Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:51 AM IST

साड़ी हो या जींस, हर आउटफिट के साथ जचेंगी ये कश्मीरी कढ़ाई वाली डेनिम जैकेट्स

अगर आप भी वही पुरानी एक जैसी साधारण डेनिम जैकेट पहनकर बोर हो गई हैं? अब कुछ नया शामिल करना चाहती हैं, तो आपके लिए कश्मीरी वर्क वाली डेनिम जैकेट एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह मॉडर्न और ट्रेडिशनल का मिक्सचर है, जो आपको डिफरेंट और यूनिक लुक देगा।
Updated:- 2026-07-08, 14:01 IST
image

फैशन की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ नए बदलाव होते रहते हैं। अगर आप भी नए ट्रेंड के साथ चलना और अपनी स्टाइलिंग में नए-नए एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं, तो इस सीजन वॉर्डरोब में कश्मीरी कढ़ाई वाली डेनिम जैकेट को शामिल कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ट्रेंडी जैकेट्स के बारे में बताएंगे, जिनपर बानी कश्मीरी एम्ब्रोइडरी आपके लुक को क्लासी, यूनिक और अट्रैक्टिव बना सकती है।

कश्मीरी कढ़ाई लाइट ब्लू जैकेट

हर साल फैशन ट्रेंड्स बदलते रहते हैं। कभी बॉटम वियर में, तो कभी अपर वियर में बदलाव होते हैं। ऐसे में, इन दिनों लड़कियों के बीच कश्मीरी एम्ब्रॉयडरी वर्क वाली डेनिम जैकेट काफी ज्यादा पॉपुलर हो रही है। यह कश्मीरी कढ़ाई लाइट ब्लू जैकेट दिखने में जितनी खूबसूरत और कलरफुल लगती है, पहनने पर आपको उतना ही रॉयल व एलीगेंट लुक देती है।

4 - 2026-07-08T123152.804

हैंड स्टीचड डिटेलिंग कश्मीरी डेनिम जैकेट

अगर आपको ऐसा लगता है कि डेनिम जैकेट सिर्फ जींस या टी-शर्ट के साथ ही अच्छी लगती है, तो अब आप इस खूबसूरत हैंड स्टीचड डिटेलिंग कश्मीरी डेनिम जैकेट को एथनिक धोती पैंट और क्रॉप टॉप के साथ, या फिर लॉन्ग स्कर्ट और टॉप के साथ पेयर करके एक इंडो-वेस्टर्न लुक क्रिएट कर सकती हैं। ऐसी जैकेट को आप वेस्टर्न और एथनिक, दोनों ही तरह के आउटफिट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

6 (99)

हैंडमेड एम्ब्रोइडरी कश्मीरी डेनिम जैकेट

डेनिम जैकेट पहनने से पूरा लुक एकदम एलीगेंट और यूनिक दिखने लगता है। ऐसे में, किसी भी खास मौके पर एक जैसी साधारण डेनिम जैकेट या पहनने के बजाय, आप इस हैंडमेड एम्ब्रोइडरी कश्मीरी डेनिम जैकेट को अपनी प्लेन साड़ी या किसी भी कुर्ती के साथ कैरी कर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। यह विंटर और मॉनसून दोनों सीजन के लिए बेस्ट है।

J

यह भी पढ़ें- Puffer Jacket For Women: सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए ट्राई करें ऐसे पफर जैकेट, देखें डिजाइंस

फ्लोरल लीफ प्रिंटेड नेवी ब्लू कश्मीरी जैकेट

अगर आपको फ्यूजन फैशन पसंद है, तो आप किसी भी प्लेन या पेस्टल कलर के सूट या कुर्ती के साथ फ्लोरल लीफ प्रिंटेड नेवी ब्लू कश्मीरी जैकेट को शामिल करके एक बेहतरीन एस्थेटिक लुक पा सकती हैं। कुर्ती और इस जैकेट का यह कॉम्बिनेशन आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगा। आप इसे ऑफिस, कॉलेज या दोस्तों के साथ आउटिंग के दौरान पहन सकती हैं।

2 - 2026-07-08T123150.414

ब्लैक वेलवेट कश्मीरी एम्ब्रोइडरी डेनिम जैकेट

आप अपने रेगुलर जींस और व्हाइट टॉप वाले लुक को भी इस ब्लैक वेलवेट कश्मीरी एम्ब्रोइडरी डेनिम जैकेट के जरिए बेहतर बना सकती हैं। कश्मीरी धागों की कढ़ाई वाली इस डेनिम को आप किसी भी खास मौके पर पहन सकती हैं। इस सीजन आप साधारण जैकेट की जगह इस इसे अपने कलेक्शन का हिस्सा बना सकती हैं। 

1 - 2026-07-08T123145.582

यह भी पढ़ें- Velvet Jacket For Girls: वेलवेट जैकेट के ये लेटेस्ट डिजाइंस हैं आपके लिए परफेक्ट, सर्दियों में पहनने के लिए हैं बेस्ट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   pinterest/BHATYANI HANDICRAFT/Etsy/Fashionable Ideas - Women’s Fashion Trends 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।