Latkan Bangles Designs: हाथों को रॉयल लुक देंगे ये मीनाकारी लटकन चूड़ियों के ये डिजाइंस, नई दुल्हनों के लिए है परफेक्ट

लटकन वाली चूड़ियां पहनने में बेहद खूबसूरत लगती हैं। यह दिखने में हैवी ललगती हैं, इसलिए नई दुल्हनों के लिए यह बेस्ट है। अगर आप ढेर सारी चूड़ियां नहीं पहनना चाहती हैं, तो एक लटकन वाली चूड़ी से भी काम चल सकता है। समय के साथ-साथ लटकन वाली चूड़ियों के डिजाइनों में भी काफी बदलाव आए हैं। एक समय था जब केवल साधारण कांच की चूड़ियों का फैशन था, लेकिन अब मार्केट में एक से एक डिजाइन वाली चूड़ियां मिलने लगी हैं। आपकी भी नई-नई शादी हुई है और आप ढेर सारी चूड़ियों को पहनने से परेशान हैं, तो लटकन वाली चूड़ियां ले सकती हैं।
कुंदन लटकन चूड़ियां
इन लटकन वाली चूड़ियों में कुंदन स्टोन लगे होते हैं। यह लटकन में भी आते हैं, तो इसके साथ आप मैचिंग के छोटे झुमके या पर्ल्स पहन सकती हैं। शादी और रिसेप्शन लुक के लिए इस तरह की लटकन चूड़ियों का डिजाइन बेस्ट होता है। हाथों को रिच और लग्जरी लुक देने के लिए महिलाएं ऐसे डिजाइन चुनती हैं।

इसे भी पढ़ें- Latkan Bangles Designs: ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए हाथों में सजाएं ये 3 तरह के लटकन वाली चूड़ियां, देखें डिजाइंस
मोती लटकन डिजाइन वाली मीनाकारी चूड़ियां
इसमें लटकन में मोतियां लगी होती हैं। इस तरह की चूड़ियों की खासियत यह है कि यह दिखने में क्लासी लगते हैं। मोती वाली चूड़ियां हर रंग के कपड़ों के साथ जचते हैं। आप चाहें, तो हर दिन अलग-अलग डिजाइन वाली लटकन चूड़ियां पहन सकती हैं।
झुमका लटकन चूड़ियां डिजाइन
इसमें लटकन के अंदर झुमके जैसा डिजाइन होता है। यह दिखने में बेहद क्लासी और लग्जरी लगते हैं। मेहंदी और संगीत फंक्शन के लिए इस तरह की चूड़ियां बेस्ट है। यह ट्रेडिशनल लुक को और भी ज्यादा निखारते हैं।

इसे भी पढ़ें- Chandi Ki Chudi Designs: कुर्ती और जींस दोनों पर कमाल लगेंगी चांदी की ये घूंघरू वाली चूड़ियां, हाथ दिखेंगे खूबसूरत
घुंघरू लटकन मीनाकारी चूड़ियां
इसमें नीचे की तरह घुंघरू लगे होते हैं, जो चलते समय आवाज करते हैं। अगर आपको कुछ हटकर कैरी करना है, तो आप इस तरह की चूड़ियां पहन सकती हैं। आजकल इसका ज्यादा ट्रेंड चल रहा है।

मोर डिजाइन वाले मीनाकारी लटकन चूड़ियां
ट्रेडिशनल लुक के लिए इस तरह की चूड़ियों का डिजाइन अच्छा होता है। इसमें नीचे की तरफ लटकन लगे होते हैं, जो हैवी लुक देते हैं। इन चूड़ियों में रंग-बिरंगी मीनाकारी से मोर के डिजाइन बनाए जाते हैं, जो हर कपड़े के साथ अच्छे लगते हैं। हाथों को रॉयल लुक देने के लिए यह बेस्ट है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।