herzindagi
latest blouse designs for broad shoulders in hindi

चौड़े कंधों के लिए खास हैं ब्लाउज के ये डिजाइंस, दिखेंगी लाजवाब

ब्लाउज के लिए आपको कई डिजाइन रेडी मेड भी मिल जाएंगे, लेकिन अगर आपके कंधे चौड़े हैं तो आप लोकल टेलर की मदद लेकर इसे कस्टमाइज ही करवाएं ताकि आप आरामदायक महसूस कर पाएं।
Editorial
Updated:- 2023-05-19, 14:05 IST

हमें स्टाइलिंग अपनी बॉडी के टाइप के अनुसार करनी चाहिए। इस बात को तो आपने बार-बार कहते सुना ही होगा। वहीं ट्रेडिशनल लुक की बात करें तो साड़ी या लहंगा और यहां तक कि शरारा के साथ भी ब्लाउज पहना जाता है। लुक चाहे कैसा भी हो स्टाइलिंग के लिए आपको बॉडी टाइप के साथ-साथ आउटफिट के पैटर्न का भी ख्याल रखना जरूरी होता है। 

खासकर चौड़े कंधे होने के कारण हम अपने लिए सही डिजाइन का ब्लाउज नहीं ढूंढ पाते हैं और आखिर में हम अपना पूरा लुक ही बिगाड़ लेते हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं ब्लाउज के लेटेस्ट डिजाइंस जो खासकर चौड़े कंधों पर काफी खूबसूरती के साथ सूट करेगा और आपके लुक को आकर्षक बनाने में भी मदद करेगा।

हॉल्टर नेक ब्लाउज 

haulter neck for broad shoulders

हॉल्टर नेकलाइन देखने में काफी बोल्ड और स्टाइलिश लुक देने में मदद करती है। वहीं अगर आपके कंधे चौड़े हैं तो इस तरह की नेकलाइन आपकी बॉडी को सही शेप देने में मदद करेगी। वहीं इसे आप लहंगे या ब्लाउज के अलावा शरारा पैन्ट्स के साथ भी पहन सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें :  फ्रंट ब्लाउज के ये ट्रेंडी डिजाइन जो आपके लुक को बना देंगे स्टाइलिश

ऑफ शोल्डर ब्लाउज 

off shoulder for broad shoulders

अक्सर चौड़े कंधे होने के कारण हम ऑफ शोल्डर ब्लाउज डिजाइन को पहनना अवॉयड करते हैं। वहीं अगर आपके कंधे चौड़े हैं तो ऑफ शोल्डर में कोई डिजाइन या पैच लगवा सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज को आप साड़ी या लहंगा स्कर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। आपको इस तरह के ब्लाउज रेडीमेड भी मिल जाएंगे।

स्लीवलेस ब्लाउज 

sleeveless blouse  for broad shoulders

वहीं अगर आप स्लीवलेस डिजाइन पहनना पसंद करती हैं तो इस तरह से डीप नेक डिजाइन को बनवा सकती हैं। इसमें आपको स्क्वायर से लेकर स्वीटहार्ट नेकलाइन तक में कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। इस तरह के ब्लाउज के लिए आप प्लेन साटन का फैब्रिक चुन सकती हैं या सीक्वेन वर्क वाले फैब्रिक पर भी इस तरह का डिजाइन बनवा सकती हैं।

  इसे भी पढ़ें : गर्मियों में स्टाइलिश दिखने के लिए ट्राई करें ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन

यह विडियो भी देखें

बस्टियर ब्लाउज 

jacket style  for broad shoulders

वहीं चौड़े कंधे होने के कारण कई बार हम इस तरह के स्लीवलेस बस्टियर ब्लाउज पहनना अवॉयड कर देते हैं। बता दें कि इस तरह के ब्लाउज चौड़े कंधों वाले बॉडी टाइप पर काफी स्टाइलिश नजर आती है। अगर आप स्लीवलेस नहीं पहनना पसंद करती हैं तो इस तरह से जैकेट या केप को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह का ब्लाउज लुक आप शरारा, साड़ी या लहंगे तक के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

 

 

अगर आपको चौड़े कंधों के लिए ये ब्लाउज डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।