Wed Sep 23, 2026 | Updated 09:01 PM IST

फेस्टिवल पर पाना है मॉडर्न-ट्रेडिशनल टच? चुनें ये 4 जैकेट स्टाइल सूट्स

त्योहारों के सीजन में अगर आप भी भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं, तो इस बार 4 सबसे ट्रेंडी जैकेट स्टाइल सूट्स ट्राई करके सबसे खास नजर आ सकती हैं। ऐसे सूट आपके बजट में आसानी से मिल जाएंगे।
Updated:- 2026-09-23, 19:40 IST
image

त्योहारों के आते ही महिलाएं कपड़ों की खरीदारी शुरू कर देती हैं। वे हमेशा ऐसे कपड़ों की तलाश में रहती हैं, जिन्हें पहनकर वे खूबसूरत और अलग दिख सकें। अगर आप भी इस साल फेस्टिव सीजन में भारी-भरकम साड़ी और सूट के बजाय कुछ नया आउटफिट ट्राई करना चाहती हैं, तो अब आप कुछ ट्रेंडी जैकेट स्टाइल सूट्स ट्राई करके भीड़ से अलग नजर आ सकती हैं।

ट्रेंडी जैकेट स्टाइल सूट्स

महिलाएं एथनिक लुक के साथ मॉडर्न टच पाने के लिए अपने आउटफिट्स में कई तरह के बदलाव करती हैं। इन दिनों एथनिक फैशन में जैकेट स्टाइल सूट्स खूब पसंद किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 4 ट्रेंडी जैकेट स्टाइल सूट्स के बारे में, जो त्योहारों पर पहनने के लिए बेस्ट हो सकते हैं।  

1. बंधेज और लहरिया प्रिंटेड जैकेट सूट

राजस्थानी और गुजराती प्रिंट्स त्योहारों पर आपके लुक को अट्रैक्टिव बना सकते हैं। ऐसे में आप किसी भी खास त्योहार पर बंधेज और लहरिया प्रिंट वाली जैकेट्स को प्लेन सूट के साथ पेयर करके पहन सकती हैं। बंधेज और लहरिया प्रिंटेड जैकेट के साथ आपको कंप्लीट सूट भी बाजार में आसानी से मिल जाएगा। आप चाहें तो मार्केट से कपड़ा खरीदकर इसे अपने टेलर से भी सिलवा सकती हैं। 

2 (95)

(image credit: pinterest/S)

2. शॉर्ट कटवर्क जैकेट सूट

आजकल महिलाओं के बीच शॉर्ट कटवर्क जैकेट सूट काफी ट्रेंड कर रहा है। ऐसे में अगर आप वर्किंग वुमन हैं, तो आपके लिए यह आउटफिट एकदम सही रहेगा। आप इसे अपने ऑफिस में होने वाले सेलिब्रेशन के समय पहनकर सबसे खूबसूरत दिख सकती हैं। आप चाहें तो स्ट्रेट-कट कुर्ती या शरारा सेट के साथ कमर तक आने वाली शॉर्ट कटवर्क या प्रिंटेड जैकेट ट्राई कर सकती हैं। 

1 (97)

(image credit: pinterest/Zarmina Khan)

3. फ्रंट-स्लिट सिल्क जैकेट

सामने से खुली हुई लंबी सिल्क जैकेट आपके फेस्टिव लुक में चार चांद लगा सकती है। आप इसे किसी भी खास मौके पर पहनकर अपने लुक को ग्रेसफुल बना सकती हैं। इसे आप चौड़े घेरे वाले प्लाजो या पैंट्स के साथ पहन सकती हैं। ऐसी जैकेट्स को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से आसानी से खरीद सकती हैं। सामने से खुली होने की वजह से यह आपके पूरे आउटफिट को और भी आकर्षक बनाती है।  

