3 लटकन डिजाइंस, जो प्लेन साड़ी को भी बना देंगी अट्रैक्टिव

प्लेन साड़ी को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप ब्लाउज में 3 लेटेस्ट लटकन डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन ट्रेंडी डोरी लटकन डिजाइंस के बारे में।
Updated:- 2026-08-21, 18:49 IST
Blouse latkan designs

आजकल महिलाएं हैवी साड़ी पहनना कम पसंद कर रही हैं। उन्हें सिंपल और प्लेन साड़ी पहनना ज्यादा पसंद आ रहा है। प्लेन साड़ी देखने में बेहद एलिगेंट लगती है, लेकिन इसके साथ ब्लाउज अट्रैक्टिव हो तभी लुक निखर कर आता है। अगर आप भी किसी खास फंक्शन या पार्टी में सिंपल या प्लेन साड़ी पहनकर जा रही हैं और अपने लुक को परफेक्ट बनाना चाहती हैं, तो ब्लाउज का बैक डिजाइन यूनिक बना सकती हैं। इसके लिए आप ब्लाउज की डोरी में कुछ खूबसूरत लटकन के डिजाइंस ऐड कर सकती हैं। ये न केवल आपके ब्लाउज की खूबसूरती को बढ़ाएंगे, बल्कि आपकी पीठ के लुक को भी अट्रैक्टिव बना देंगे।

ट्रेंडी और स्टाइलिश 3 ब्लाउज लटकन डिजाइंस

साड़ी की सादगी को रॉयल टच देने के लिए ब्लाउज में थोड़ा बदलाव करना बहुत जरूरी है। आप अपने ब्लाउज की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन 3 स्टाइलिश लटकन डिजाइंस को कैरी कर सकती हैं -

1. फैब्रिक पॉम-पॉम और थ्रेड लटकन

कपड़े के बचे हुए टुकड़ों से बने फैब्रिक लटकन आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। आप भी अपने ब्लाउज की डोरी पर पॉम-पॉम और थ्रेड वर्क वाली लटकन बनवा सकती हैं। रेशम के धागों से तैयार किया गया यह लटकन डिजाइन आपके ब्लाउज और प्लेन साड़ी लुक को स्टाइलिश और अलग बना देगा। यह डिजाइन दिखने में खूबसूरत होने के साथ-साथ काफी हल्का भी होता है। 

1 (1)

(image credit: pinterest/etsy)

2. पर्ल एंड बीड्स लटकन

आप चाहें तो अपने ब्लाउज की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मोतियों से सजी इस खूबसूरत लटकन डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह का लटकन डिजाइन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। इसे आप बैकलेस या डीप नेक ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं। सफेद या ऑफ-व्हाइट मोतियों की लटकन प्लेन सिल्क और साटन साड़ियों को एकदम महारानी जैसा लुक देती है। 

2 (1)

(image credit: pinterest/Fabricbyyards)

यह भी पढ़ें- Latkan Bangles Designs: हाथों को रॉयल लुक देंगे ये मीनाकारी लटकन चूड़ियों के ये डिजाइंस, नई दुल्हनों के लिए है परफेक्ट

3. गोटा-पट्टी और मिरर वर्क लटकन

अगर आप त्योहारों पर प्लेन साड़ी के साथ पहनने के लिए ब्लाउज बनवा रही हैं, तो ब्लाउज के साथ गोटा-पट्टी और मिरर वर्क लटकन खूब जचेगी। इस तरह की लटकन को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स से भी आसानी से खरीद सकती हैं। जब इस तरह की लटकन को आप ब्लाउज की डोरी के साथ लगाएंगी, तो शीशे की चमक आपके सिंपल साड़ी लुक को हैवी और खास बनाने में मदद करेगी। 

3

(image credit: pinterest/Indiatrend)

ब्लाउज में डोरी और लटकन लगाने के मुख्य फायदे

सिंपल ब्लाउज में अगर लटकन लगा दी जाएं, तो ब्लाउज की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है। आइए जानते हैं ब्लाउज में लटकन लगाने के लुक फायदे - 

डोरी में लटकन के वजन से कंधे से ब्लाउज बार-बार खिसकता या गिरता नहीं है।
महंगी साड़ी खरीदने के बजाय सिर्फ खूबसूरत लटकन लगाकर आप सिंपल साड़ी को भी डिजाइनर लुक दे सकती हैं।
लटकन आपके ब्लाउज को सही शेप और कसाव देने में मदद करती है।
यह आपकी पीठ की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देती है।

यह भी पढ़ें- Blouse Latkan Designs: स‍िंंपल ब्‍लाउज को भी क्‍लासी बना देंगे ये फैंसी लटकन डिजाइंंस, मिलेगा रॉयल लुक

सार:

प्लेन साड़ी को अट्रैक्टिव बनाने में ब्लाउज और उसके साथ खूबसूरत लटकन डिजाइन बहुत काम आते हैं। आप भी प्लेन साड़ी वाले ब्लाउज के साथ इन ट्रेंडी लटकन डिजाइंस को जरूर ट्राई करें।

FAQ
प्लेन साड़ी के ब्लाउज या पल्लू में लटकन लगाने से क्या फायदा होता है? 
लटकन साधारण या प्लेन साड़ी को तुरंत एक हैवी, डिजाइनर और फेस्टिव लुक दे देती है, जिससे बिना ज्यादा भारी काम के भी आपका ओवरऑल लुक अट्रैक्टिव लगने लगता है।
क्या लटकन केवल ब्लाउज की डोरी पर ही लगाई जाती है या साड़ी में भी लग सकती है?
लटकन ब्लाउज के बैक-डोरी के साथ-साथ साड़ी के पल्लू के कोनों पर भी लगाई जा सकती है, जिससे पल्लू का फॉल और ग्रेस बहुत खूबसूरत दिखता है।
हैवी लटकन लगाने पर क्या ब्लाउज की डोरी बार-बार खुल जाती है?
अगर लटकन का वजन ज्यादा है तो डोरी में मजबूत फैब्रिक का इस्तेमाल करें या डोरी को डबल नॉट लगाकर बांधें ताकि वह बार-बार न खिसके।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।