Sleeveless Kurti Designs: ऑफिस पहनकर जाने के लिए बेस्ट हैं ये स्लीवलेस कुर्तियां, मिलेगा स्टाइलिश लुक
-1779772020368.webp)
Kurti Designs For Office Going Girls: गर्मियां आते ही ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए सबसे बड़ी टेंशन की बात ये रहती है कि वो क्या पहन कर जाएं? इस मौसम में वो ऐसे आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं जो कंफर्टेबल तो हो ही, साथ ही स्टाइलिश भी दिखे। ऐसे में अगर आप भी रोज-रोज वही पुरानी कुर्तियां पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो स्लीवलेस कुर्तियां (Sleeveless Kurtis) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।
ये कुर्तियां आपको न सिर्फ कंफर्टेबल महसूस कराएंगी, बल्कि स्टाइलिश और प्रोफेशनल लुक भी देंगी। हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट डिजाइन में स्लीवलेस कुर्तियां लेकर आए हैं। आइए देखते हैं-
हॉल्टर-नेक प्रिंटेड स्लीवलेस कुर्ती

ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए ये रेड कलर की प्रिंटेड कुर्ती बहुत ही अच्छी लगेगी। इसका स्टाइलिश हॉल्टर-नेक डिजाइन और स्लीवलेस पैटर्न आपको मॉडर्न और सोबर लुक देगा। इसे आप व्हाइट कलर के प्लाजो पैंट्स के साथ पेयर करके पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Snake Design Ring: हाथों को खूबसूरत लुक देंगे स्नेक डिजाइन के ये लेटेस्ट रिंग
Image Credit- Pinterest/SCOOBY
स्ट्रैपी स्लीवलेस प्रिंटेड कुर्ती
-1779772199070.jpg)
ऑफिस में एलिगेंट लुक पाने के लिए आप इस तरह की स्ट्रेट कुर्ती खरीद सकती हैं। इसके पतले स्ट्रैप्स (Dori Straps) पर खूबसूरत लटकन लगी हुई है। अगर आप इस तरह की कुर्ती मैचिंग पैंट और शेडेड दुपट्टे के साथ पहनेंगी तो बहुत ही कंफर्टेबल और क्लासी लुक मिलेगा।
यह भी पढ़ें- DIY Bracelet: पुराने मेटल के बैंगल्स से बनाएं फैंसी ब्रेसलेट, कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए हैं बेस्ट
Image Credit- Pinterest/BrownGirlFinds
ए-लाइन प्रिंटेड की-होल कुर्ती
-1779772207850.jpg)
ऑफिस में पहनने के लिए ये ऑफ-व्हाइट कलर की ए-लाइन स्लीवलेस कुर्ती बहुत ही ग्रेसफुल लुक देगी। इस पर हाथी और छाते के खूबसूरत राजस्थानी प्रिंट्स बने हुए हैं और गले पर एक छोटा सा की-होल कट दिया गया है। इसे पहनने से आपको फॉर्मल और स्टाइलिश लुक दोनों ही मिलेगा।
Image Credit- Pinterest/All_Finds
वी-नेक प्लेन फ्लेयर्ड स्लीवलेस कुर्ती
-1779772216610.jpg)
ऑफिस में अगर आप सिंपल और सोबर लुक चाहती हैं तो ये पिस्ता ग्रीन कलर की अनारकली स्टाइल कुर्ती बेस्ट रहेगी। इसका गला वी-नेक (V-Neck) है और कमर के नीचे से इसमें बहुत ही सुंदर घेरा यानी फ्लेयर दिया गया है। ये कुर्ती ऑफिस के लिए एकदम बेस्ट है।
यह भी पढ़ें- Gajra Bangle Designs: गजरा बैंगल के ये डिजाइंस बढ़ाएंगे हाथों की शोभा, बकरीद पर जरूर करें स्टाइल
Image Credit- Pinterest/Satish King
स्लीवलेस कट वाली कुर्ती
-1779772224134.jpg)
ये कुर्ती ऑफिस के लिए अच्छी चॉइस हो सकती है। इसमें खूबसूरती से कुर्ती के आगे कट दिया गया है। इसकी लेंथ इसे जींस या एंकल-लेंथ पैंट्स के साथ पहनने पर परफेक्ट लुक देगी।
Image Credit- Pinterest/Urban Outfitters
फ्लोरल प्रिंटेड वी-नेक स्लीवलेस कुर्ती
-1779878049986.jpg)
ऑफिस में अगर आप ब्यूटीफुल लुक पाना चाहती हैं तो ये व्हाइट कलर की स्लीवलेस कुर्ती बहुत ही प्यारी लगेगी। इस पर बने खूबसूरत फ्लोरल (फूल-पत्ती) प्रिंट्स बहुत ही सुंदर लगेंगे।
यह भी पढ़ें- Jelly Bangle Designs: कम उम्र की लड़कियों पर खूब अच्छे लगेंगे ये जेली बैंगल्स, देखें लेटेस्ट कलेक्शंस
Image Credit- Pinterest/alfez505058
तो अगर आप भी ऑफिस में पहनने के लिए कुछ स्टाइलिश ऑप्शन देख रही हैं तो ये स्लीवलेस कुर्तियां बेस्ट रहेंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/Outfits For You/Zyvra/Etsy
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।