रक्षाबंधन पर चाहिए नया ट्विस्ट? ये लेटेस्ट डिजाइंस वाले फ्लोरल प्रिंट लहंगे करें ट्राई

रक्षाबंधन के मौके पर अगर आप अपने लुक को न्यू ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो आप ये फ्लोरल प्रिंट लहंगे चुन सकती हैं। इन लहंगों में आपका लुक सुंदर और स्टाइलिश नजर आएगा।
floral print lehenga designs

रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है और इस खास मौके पर महिलाएं सुंदर और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। अक्सर इस मौके पर महिला सूट या साड़ी पहनना पसंद करती हैं, लेकिन अगर आप इस बार अपने लुक को न्यू ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो आप फ्लोरल प्रिंट लहंगे चुन सकती हैं। ये लहंगे नए, स्टाइलिश और ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए बेस्ट हैं, और आप भीड़ से भी अलग नजर आएंगी।

हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले फ्लोरल प्रिंट लहंगे दिखा रहे हैं। ये लहंगे रक्षाबंधन के मौके पर पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं, और इन्हें स्टाइल करने के बाद आपका लुक बेहद सुंदर और अलग नजर आएगा।

प्रिंटेड फ्लोरल प्रिंट लहंगा

स्टाइलिश लुक के लिए आप रक्षाबंधन के मौके पर इस तरह के हॉल्टर नेक डिजाइन वाले प्रिंटेड फ्लोरल प्रिंट लहंगे का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह का लहंगा आपके लुक को नया ट्विस्ट देगा। आप इसे कई सारे कलर ऑप्शन्स के साथ खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।

floral print lehenga latest designs (2)

इस लहंगे के साथ हैवी ज्वेलरी की जगह सिंपल झुमके स्टाइल करें। वहीं, हील्स इस आउटफिट के साथ स्टाइल करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

पिचवाई प्रिंटेड लहंगा

रक्षाबंधन पर अपने लुक को न्यू ट्विस्ट देने के लिए आप इस तरह का पिचवाई प्रिंटेड लहंगा स्टाइल कर सकती हैं। यह लहंगा फ्लोरल प्रिंट डिजाइन में है और इसके साथ जो दुपट्टा है, वो ऑर्गेंजा फैब्रिक में है, जो आपके लुक को एक न्यू टच देगा। यह लहंगा आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों जगहों से सस्ते कीमत में खरीद सकती हैं।

floral print lehenga latest designs (3)

इस लहंगे के साथ आप स्टोन वर्क झुमके और नेकलेस पहन सकती हैं, साथ ही बालों को खुला करके स्टाइल कर सकती हैं।

रेयॉन फ्लोरल प्रिंट लहंगा

अपने लुक को नया और अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए आप इस तरह का लहंगा भी पहन सकती हैं। यह रेयॉन फ्लोरल प्रिंट लहंगा रक्षाबंधन पर न्यू लुक पाने के लिए बेहतरीन है और इसमें आपका लुक एकदम अलग और सुंदर नजर आएगा।

floral print lehenga latest designs (4)

इस लहंगे के साथ आप चोकर या पर्ल ज्वेलरी पहन सकती हैं, साथ ही फुटवियर में आप फ्लैट्स पहन सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:myntra
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP