल ब्लू कलर का खूबसूरत एम्बेलिशमेंट वाला लहंगा चुना था। अथिया शेट्टी येलो रंग की साड़ी में अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
अनुष्का-आदित्य का ग्रैंड मेहंदी सेलिब्रेशन

अनुष्का रंजन के मेहंदी की तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि यह फंक्शन कितना ग्रैंड हुआ था। इस फंक्शन में कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी। अनुष्का ने अपने फंक्शन की वीडियोज अपनी स्टोरी में शेयर की हैं और क्रिस्टल डिसूजा, वाणी कपूर और उनके बाकी साथियों ने भी फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं।
View this post on Instagram
इस खास मौके पर अनुष्का ने लाइट ग्रीन और क्रीम रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था। चोकर नेकपीस और वेवी हेयरस्टाइल में अनुष्का शानदार लग रही थीं। जैसे ही होने वाली दुल्हन डांस फ्लोर में एंटर हुई, वह 'तारीफां' गाने पर डांस करती नजर आईं। वहीं आदित्य ब्लू रंग के कुर्ते पजामे में डैशिंग लगे। वह अपने हाथ पर अनुष्का के नाम की मेहंदी दिखाते नजर आए।
आलिया भट्ट, वाणी कपूर, अथिया शेट्टी सहित कई एक्टर्स हुए शामिल

जैसा कि हमने आपको बताया अनुष्का के फंक्शन में इंडस्ट्री से उनकी कुछ सबसे अच्छी सहेलियां शामिल हुई थीं। इनमें क्रिस्टल डिसूजा, आलिया भट्ट, वाणी कपूर, अथिया शेट्टी और आकांक्षा रंजन कपूर सहित अन्य शामिल थे। आलिया भट्ट फंक्शन में सुंदर एंब्रॉयडरी वर्क वाले रेड गाउन में पहुंची थीं। वहीं वाणी कपूर ने गॉर्जियस पीच कलर का लहंगा पहना था। सुंदर स्टोन स्डेड इयररिंग्स, साइड मिनिमल मेकअप में वाणी खूब जंच रही थीं।
क्रिस्टल डिसूजा ने ऑरेंज-येलो कलर का फ्लेयर्ड इंडो-वेस्टर्न आउटफिट चुना। इसके साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनकर वह गजब ढा रही थीं, उन्होंने ब्राइड-टू-बी अनुष्का के साथ तस्वीरें खिचवाईं। इसके अलावा आकांक्षा रंजन कपूर ने भी अपनी बीएफएफ आलिया और अनुष्का के साथ स्वीट-स्वीट तस्वीरें शेयर की हैं। आकांक्षा लाइट ब्लू लहंगे में नजर आईं।
इसे भी पढ़ें :पत्रलेखा का खास ब्राइडल वियर, राजकुमार राव के लिए था स्पेशल मैसेज
गुरुवार को हुई थी बैचलर पार्टी
इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को अनुष्का ने सुजैन खान, उनके कथित बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी, अली गोनी, वाणी कपूर और क्रिस्टल डिसूजा के साथ जमकर पार्टी की थी। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। पार्टी की तस्वीरों में अनुष्का ने ब्राइड-टू-बी का सैश पहना है और उनके दोस्तों ने टीम ब्राइड का सैश पहना है। सबसे हाथों पर ब्राइड और ब्राइड ट्राइब के टेम्पररी टैटू भी दिखे।
इसे भी पढ़ें :शादी के बाद विरुष्का के पड़ोसी बन सकते हैं विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, पढ़ें पूरी खबर
अनुष्का-आदित्य की लव स्टोरी
View this post on Instagram
दोनों की लव स्टोरी की बात करें, तो अनुष्का-आदित्य एक-दूसरे को लगभग 4 साल से डेट कर रहे हैं। एक लीडिंग वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में आदित्य ने बताया था, 'हम साढ़े तीन साल पहले मिले थे। मुझे उनके परिवार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था और वहीं मैं उनसे पहली बार मिला था। उस पार्टी के बाद हमारे बीच खूब बातें हुईं। फिर हम एक साथ घूमने लगे। हमें एक रिश्ते में आने में थोड़ा समय लगा, लेकिन आखिरकार ऐसा हो गया।' आदित्य ने अक्टूबर 2019 में बहुत ही प्यारे तरीके से अनुष्का को पेरिस में प्रपोज भी किया था। दोनों जल्द ही शादी भी करना चाहते थे, मगर पैनडेमिक ने दोनों के प्लान पर पानी फेर दिया था।
अनुष्का और आदित्य को हमारी ओर से ढेरों शुभकामनाएं। उम्मीद है आपको भी यह लेख पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और बॉलीवुड से जुड़ी जानकारी के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।