Fancy Blouse Latkan: चूड़ी से बनाएं फैंसी ब्लाउज लटकन, जानें तरीका

जब भी हमें अपने ब्लाउज को फैंसी बनाना होता है तो इसके लिए हम अलग-अलग डिजाइन की लटकन खरीदते हैं ताकि जब इसे ब्लाउज में लगाएं तो वो और ज्यादा सुंदर नजर आए। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इन्हें खरीदने के लिए हमें ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं। इसके बाद भी जो डिजाइन हमें चाहिए होता है वो ढ़ूंढ़ने के बाद भी नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप घर पर यहां बताए गए आसान तरीकों से लटकन को तैयार करें। इसके लिए सिर्फ आपको घर पर रखी पुरानी चूड़ी और कुछ सामान चाहिए होंगे। चलिए आपको बताते हैं इसे कैसे तैयार किया जा सकता है।
लटकन बनाने के लिए सामग्री

- घर पर रखी चूड़ियां
- मोती
- फैब्रिक ग्लू
- स्टोन लटकन
- मिरर
- थ्रेड
लटकन बनाने का तरीका

- लटकन बनाने के लिए आपको सबसे पहले चूड़ी को अच्छे से चेक करना (पर्ल डिजाइन आउटफिट्स) है कि वो कहीं से चटकी हुई तो नहीं है।
- इसके बाद इसपर अपने ब्लाउज डिजाइन के हिसाब से कपड़े को लगाना है।
- फिर एक थ्रेड की मदद से नीचे की तरफ बो बनाकर इसे सेट करना है।
- अब इसमें आप ग्लू लगाएं और नीचे की तरफ गोटा सेट करें।
- जब ये चीज हो जाए तो थोड़ी देर इसे सेट होने दें।
- इसके बाद इसमें ऊपर की तरफ मिरर लगाएं।
- आप चाहे तो छोटे-छोटे फूलों को भी लगा सकते हैं।
- इसके बाद इसमें बाहर की तरफ एक और लेस लगाएं जो थोड़ी हैवी हो। इससे लटकन और ज्यादा सुंदर दिखेगी।
- फिर एक थ्रेड की मदद से बीड्स को पिरोएं।
- इसके बाद गांठ बांध लें।
- इस तरीके से आपकी लटकन बनकर तैयार हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Latkan Designs: अपने ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाने के लिए लटकन के ये डिजाइंस आएंगे आपके बहुत काम
ऐसे लगाएं लटकन
- आप इसे अपने लहंगे के ब्लाउज में लगा सकती हैं।
- आप चाहे तो इसे लहंगे में भी लगा सकती हैं।
- आप इसे डीप नेकलाइन और सिंपल ब्लाउज में भी लगा (हैवी लटकन) सकती हैं।
- इसके अलावा आप ऊना का इस्तेमाल करके तैयार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: लहंगे के साथ खूब जचेंगे लटकन के ये नए डिजाइंस
इस तरीके से आप अपने ब्लाउज के लिए लटकन तैयार कर सकती हैं और ब्लाउज को फैंसी बना सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।