Green Saree Designs: शादी का सीजन इन दिनों चल रहा है। ऐसे में आप भी जरूर किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार की शादी में शामिल होने का रही होंगी। शादी में जाने से ज्यादा अपना लुक डिसाइड करना एक बड़ा टास्क होता है। आखिर हर फंक्शन में ऐसा क्या पहना जाए कि लुक अट्रैक्टिव दिखे। इसके लिए हमें थोड़ी मेहनत जरूर करनी पड़ती है, लेकिन उसके बाद पार्टी में हमारा लुक सबसे हटके नजर आता है। शादी से पहले हर जगह मेहंदी का फंक्शन रखा जाता है। इस दिन सभी लोग हरे रंग के ऑउटफिट कैरी करते हैं। इस दौरान अधिकतर लोगों की पहली पसंद इंडियन लुक हो होता है। यदि आप भी अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने का सोच रही हैं, तो आज हम आपके लिए ग्रीन साड़ी के डिफरेंट लुक्स लेकर आए हैं। जिनसे आप भी आइडिया लेकर अपना लुक ग्रेसफुल बना सकती हैं। आइए देखें हरी साड़ियों के लेटेस्ट डिजाइन्स।
आप नीचे दिखाए जा रहे इन हरे रंग की साड़ियों से आइडिया लेकर अपना लुक ब्यूटीफुल बना सकती हैं। आइए जान लेते हैं इनको स्टाइल करने का तरीका।
आजकल टिशू साड़ियां काफी फैशन में हैं। ऐसी फैब्रिक वाली साड़ियां कैरी करने में काफी कॉम्फर्टेबल और लाइट वेट होती है। टिशू फैब्रिक में थोड़ी शाइन होती है। ऐसे में वेडिंग फंक्शन के लिए यह साड़ियां परफेक्ट रहती हैं। इस साड़ी के बॉर्डर पर गोल्डन बॉर्डर लगा हुआ है। जबकि ब्लाउज प्लेन रखा गया है। इस तरह की साड़ी के संग आप भी स्लीवलेस ब्लाउज बनवाएं। साथ में गोल्डन और पर्ल चोकर नेकलेस पहनें। हेयर स्टाइल को आप लो बन लुक दें। इस साड़ी के संग ग्लॉसी मेकअप बेस्ट रहेगा।
मेहंदी में पहनने के लिए ऐसी प्लेन रफल साड़ी भी बेस्ट चॉइस है। ऐसी साड़ियां एलिगेंट लुक देती हैं। प्लेन साड़ी के संग हैवी वर्क ब्लाउज काफी जंच रहा है। ब्लाउज पर कट दाना वर्क किया गए है। साथ में आप सिल्वर कलर का स्लीक सा नेकलेस और मांग टीका, स्टड इयररिंग्स पहनें। हेयर स्टाइल को आप कर्ल करके ओपन रख सकती हैं। इस साड़ी के संग न्यूड मेकअप बेस्ट लुक देगा।
ये भी पढ़ें: Green Lehenga Designs: मेहंदी फंक्शन में ये 3 लेटेस्ट डिजाइंस वाले ग्रीन लहंगे में लगेंगी चांद का टुकड़ा
शादी फंक्शन के लिए इस तरह की प्रिंटेड साड़ियां भी खूबसूरत लगती हैं। इनके संग आप कंट्रास्ट कलर का सिल्वर का गोल्डन ब्लाउज पहनें। साथ में अमेरिकन डायमंड नेकलेस और झुमकी कैरी करने। इस साड़ी के संग आप हेयर स्टाइल को ब्रेड लुक में रख सकती हैं। जबकि मेकअप को आप इस प्रिंटेड साड़ी के संग थोड़ा डार्क रखें।
ये भी पढ़ें: Saree Designs: 5 लेटेस्ट डिजाइंस वाली ग्रीन साड़ी मेहंदी फंक्शन के लिए है बेस्ट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit: myntra/azafashions
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।