Sleeveless Kurti Designs: ऑफिस में मिलेगा क्लासी और कम्फर्टेबल लुक, गर्मी में आप भी ट्राई करें स्लीवलेस कुर्ती की ये डिजाइंस

गर्मी के मौसम में ऑफिस में स्टाइलिश लुक के लिए आप कई तरह के आउटफिट्स ट्राई करती हैं, लेकिन हर कोई अपने लुक को परफेक्ट नहीं बना पाता है। गर्मी में लुक हमेशा ऐसा होना चाहिए जिसमें कंफर्ट और स्टाइल दोनों हो। ऐसे में स्लीवलेस कुर्तियां आपके वॉर्डरोब का सबसे बेहतरीन हिस्सा बन सकती हैं। ये गर्मी के मौसम में न सिर्फ आपको हल्का और कूल महसूस कराती हैं, बल्कि ऑफिस में एक क्लासी और एलिगेंट लुक भी दे सकती हैं। आजकल मार्केट में स्लीवलेस कुर्तियों के कई ट्रेंडी डिजाइंस देखने को मिल रहे हैं जिन्हें आप ट्राउजर, प्लाज़ो या जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप भी इस गर्मी ऑफिस के लिए कुछ स्टाइलिश और कम्फर्टेबल आउटफिट तलाश रही हैं, तो यहां देखें स्लीवलेस कुर्ती के कुछ खूबसूरत डिजाइंस।
प्रिंटेड वी नेक कुर्ती

अगर आप ऑफिस के लिए सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक पसंद करती हैं, तो प्रिंटेड वी नेक कुर्ती आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं। किसी भी लाइट कलर जैसे व्हाइट या क्रीम कलर की स्ट्रेट फिट कुर्ती पर प्रिंटेड डिजाइन बेहद ऑफिस के लिए एलिगेंट लुक देती है। इसका वी-नेक डिजाइन चेहरे को शार्प लुक देने में मदद करता है और ऑफिस वियर के लिए यह काफी क्लासी नजर आता है। खासतौर पर स्लीवलेस होने की वजह से गर्मी के मौसम के लिए ये एक सबसे अच्छा ऑप्शन है जो सूदिंग कलर के साथ स्टाइलिश लुक भी देती है। ये कुर्ती अगर कॉटन फैब्रिक में है तो आपके लिए बेस्ट है।
रेगुलर कुर्ती विथ ट्राउज़र

ऑफिस के लिए को-ऑर्ड सेट्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप रोज-रोज अलग बॉटम्स मैच करने की परेशानी से बचना चाहती हैं, तो ये डिज़ाइन आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसके साथ मैचिंग ट्राउज़र्स इसे एक परफेक्ट लुक देता है और ऑफिस वियर के लिए बेस्ट है। यह स्ट्रेट शेप कुर्ती वी-नेक और स्लीवलेस पैटर्न के साथ आपको मॉडर्न लुक देती है। इसका फैब्रिक काफी सॉफ्ट है जो आपको गर्मी में भी कम्फर्टेबल लगेगा, जिससे पूरे दिन आराम महसूस होता है। इसके साथ मिलने वाला मैचिंग ट्राउजर ऑफिस लुक को और भी ज्यादा प्रोफेशनल बना देता है।
स्लीवलेस कॉटन कुर्ती राउंड नेक

अगर आप गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा आराम चाहती हैं, तो प्योर कॉटन की स्लीवलेस कुर्ती आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन हैं। पिंक कलर की यह स्ट्रेट कुर्ती आपको फ्रेश और सॉफ्ट लुक देती है। वहीं राउंड नेक डिजाइन इसे सिंपल और एलिगेंट बनाती है। ऑफिस में डीसेंट लुक पाने के लिए आप इसे व्हाइट या किसी लाइट कलर के प्लाजो के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Cotton Kurti Market: इन 3 बाजारों में मिल रही हैं ₹200 से शुरू स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां, देखें लेटेस्ट वैरायटी
फ्लोरल प्रिंटेड स्लीवलेस कुर्ती

गर्मियों में फ्लोरल प्रिंट्स हमेशा से ही ट्रेंड में रहते हैं। फ्लोरल प्रिंटेड स्लीवलेस कुर्ती आपके ऑफिस लुक को परफेक्ट बना सकती है। इसका स्क्वायर नेक डिजाइन इसे यूनिक और फैशनेबल बनाता है। इस कुर्ती पर बने फ्लोरल प्रिंट्स और बीड्स-स्टोन डिटेलिंग इसे और ज्यादा आकर्षक लुक देते हैं। इसे आप स्ट्रेट पैंट्स के साथ पहन सकती हैं।
मोटिफ्स प्रिंटेड टाई अप नेक कुर्ती

अगर आप अपने ऑफिस लुक में थोड़ा स्टाइलिश ट्विस्ट चाहती हैं, तो मोटिफ्स प्रिंटेड टाई अप नेक कुर्ती ट्राई कर सकती हैं। एथनिक मोटिफ्स प्रिंट वाली यह कुर्ती आपके ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इसका टाई-अप नेक डिजाइन इसे बाकी कुर्तियों से अलग और ट्रेंडी बनाता है। कॉटन फैब्रिक होने की वजह से यह गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहती है। आप इसे स्ट्रेट फिट पैंट्स या डेनिम्स के साथ कैरी कर सकती हैं।
अगर आप भी ऑफिस में खुद को स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं, तो यहां से आईडिया ले सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Myntra.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।