यह भी पढ़ें- Jacket Style Outfits: आपके विंटर वेडिंग लुक में जान डालेंगी ये कस्टमाइज्ड जैकेट्स, लहंगे से लेकर साड़ी के साथ कर सकते हैं स्टाइल

3 (21)

(image credit: pinterest/multipla_items_079)

4. एम्ब्रॉयडर्ड फ्लोर-लेंथ जैकेट सूट

अगर आप त्योहारों की शाम को सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो इस बार अपने स्टाइल में नया तड़का लगा सकती हैं। इस तरह की एम्ब्रॉयडर्ड फ्लोर-लेंथ जैकेट को आप किसी भी सिंपल अनारकली या कुर्ती के साथ पेयर कर सकती हैं। यह जैकेट आपके सिंपल लुक को भी एक रॉयल वाइब देने में मदद करती है। इसे पहनने के बाद आपको किसी भी सूट के साथ कंधे पर दुपट्टा संभालने की झंझट नहीं रहेगी।

4 (25)

(image credit: pinterest/Etsy)

स्टाइलिंग टिप्स

अगर आप इन खूबसूरत जैकेट्स को सूट के साथ पेयर कर रही हैं, तो कुछ खास स्टाइलिंग टिप्स आजमा सकती हैं -

  • त्योहारों के बाद आप इस जैकेट को किसी भी प्लेन साड़ी, कुर्ती या एथनिक वियर के साथ आसानी से पेयर कर सकती हैं।
  • इस तरह के जैकेट सूट्स के साथ आप गले में भारी हार पहनने के बजाय बड़े झुमके या चांदबालियां पहन सकती हैं।
  • इस फ्यूजन आउटफिट के साथ आप फुटवियर में जूती, कोल्हापुरी चप्पल या ब्लॉक हील्स पहन सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- साड़ी हो या जींस, हर आउटफिट के साथ जचेंगी ये कश्मीरी कढ़ाई वाली डेनिम जैकेट्स

निष्कर्ष: अगर आप भी त्योहारों पर पहनने के लिए कुछ यूनिक आउटफिट ट्राई करने की सोच रही हैं, तो एक जैसे पुराने एथनिक वियर से हटकर ये 4 नए और लेटेस्ट जैकेट स्टाइल सूट्स आजमा सकती हैं। ये सभी जैकेट्स न केवल आपको एक परफेक्ट लुक देंगे, बल्कि बिना किसी परेशानी के आप इन्हें आसानी से कैरी भी कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से। 

FAQ
क्या जैकेट स्टाइल सूट्स हर बॉडी टाइप और उम्र की महिलाओं पर सूट करते हैं?
अगर आपकी हाइट कम है या बॉडी प्लस-साइज़ है, तो घुटने तक की लंबाई वाली या ए-लाइन जैकेट चुनें, यह टमी और हिप्स वाले हिस्से को बहुत ही ग्रेसफुली कवर करती है।
क्या जैकेट स्टाइल सूट पहनते समय दुपट्टा लेना जरूरी होता है?
बिल्कुल नहीं! जैकेट स्टाइल सूट्स की सबसे बड़ी खासियत ही इनका 'नो-हसल' लुक है। जैकेट खुद एक लेयरिंग और स्टेटमेंट पीस की तरह काम करती है, इसलिए बिना दुपट्टा संभाले भी आपका लुक पूरी तरह से रॉयल और कंप्लीट दिखता है।
क्या पुरानी सिल्क साड़ी या हैवी दुपट्टे से घर पर एथनिक जैकेट बनाई जा सकती है?
जी हां, अपनी किसी पुरानी बनारसी, कांजीवरम या चंदेरी साड़ी से आप आराम से 'फ्लोर-लेंथ एथनिक जैकेट' सिलवा सकती हैं। इसे आप किसी भी प्लेन अनारकली या कुर्ती-पैंट्स के साथ मिक्स एंड मैच करके बिल्कुल नया बुटीक लुक पा सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।