सावन में इस तरह से स्टाइल करें ग्रीन लहंगा, लगेगा गजब का लुक

अगर आप सावन में ग्रीन लहंगे में खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इसे यहां बताए गए तरीके से स्टाइल करें। इससे आपका लुक गजब का लगेगा।

 
Green lehega Style tips for sawan

सावन का महीना आते ही महिलाओं की उत्सुकता बढ़ जाती है। इसका कारण है तीज का त्योहार। इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनती हैं, मेहंदी लगवाती हैं। कई महिलाएं होती हैं जो फेस्टिवल के लिए स्पेशल लहंगा बनवाती हैं और उन्हें अलग-अलग तरीके से स्टाइल करती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमें समझ नहीं आता की लहंगे के साथ ऐसा क्या बदलाव करें ताकि लुक गजब का लगे। इसके लिए आपको ग्रीन लहंगे के साथ कुछ एक्सपेरिमेंट करने चाहिए। इससे लुक भी परफेक्ट लगेगा साथ ही आप सावन में सबसे सुंदर लगेंगी।

बेल्ट के साथ लंहगा करें स्टाइल

Belt with lehnga

अगर आपने भी ग्रीन लहंगा पहनने का मन बनाया है और इसे अलग तरीके से स्टाइल करना चाहती हैं तो इसके साथ आप बेल्ट को वियर कर सकती हैं। इससे भी आपके ग्रीन लहंगे का लुक परफेक्ट लगेगा। इसी के साथ चुन्नी को स्टाइल करने का एक नया तरीका नजर आएगा। इसके लिए सबसे पहले चुन्नी को पिन की मदद से कंधे पर सेट करें। इसके बाद बेल्ट को कमर पर बांधे। फिर इसमें चन्नी की प्लेट बनाकर इसमें टक करें। इस तरीके से आपका लहंगा लुक यूनिक लगेगा और आप कम्फर्टेबल भी फील करेंगी।

लहंगे के साथ ज्वेलरी करें स्टाइल

gold jewellery designs

कई बार ऐसा होता है कि हम ज्वेलरी पहनना कम पसंद करते हैं। लेकिन अगर लहंगे (मल्टी लेयर लहंगा) में परफेक्ट लुक चाहिए तो इसके लिए आपको लहंगे के साथ ज्वेलरी को स्टाइल करना चाहिए। इससे भी आपका लुक काफी खूबसूरत लगेगा। इसके लिए आप ग्रीन कलर के लहंगे के साथ गोल्ड वर्क ज्वेलरी या फिर अगर लहंगे में सिल्वर और ग्रीन वर्क हुआ है तो उसके साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

इससे भी आपका ग्रीन लहंगा लुक अच्छा और यूनिक लगेगा। इसके लिए आप ऑनलाइन या फिर मार्केट से जाकर ज्वेलरी को खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: लहंगे के साथ ब्लाउज की जगह पर पहने कुर्ती स्टाइल चोली, दिखेंगी यूनिक और स्टाइलिश

मेकअप के साथ लुक को करें ट्राई

Makeup looks tips

अगर आप लुक को कंपलीट करना चाहती हैं तो इसके लिए जरूरत है अच्छे मेकअप की इसके बाद ही आप खूबसूरत नजर आएगी। ऐसे में आप ग्रीन लहंगे के साथ स्मज आई मेकअप ट्राई कर सकती हैं। ये लुक काफी खूबसूरत लगता है। इसके लिए आपको सबसे पहले आंखों पर ब्राउन कलर आईशैडो लगाना होगा। फिर इसे स्मज करना होगा। फिर आंखों पर डार्क काजल लगाना होगा। इस तरीके से आपको स्मज आई मेकअप लुक तैयार हो जाएगा। इस तरीके के लुक को आप लहंगे के साथ ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: स्टिच करवा रही हैं ब्राइडल लहंगा तो इन बातों का रखें ध्यान

सावन में खूबसूरत लगने के लिए लहंगे के साथ इस तरह के स्टाइल टिप्स को फॉलो करें और खूबसूरत लगें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Instagram/ Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP