Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:05 AM IST

Blouse Latkan Designs: स‍िंंपल ब्‍लाउज को भी क्‍लासी बना देंगे ये फैंसी लटकन डिजाइंंस, मिलेगा रॉयल लुक

Blouse Ke Liye Latest Latkan Ke Designs: अगर आप अपने स‍िंपल ब्‍लाउज को सबसे खूबसूरत और रॉयल लुक देना चाहती हैं तो हम आपके लि‍ए कुछ यूनि‍क ड‍िजाइन में ब्‍लाउज के लटकन लेकर आए हैं। अगर आप ब्‍लाउज में लगे ये लटकन क‍िसी भी साड़ी के साथ पहनेंगी तो आपको रॉयल लुक म‍िलेगा। आइए देखते हैं-
Updated:- 2026-05-27, 20:00 IST
Blouse Latkan Ke Latest Designs

Blouse Latkan Ke Latest Designs: हम सभी को तैयार होने का बहुत शौक होता है। इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। अच्छे-अच्छे कपड़े लेते हैं, अच्छा मेकअप करते हैं और एसेसरीज और फुटवियर का भी पूरा ध्यान रखते हैं। अगर कपड़ों की बात करें तो लड़कियों और महिलाओं को साड़ी पहनना बहुत अच्छा लगता है। हालांकि, साड़ी की खूबसूरती तभी बढ़ती है जब आप ब्लाउज का सेलेक्शन सही करेंगी।

ऐसे में अगर आप ब्लाउज को भी सबसे क्लासी बनाना चाहती हैं तो हम आपके लिए कुछ फैंसी लटकन लेकर आए हैं। जब आप इन्हें ब्लाउज में लगवाएंगी तो आप बहुत ही खूबसूरत लगेंगी। आइए देखते हैं-

पर्ल और बीड्स वाली हैवी लटकन

blouse latkan designs

अगर आपको सिंपल और यूनिक चीजें पसंद आती हैं तो आप इस तरह गोल्डन ब्लाउज पर मोतियों और बीड्स वाली लंबी सी लटकन ब्लाउज में लगवा सकती हैं। जब आप इसे पहनेंगी तो आपको रॉयल लुक मिलेगा। ध्यान रहे कि ये लटकन डीप नेक पर ज्यादा अच्छा लगेगा।

यह भी पढ़ें- Snake Design Ring: हाथों को खूबसूरत लुक देंगे स्‍नेक डि‍जाइन के ये लेटेस्‍ट र‍िंग

Image Credit- Pinterest/Nisha Rangdal

मल्टी-लेयर झुमकी वाली लटकन

blouse latkan designs (1)

अगर आप ब्लाउज को झुमकी स्टाइल लटकन लगाकर अच्छा लुक देना चाहती हैं तो इस तरह का मल्टी लेयर वाला झुमकी स्टाइल लटकन बहुत ही सुंदर लगेगा। ये ट्रेडिशनल और हैवी ब्लाउज, दोनों पर ही बहुत रॉयल और एथनिक लुक देगा।

यह भी पढ़ें- Sleeveless Kurti Designs: ऑफ‍िस पहनकर जाने के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये स्‍लीवलेस कुर्तियां, म‍िलेगा स्‍टाइल‍िश लुक

Image Credit- Pinterest/Daily Life Trend

मल्टी-स्ट्रैप थ्रेड टसल्स लटकन

blouse latkan designs (2)

जैसा कि आप फोटो में देख रही हैं कि इस ब्लाउज के बैक पर तीन चोटियों जैसी सुंदर डोरियां (Straps) बनी हुईं हैं, जो बीच में एक रिंग से आकर एड कर दी गई हैं। नीचे लेयर्ड टसल्स लटके हुए हैं, जिन पर गोल्डन बीड्स का काम है। यकीन मानिए ये लटकन ब्लाउज को खूबसूरत बना देगी।

Image Credit- Pinterest/FASHIONISTA

मल्टी-डोरी फैब्रिक झुमका लटकन

blouse latkan designs (3)

अलग-अलग डोरियों के साथ बनी ये लटकन बहुत ही प्यारी लग रही है। इसमें कलरफुल कढ़ाई वाले कपड़े के बड़े झुमके (Fabric Jhumkas) लगाए गए हैं। ये हैवी और यूनिक पैटर्न वाला लटकन सिल्क की साड़ियों पर बहुत अच्छा लगेगा।

यह भी पढ़ें- DIY Lehenga: पुराने लहंंगे से ऐसे बनाएं नया शरारा और गरारा, बकरीद पर मिलेगा रॉयल लुक

Image Credit- Pinterest/seema yadav

फ्लोरल पैच और मल्टी-टसल्स लटकन

blouse latkan designs (4)

ये डिजाइन भी आपके ब्लाउज की खूबसूरती बढ़ा देगा। ये मोतियों की लड़ियों के साथ लेयर्ड टसल्स और छोटी-छोटी लगी गोल्डन कलर की बेल्स वाली लटकन बहुत ही खूबसूरत लग रही है।

यह भी पढ़ें- Kolhapuri Payal Designs: बेटी या बहू के ल‍िए खरीदें ये कोल्‍हापुरी पायल, पैरों काे रॉयल लुक देंगे ये डि‍जाइंस

Image Credit- Pinterest/Rupali Kar

तो अगर आप भी अपने ब्लाउज की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं तो इस तरह के फैंसी लटकन आप लगवा सकती हैं। इससे आपको भी एक प्यारा और रॉयल लुक मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/Reeta Fashion/FASHIONISTA/newtrendydesigns

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।