Multicolor Chiffon Saree: हर महिला के पास होनी चाहिए इस तरह की 4 मल्टी कलर शिफॉन साड़ी, देखें डिजाइन

हर साल की तरह इस साल भी फेस्टिवल सीजन पर महिलाएं खूबसूरत साड़ी पहनकर पूजा पथ करती हैं। ऐसे में अगर आप भी फेस्टिव सीजन पर खूबसूरत नजर आना चाहती है और इस लिए आप एक से एक साड़ी डिजाइन तलाश रही हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी मल्टी कलर साड़ी डिजाइन बताएंगे, जिसे पहनकर आप बड़े घराने की नजर आएंगी।
मल्टी-कलर मल्टीस्काई गोटापट्टी प्योर शिफॉन साड़ी
महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए कई प्रयास करती है। ऐसे में अगर आप भी इस बार फेस्टिवल सीजन में यूनिक लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत मल्टी-कलर मल्टीस्काई गोटापट्टी प्योर शिफॉन साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की खूबसूरत साड़ी आपके लुक को बेहतर बनाने में मदद करेगी। इस साड़ी में आपकी खूबसूरती देख हर कोई आपकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएगा।
हरी और गुलाबी जॉर्जेट साड़ी
अगर आपके घर या दोस्त के यहां कोई खास फंक्शन होने वाले हैं और आप इस फंक्शन में अपनी खूबसूरती से सभी को खुश करना चाहती हैं, तो फंक्शन के दौरान आप इस खूबसूरत हरी और गुलाबी जॉर्जेट साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी साथ ही आपको अट्रैक्टिव लुक देने में भी मदद करेगी। आप इसके साथ एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे से लें साड़ी आइडिया, रीक्रिएट कर तीज त्योहार पर बिखेरे खूबसूरती का जलवा
मल्टीकलर जॉर्जेट ओम्ब्रे प्रिंटेड साड़ी
अगर आप किसी रिलेटिव के यहां जाने वाली हैं और वहां भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको कुछ यूनिक ट्राई करना होगा। ऐसे में आप मल्टीकलर जॉर्जेट ओम्ब्रे प्रिंटेड साड़ी को शामिल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकती हैं। आप चाहें तो इसके साथ अनस्टिच्ड या स्लीवलेस ब्लाउज भी शामिल कर अपने लुक को खास बना सकती हैं।
मल्टीकलर मिरर वर्क शिफॉन साड़ी
अगर आप एक जैसी साड़ी पहनकर थक गई हैं और अभी कुछ नया ट्राई करने का सोच रही हैं, तो आपके लिए इस तरह की खूबसूरत मल्टीकलर मिरर वर्क शिफॉन साड़ी भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। इस साड़ी को पहनकर आप स्टाइलिश और मॉडर्न लुक क्रिएट कर सकती हैं। ऐसी साड़ी भी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी। ऐसी मल्टी कलर साड़ी फेस्टिव सीजन में पहनने के लिए भी बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Choodi Set Designs: लाल, हरी और पीले रंग वाली चूड़ी सेट के ये नए डिजाइंस हैं खास, बसंत पंचमी पर आएंगे काम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - thelotusfab/nykaafashion/tatacliq
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।