Kurti for Chubby Girls: चबी गर्ल्स पर खूब जचेंगे कुर्ती के ये 5 डिजाइंस, दिखेंगी स्लिम और स्टाइलिश

अधिकतर प्लस साइज महिलाएं हमेशा आउटफिट को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं। वे अक्सर ऐसे कपड़ों की तलाश में रहती हैं, जिसमें वह स्लिम और स्टाइलिश दिखें। अगर आप भी अपने लिए डिजाइनर कुर्ती खरीदने का सोच रही हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आप कुछ प्लस साइज कुर्ती ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट कुर्ती डिजाइंस बताएंगे, जो चबी लड़कियों के लिए बेस्ट हो सकती हैं।
लाइनर प्रिंटेड प्योर कॉटन कुर्ता
अगर आप अपने लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं और भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत प्लस साइज लाइनर प्रिंटेड प्योर कॉटन कुर्ता परफेक्ट हो सकती है। इस तरह की कुर्ती को आप जींस, पैंट या ट्राउजर के साथ शामिल कर पहन सकती हैं। ऐसी कुर्ती डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में हैं, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगी।

फ्लोरल प्रिंटेड स्क्वायर नेक कुर्ती
अगर आप रोजाना कॉलेज में एक जैसे आउटफिट पहनकर जाती हैं और अब वहीं एक जैसे आउटफिट से बोर हो गई हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आप इस तरह की लेटेस्ट फ्लोरल प्रिंटेड स्क्वायर नेक कुर्ती को शामिल कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती खासकर कॉलेज या ऑफिस में पहनकर जानें के लिए बेस्ट हो सकती है। इसे आप पैंट या ट्रॉउजर के साथ पहन सकती हैं।

प्लस साइज एथनिक मोटिफ्स प्रिंटेड कुर्ती
गर्मी के मौसम में प्लस साइज लड़कियां हमेशा ऐसे आउटफिट की तलाश में रहती हैं, जिसमें वह स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ कंफर्ट भी महसूस कर सके। अगर आप भी ऐसा ही चाहती हैं, तो आपके लिए यह प्लस साइज एथनिक मोटिफ्स प्रिंटेड कुर्ती परफेक्ट हो सकती है। यह प्लस साइज महिलाओं के लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगी, जो आपकी खूबसूरती को भी बढ़ा देगी।

ब्लू फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ती
अगर आप वर्किंग वुमन हैं और रोजाना काम पर जाती हैं, तो साधारण कपड़े पहनने के बजाय आप इस तरह के ब्लू फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ती को शामिल कर सकती हैं। यह कुर्ती न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देगी, बल्कि गर्मी के मौसम में इसे पहनकर आप आरामदायक फील कर सकती हैं। इस कुर्ती को आप नजदीकी बाजार में कपड़े की दुकान से खरीद सकती हैं।

ए लाइन प्लीटेड शार्ट कुर्ती
आप चाहें, तो इस तरह की लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली प्लस साइज ए लाइन प्लीटेड शार्ट कुर्ती को भी जींस या पैंट के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसी कुर्ती के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर प्लस साइज महिलाओं के बीच काफी चलन में है। ऐसे में आप भी इसे पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसी कुर्ती आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : myntra/Tissu/JAHIDA COMFORT WITH STYLE/EXTRA LOVE BY LIBAS/NANGALIA RUCHIRA
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।