DIY Bracelet: पुराने मेटल के बैंगल्स से बनाएं फैंसी ब्रेसलेट, कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए हैं बेस्ट
-1779704357191.webp)
हर लड़की चाहती है कि उसका लुक सबसे अच्छा लगे। इसके लिए वो कुछ न कुछ ट्राई करती हैं। खासकर कॉलेज जाने वाली लड़कियां तो अपने पास ऐसे एसेसरीज रखना चाहती हैं जो ज्यादा महंगे भी न हो और स्टाइलिश भी दिखे। चूड़ियों की बात करें तो मेटल के बैंगल्स सभी के पास जरूर होते हैं, लेकिन जब ये पुराने हो जाते हैं तो इन्हें फेंक दिया जाता है, लेकिन आप चाहें तो इससे स्टाइलिश और फैंसी ब्रेसलेट तैयार कर सकती हैं।
खास बात ये है कि DIY यानी घर पर खुद बनाई गई ज्वेलरी आजकल काफी ट्रेंड में भी है। इससे आपका लुक अलग दिखता है और कम खर्च में नया एसेसरीज भी तैयार हो जाता है। हम आपको फैंसी ब्रेसलेट बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

धागे वाला ब्रेसलेट बनाएं
अगर आपके पास सिंपल मेटल बैंगल्स हैं, तो उन्हें कलरफुल धागों से नया लुक दे सकती हैं। इसके लिए बैंगल पर आप सिल्क थ्रेड, वुलेन या कॉटन का धागा लपेट सकती हैं। चाहें तो बीच-बीच में छोटे पर्ल या मिरर भी लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- DIY Lehenga: पुराने लहंंगे से ऐसे बनाएं नया शरारा और गरारा, बकरीद पर मिलेगा रॉयल लुक
चार्म ब्रेसलेट भी दिखेगा स्टाइलिश
आजकल चार्म ब्रेसलेट काफी पंसद आते हैं। इसके लिए आप पुराने मेटल बैंगल में छोटे-छोटे चार्म्स, बेल, स्टार या हार्ट शेप पेंडेंट एड करके नया डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए ज्वेलरी हुक और छोटी चेन का इस्तेमाल भी आप कर सती हैं।
फैब्रिक से दें नया लुक
पुराने मेटल के बैंगल्स पर आप प्रिंटेड कपड़ा चिपकाकर भी सुंदर सा ब्रेसलेट तैयार कर सकती हैं। खासकर डेनिम, ब्लॉक प्रिंट या फ्लोरल फैब्रिक अगर आपके पास है तो इन्हीं कपड़ों का इस्तेमाल करें। इस तरह के बैंगल्स जींस और कुर्ती दोनों के साथ बहुत अच्छे लगेंगे।
यह भी पढ़ें- Gajra Bangle Designs: गजरा बैंगल के ये डिजाइंस बढ़ाएंगे हाथों की शोभा, बकरीद पर जरूर करें स्टाइल
ऑक्सीडाइज्ड लुक भी दें
अगर पुराने मेटल बैंगल्स का रंग थोड़ा उतर गया है, तो आप उससे ऑक्सीडाइज्ड ब्रेसलेट भी बना सकती हैं। इससे लुक बहुत अच्छा आता है। बाजार में मिलने वाला सिल्वर या ब्लैक मेटल पेंट इसमें काम आ सकता है। इसके बाद आप इस पर छोटे मोती या कुंदन चिपकाकर फ्यूजन स्टाइल ब्रेसलेट तैयार कर सकती हैं।
-1779704389000.jpg)
लेयर्ड बैंगल्स बनाएं
अगर आपके पास कई सारे मेटल के बैंगल्स हैं तो उन्हें जोड़कर आप लेयर्ड ब्रेसलेट भी बना सकती हैं। इसके लिए 3 से 4 बैंगल्स को एक साथ रिबन या चेन से जोड़ दें। इससे एक डिजाइनर ब्रेसलेट तैयार हो जाएगा।
किन आउटफिट्स के साथ अच्छे लगेंगे ये ब्रेसलेट?
- कुर्ती और जींस
- इंडो-वेस्टर्न ड्रेस
- सिंपल टॉप और डेनिम
- कॉटन सूट
- कॉलेज कैजुअल लुक
यह भी पढ़ें- Glass Bangle Hacks: सस्ती कांच की चूड़ियां भी लगेंगी महंगी, बस इन कंगन डिजाइंस के साथ करें मिक्स एंड मैच
तो अगर आव भी थोड़ी क्रिएटिविटी दिखाएंगी तो घर पर ही फैंसी ब्रेसलेट बनाया जा सकता है। ये कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए एकदम परफेक्ट हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Ai/Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।