Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:11 AM IST

वेडिंग ड्रेसेस के साथ कैरी करें ये जैकेट्स, दिखेंगी स्टाइलिश

आज हम आपको वेडिंग ड्रेसेस के साथ पहनने के लिए कुछ जैकेट्स के आइडियाज साझा कर रहे हैं, जिसे आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। 
Updated:- 2021-11-10, 17:26 IST
jacket ideas to wear with dresses

जैकेट सर्दियों का सबसे पसंदीदा परिधान है, जिसे आप हर ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। हालांकि, कई महिलाएं जैकेट को सिर्फ जींस या टॉप के साथ ज्यादा पहनना पसंद करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप जैकेट को ट्रेडिशनल ड्रेस पर भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। जी हां, अगर आप किसी फैमिली फंक्शन या पार्टी में ट्रेडिशनल ड्रेस यानि साड़ी, गाउन, प्लाजो सूट आदि पहन रही हैं, तो आप इन ड्रेस के साथ अलग- अलग तरह की जैकेट पहन सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं..

बॉम्बर जैकेट

denim jacket in hindi

अगर आप सूट पहनने की शौकीन हैं, तो आप बॉम्बर जैकेट के साथ प्लाजो का सूट कैरी कर सकती हैं। हालांकि, कई महिलाएं बॉम्बर्स जैकेट को टी-शर्ट, जींस के साथ पहनती हैं। लेकिन आप इसे प्लाजो सूट के साथ भी पहन सकती हैं। इससे आपको ना सिर्फ एक डैपर लुक मिलेगा बल्कि यह विंटर्स में आपको गर्म रखने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखाती है। बाजारों में आपको बॉम्बर जैकेट की कई वैरायटी जैसे सिंथेटिक, लेदर, पॉलीकॉटन आदि आसानी से मिल जाएंगी। आप अपनी पसंद के हिसाब से साथ बॉम्बर जैकेट को स्टाइल कर सकती हैं।

डेनिम जैकेट

Denim jacket ideas

डेनिम जैकेट एक ऐसी जैकेट है, जिसे आप किसी भी ड्रेस के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। आप डेनिम जैकेट को ना सिर्फ जीन्स के साथ पहन सकती हैं बल्कि ट्रेडिशनल ड्रेसेस के साथ भी कैरी कर सकती हैं। अगर आप ट्रेडिशनल ड्रेस में कोई सूट रही हैं, तो उसके साथ भी डेनिम की जैकेट पहन सकती हैं। बाजार में आपको कई तरह की डेनिम जैकेट की कई वैरायटी मिल जाएंगी। आप अपनी ड्रेस के हिसाब डेनिम जैकेट खरीद सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-ये 5 विंटर जैकेट्स आपके वार्डरॉब में होंगी तो आप हमेशा दिखेंगी स्टाइलिश

शॉर्ट जैकेट

jacket in hindi

अगर आपके पास शॉर्ट जैकेट है, तो आप इसे लहंगे के साथ पहन सकती हैं। (फ्लोरल लहंगा देगा आपको डिफ्रेंट लुक) क्योंकि लहंगा एक ऐसा परिधान है, जिसे आप वेडिंग से लेकर पार्टी में आसानी से कैरी कर सकती हैं। बहुत-सी महिलाओं को सिंपल लहंगे के साथ मल्टी कलर का ब्लाउज पसंद होता है। लेकिन आप इसे अलग तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। आप लहंगे के साथ डिजाइनर शॉर्ट जैकेट पहन सकती हैं। इसके अलावा, आप जैकेट को कोटी की तरह भी कैरी कर सकती हैं।

लेदर जैकेट

jacket

लेदर जैकेट में महिलाएं इतनी सुंदर लगती हैं कि हर किसी का ध्यान उनकी ओर जाता है। वैसे तो महिलाएं लेदर जैकेट के साथ टॉप और जीन्स के साथ पहनना पसंद करती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसे ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ भी कैरी कर सकती हैं। जी हां, आजकल साड़ी के साथ लेदर जैकेट पहनने का काफी ट्रेंड है, ज्यादातर महिलाएं साड़ी के साथ लेदर की जैकेट पहनने लगीं हैं। क्योंकि यह जैकेट ना सिर्फ आपको एक स्टाइलिश लुक देगी बल्कि आपको ठंड का एहसास भी नहीं होगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-ट्रेडिशनल ड्रेस को ऐसे करें स्टाइल, संदीपा धर से लें आइडिया

इन जैकेट को आप आसानी से वेडिंग ड्रेसेस के साथ कैरी कर सकती हैं। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and instagram and google)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।