Gajra Bangle Designs: गजरा बैंगल के ये डिजाइंस बढ़ाएंगे हाथों की शोभा, ट्रेडिशनल लुक में लग जाएंगे चार चांद

Gajra Bangle Designs: बकरीद का त्योहार नजदीक है। इर त्योहार में महिलाएं और लड़कियां अपने लुक का खास ख्याल रखती हैं। वो सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं। इसके लिए कपड़ों, मेकअप और फुटवियर से लेकर एसेसरीज तक सब कुछ यूनिक रखना चाहती हैं। ऐसे में अगर आप भी बकरीद के खास मौके पर अपने एथनिक लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं, तो इस बार गजरा बैंगल जरूर ट्राई करें।
आजकल ट्रेंड में चल रहे ये खूबसूरत चूड़ी डिजाइंस आपके हाथों की शोभा बढ़ा देंगे। ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का ये परफेक्ट कॉम्बिनेशन हर किसी का ध्यान आपकी तरफ खींच लेगा। हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस के गजरा बैंगल्स दिखा रहे हैं-
लटकन वाली क्रिस्टल गजरा चूड़ियां

बकरीद के खास मौके पर आप अगर ट्रेडिशनल लुक अपना रही हैं तो इस तरह का पिंक और ग्रीन क्रिस्टल गजरा बैंगल एकदम परफेक्ट रहेगा। इसमें छोटे-छोटे चमकदार मोतियों को गजरे के स्टाइल में पिरोया गया है और तो और नीचे की तरफ खूबसूरत लटकन बनाया गया है। यकीन मानिए, अगर आप इसे पहनंगी तो इससे आपका लुक और भी जबरदस्त दिखेगा।
यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Pendant Designs: सिर्फ 2 ग्राम में बनवाएं मंगलसूत्र के ये सुंदर पेंडेंट, डेली वियर के लिए हैं बेस्ट
Image Credit- Pinterest/Etsy
मल्टीकलर क्रिस्टल गजरा चूड़ियां
-1779251602954.jpg)
मल्टीकलर की चूड़ियां तो वैसे भी बहुत अच्छी लगती हैं। ऐसे में अगर आप अपने एथनिक लुक को और भी खास बनाना चाहती हैं तो ये मल्टीकलर गजरा बैंगल आप पर बहुत अच्छा लगेगा। इसमें गुलाबी, बैंगनी, हरे और सफेद क्रिस्टल मोतियों को मिलाकर बहुत ही सुंदर फूलों वाला गजरा लुक दिया गया है। इसकी खास बात तो ये है कि आप बकरीद पर किसी भी कलर के आउटफिट के साथ इसे मैच करके पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- 1 Gram Gold Locket Ke Designs: एनिवर्सरी पर पत्नी को गिफ्ट में दें ये सोने का लॉकेट, लेटेस्ट डिजाइंस आएंगे पसंद
Image Credit- Pinterest/khushi
पर्पल और व्हाइट क्रिस्टल गजरा बैंगल
-1779251614493.jpg)
अगर आपको सिपंल और क्लासिक लुक पसंद है तो ये पर्पल और व्हाइट कलर का गजरा कंगन आपके लिए ही है। इसमें लगे छोटे-छोटे सफेद मोती असली मोगरे के गजरे जैसा लुक दे रहे हैं। इसे आप बकरीद पर किसी भी पेस्टल या डार्क कलर के आउटफिट के साथ पहनकर रॉयल लुक पा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Rose Design Diamond Ring: पार्टनर को गिफ्ट में दें गुलाब डिजाइन वाले ये डायमंड रिंग, सुंदर लगेंगे आपके हाथ
Image Credit- Pinterest/wrist.wish
हैवी क्रिस्टल गजरा कंगन
-1779251643875.jpg)
इस कंगन में छोटे-छोटे गोल्डन और सफेद क्रिस्टल मोतियों को घने गजरे की तरह पिरोया गया है। इसकी लटकन भी काफी खूबसूरत लग रही है। ऐसे में आप बकरीद पर इसे शरारा या किसी भी सूट के साथ पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Silver Necklace Ke Designs: सिल्वर नेकलेस के ये खूबसूरत डिजाइंस मां के लिए हैं बेस्ट गिफ्ट, देखें ऑप्शंस
Image Credit- Pinterest/Lily
लाइट ग्रीन क्रिस्टल गजरा कंगन
-1779251655709.jpg)
इस कंगन में छोटे-छोटे चमकदार लाइट ग्रीन क्रिस्टल मोतियों को बहुत ही खूबसूरती से घने गजरे की तरह बनाया गया है। इसके नीचे लटकती हुई बारीक गोल्डन चेन एकदम ट्रेंडी लुक दे रहीं हैं। बकरीद के मौके पर अगर आप ग्रीन शेड की कुर्ती या शरारा पहन रही हैं, तो इसे पहन सकती हैं।
Image Credit- Pinterest/SKG
इन बाताें पर भी दें ध्यान
- सूट या इंडो वेस्टर्न ड्रेस पर इन्हें पहन सकती हैं
- बहुत हैवी ज्वेलरी कैरी न करें
- मेकअप भी लाइट रखें
तो अगर आप भी बकरीद पर सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो ये गजरा बैंगल ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक एकदम जबरदस्त लगेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/Etsy/Creative corner/pin with amna
- Eid-Al-Adha के लिए एसेसरीज कैसा खरीदें?
- आप बकरीद के लिए गजरा बैंगल्स खरीद सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।