Snake Design Ring: हाथों को खूबसूरत लुक देंगे स्नेक डिजाइन के ये लेटेस्ट रिंग

लड़कियां और महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं। खासकर वर्किंग वुमेन और कॉलेज गोइंग गर्ल्स तो अपने लुक का ज्यादा ही ध्यान देती हैं। उन्हीं में से एक है रिंग। ये खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आप भी फिंगर रिंग पहनने का शौक रखती हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है।
दरअसल, हम आपके लिए स्नेक डिजाइन रिंग के कुछ लेटेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं जो आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे। आइए देखते हैं लेटेस्ट डिजाइंस-
स्लिम स्टोन-स्टडेड स्नेक रिंग

ये स्नेक डिजाइन रिंग बहुत ही स्लिम डिजाइन में है और दिखने में भी मॉडर्न लग रही है। उंगलियों में लिपटी हुई इस सोने की रिंग पर छोटे-छोटे स्टोन्स या हीरे जड़े हुए हैं। ऐसे में ये सिंपल डिजाइन आपको अट्रैक्टिव लुक देगी।
यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Pendant Designs: सिर्फ 2 ग्राम में बनवाएं मंगलसूत्र के ये सुंदर पेंडेंट, डेली वियर के लिए हैं बेस्ट
Image Credit- Pinterest/Snake-Fashion
लॉन्ग वेवी गोल्डन स्नेक रिंग
-1779702039576.jpg)
ये गोल्ड फिनिश वाली स्नेक रिंग बहुत ही यूनिक और बोल्ड लुक में है। इसमें स्नेक का डिजाइन वेवी स्टाइल में है, जो पूरी उंगली को बहुत ही स्टाइलिश तरीके से कवर करेगा। आप इसे वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ पहन सकती हैं।
Image Credit- Pinterest/Honeyeh
ग्रीन-आई स्टोन स्टडेड स्नेक रिंग
-1779702054259.jpg)
ये ओपन-स्टाइल स्नेक रिंग बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। इस गोल्डन रिंग में सांप के चेहरे पर छोटे-छोटे स्टोन्स लगे हुए हैं, जो उसकी खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। आप इसे हर तरह के आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Silver Necklace Ke Designs: सिल्वर नेकलेस के ये खूबसूरत डिजाइंस मां के लिए हैं बेस्ट गिफ्ट, देखें ऑप्शंस
Image Credit- Pinterest/Girls Crew
टेक्सचर्ड मेटैलिक गोल्ड स्नेक रिंग
-1779702062667.jpg)
जैसा कि आप देख रही हैं कि ये प्योर गोल्डन मैटेलिक फिनिश वाली स्नेक रिंग है। इसे पहनने पर आपको काफी बोल्ड लुक मिलेगा। इस रिंग की पूरी बॉडी पर सांप की स्किन जैसा खुरदरा डिजाइन बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Chain Designs: डेली वियर के लिए बेस्ट हैं ये सोने की चेन, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
Image Credit- Pinterest/shein
स्लिम मिनिमल गोल्डन स्नेक रिंग
-1779702086153.jpg)
अगर आपको बहुत ही लाइट और सिंपल लुक पसंद है, तो ये स्लिम स्नेक रिंग बेस्ट है। इस रिंग पर कोई स्टोन नहीं लगा हुआ है, फिर भी ये बहुत ही खूबसूरत लग रहा है।
यह भी पढ़ें- Gajra Bangle Designs: गजरा बैंगल के ये डिजाइंस बढ़ाएंगे हाथों की शोभा, बकरीद पर जरूर करें स्टाइल
Image Credit- Pinterest/shein
तो अगर आप भी कुछ यूनिक डिजाइन का रिंग अपने लिए देख रही हैं तो हम आपके लिए लेटेस्ट कलेक्शन लेकर आए हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/commense.official/Etsy
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।