herzindagi
green diamond cut jewellery designs for women

पार्टी में स्टाइल करें ग्रीन डायमंड कट ज्वेलरी, दिखेंगी खूबसूरत

अगर आप पार्टी के लिए ज्वेलरी स्टाइल करना चाहती हैं तो इन कलर डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-03-05, 13:23 IST

पार्टी के लिए अच्छे से तैयार होना हम सभी को पसंद होता है। ऐसे में हम अलग-अलग डिजाइन की ज्वेलरी को वियर करते हैं ताकि आउटफिट के साथ लुक को परफेक्ट बना सके। अगर आप भी कुछ नए डिजाइन की ज्वेलरी को वियर करने के बारे में सोच रहीं हैं तो आपको आर्टिकल में हम बताएंगे कि आप किस तरह की ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं।

ग्रीन डायमंड कट ज्वेलरी करें वियर 

Diamond cut jewellery

अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं और सिल्क साड़ी वियर करने के बारे में सोच रही हैं तो आप नीता अंबानी की तरह ग्रीन कलर अनकट डायमंड नेकलेस को वियर कर सकती हैं। इसके लिए उन्होंने लॉन्ग नेकलेस को वियर किया है। जिसमें बड़ा और छोटा दोनों तरह के डायमंड को लगाया गया है। इसमें ऊपर की तरफ छोटे-छोटे ग्रीन डायमंड का इस्तेमाल किया गया है। इयररिंग्स पर भी सेम डिजाइन को क्रिएट किया गया है। इसके अलावा जो हाथों में बैंगल्स वियर किए गए हैं वो भी ऐसे ही डिजाइन के तैयार किए गए हैं। आप भी इस तरह के आर्टिफिशियल नेकलेस को वियर कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह के सेट आपको 2000 से 3000 रुपये में मिल जाएंगे।

लेयर नेकलेस सेट

Layer necklace set for women

अगर आप लहंगा वियर कर रही हैं तो इसके लिए आप लेयर नेकलेस को वियर कर सकती हैं। ईशा अंबानी ने इस फोटो में ग्रीन डायमंड नेकलेस सेट को वियर किया है। इसमें स्टोन वर्क के साथ ड्रॉप पर्ल लगे हुए हैं। इयररिंग्स में भी उन्होंने ओवल शेप इयररिंग्स वियर किए हैं। साथ में मांग टिके में उन्होंने मोर पंख डिजाइन को चूज किया है। इसको वियर करके वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। रॉयल लुक के लिए आप भी ऐसे ही आर्टिफिशियल को ज्वेलरी सेट को वियर कर सकती हैं। मार्केट में ऐसे सेट आपको 2000 से 3000 रुपये में मिल जाएंगे। (रॉयल लुक के लिए ज्वेलरी डिजाइन)

इसे भी पढ़ें: नेकलेस के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपको देंगे स्टेटमेंट लुक

मल्टी लेयर नेकलेस सेट

Multi layer necklace set

लुक को रॉयल तरीके से क्रिएट करने के लिए आप मल्टी लेयर नेकलेस के साथ चोकर नेकलेस वियर कर सकती हैं। इस तरीके के नेकलेस आप किसी भी शादी या पार्टी में वियर कर सकती हैं। जिसमें लुक अच्छा लगेगा। आप इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स और बैंगल्स वियर कर सकती हैं। इस तरह के नेकलेस आपको मार्केट में 1000 से 2000 रुपये में मिल जाएंगे। (व्हाइट कलर ज्वेलरी डिजाइन)

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Jewellery Designs: वेलवेट सूट के साथ स्टाइल करें ये ज्वेलरी डिजाइन, दिखेंगी खूबसूरत

पार्टी में जाने के लिए आप इस तरह के नेकलेस को वियर कर सकती हैं। इससे आपकी लुक काफी खूबसूरत लगता है। इसमें आप कलर अलग-अलग तरह के ट्राई कर सकती हैं।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।