Jelly Bangle Designs: कम उम्र की लड़कियों पर खूब अच्छे लगेंगे ये जेली बैंगल्स, देखें लेटेस्ट कलेक्शंस
-1777544144711.webp)
आज के समय में हर किसी को फैशन करने का काफी शौक होता है। कोई अपने आउटफिट्स पर खास ध्यान देता है तो कुछ लोगों को एसेसरीज का काफी शौक होता है। इसके लिए लोग ईयररिंग्स, बैंगल्स, पायल या अंगूठी सब कुछ ड्रेस के हिसाब से मैंचिंग करके पहनते हैं। जेली बैंगल्स भी उन्हीं में से एक है।
ये आजकल कम उम्र की लड़कियों और कॉलेज जाने वाली गर्ल्स के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं। ये पहनने में जितने लाइट और कंफर्टेबल होते हैं, दिखने में उतने ही स्टाइलिश और ट्रेंडी लगते हैं। अगर आप भी अपने सिंपल लुक को थोड़ा कूल और मॉडर्न बनाना चाहती हैं, तो जेली बैंगल्स के ये लेटेस्ट डिजाइंस जरूर देखें। ये आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे। आइए देखते हैं-
घुंघरू वाली ट्रांसपैरेंट जेली चूड़ियां

कम उम्र की लड़कियों और कॉलेज जाने वाली लड़कियों पर ये घुंघरू वाली जेली बैंगल्स बहुत अच्छी लगेंगी। इन चूड़ियों की खासियत इनके घुंघरू से ही दिख रही है। जब आप इसे पहनेंगी तो आपके हाथ बहुत प्यारे लगेंगे।
यह भी पढ़ें- Ghungroo Kamarband For Saree: साड़ी लुक को गॉर्जियस बना देंगे घुंघरू कमरबंद, देखें एक से एक लेटेस्ट डिजाइंस
Cover Image Credit- Pinterest/divuuchaudhary
मल्टीकलर रेनबो जेली बैंगल्स
-1777544534718.jpg)
ये मल्टीकलर वाली चूड़ियां लड़कियों पर काफी अच्छी लगेंगी। ये दिखने में भी काफी स्टाइलिश हैं। इनमें नीले, गुलाबी, हरे और पीले जैसे कई खूबसूरत रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जो दिखने में एकदम Rainbow जैसा लुक दे रहा है।
Cover Image Credit- Pinterest/gulshan handcrafted bangles
ग्लिटर जेली बैंगल्स
-1777544550598.jpg)
ये जेली बैंगल्स लड़कियों पर खूब अच्छा लगेगा। ये दिखने में शाइनी तो है ही, क्योंकि इसमें अंदर सितारे भरे हुए हैं। आप इन्हें वेस्टर्न ड्रेस या पार्टी वियर के साथ पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Silver Moon Pendant: गले में चांदी का चंद्रमा पहनने से मिलते हैं कई फायदे, आप भी जानें
Cover Image Credit- Pinterest/Splendette
प्लेन पेस्टल जेली बैंगल्स
-1777544559562.jpg)
ये जेली बैंगल्स सेट बहुत ही सिंपल और सोबर है। इसमें लाइट पेस्टल कलर्स जैसे आसमानी, लैवेंडर और हरे रंग की ट्रांसपेरेंट चूड़ियां हैं। इनका स्मूद और ग्लॉसी फिनिश इन्हें एक क्लासी और मॉडर्न लुक दे रहा है।
Cover Image Credit- Pinterest/etsy
मार्बल और फॉइल जेली बैंगल्स
-1777544568205.jpg)
ये जेली बैंगल्स उन लड़कियों के लिए है जो कुछ यूनिक और क्लासी पहनना चाहती हैं। इस सेट में कुछ चूड़ियां मार्बल फिनिश वाली हैं तो कुछ में चांदी के वर्क (Foil) जैसा डिजाइन बना हुबा है। ये डेली वियर के लिए एकदम बेस्ट है।
यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Chain Designs: डेली वियर में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये सोने की चेन, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
Cover Image Credit- Pinterest/shein
गोल्डन लाइन ट्रांसपैरेंट जेली बैंगल्स
-1777544577437.jpg)
ये जेली बैंगल्स दिखने में बहुत ही रॉयल लग रही है। जैसा कि आप देख रही हैं कि इन ट्रांसपैरेंट चूड़ियों के अंदर Golden लाइनें बनी हुई हैं, जिससे इसे एक प्रीमियर लुक मिल रहा है।
Cover Image Credit- Pinterest/Glam by Geneva
कलरफुल स्पार्कल जेली चूड़ियां
-1777544587611.jpg)
ये जेली बैंगल्स बच्चों और छोटी लड़कियों के लिए एकदम परफेक्ट हैं। इसमें पीले, पिंक और बैंगनी जैसे कई वाइब्रेंट कलर्स का इस्तेमाल किया गया है। इनका फंकी और ब्राइट लुक किसी भी पार्टी पर वपहनने के लिए बेस्ट है।
यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Nath Designs: बहू के लिए 2 ग्राम में बनवाएं ये ट्रेंडी नथ, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
Cover Image Credit- Pinterest/october asethics
सॉलिड ग्लॉसी जेली कड़े
-1777544595474.jpg)
अगर आपको बोल्ड और अट्रैक्टिव लुक पसंद है, तो ये मोटे जेली वराले कड़े आपके लिए बेस्ट हैं। डार्क रेंड और ग्रीन कलर के ये कड़े काफी स्टरइलिश लग रहे हैं। आप इसे किसी भी मॉडर्न वेस्टर्न ड्रेस या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
Cover Image Credit- Pinterest/Glits_and_Glam
तो अगर आप भी कुछ यूनिक डिजाइन के बैंगल्स देख रही हैं तो ये जेली बैंगल्स आपके लिए बेस्ट रहेंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/ricidress/ebay/etsy
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।