Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:42 PM IST

Transparent Chikankari Kurti: गर्मियों में खूब ट्रेंड कर रही हैं ये ट्रांसपेरेंट चिकनकारी कुर्तियां, व्हाइट इनर और डेनिम के साथ ऐसे पाएं सेलिब्रिटी लुक

Transparent Chikankari Kurti: अगर आप भी गर्मी के मौसम में अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ कम्फर्ट लुक भी पाना चाहती हैं, तो अब आप ट्रांसपेरेंट चिकनकारी कुर्ती शामिल कर अपने लुक को खास बना सकती हैं। 
Updated:- 2026-05-08, 18:15 IST
image

गर्मी के मौसम में हल्के कपड़े पहनना अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद होती है। ऐसे में खासकर वह महिलाएं जो रोजाना कॉलेज या ऑफिस जाती हैं, वह अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ आरामदायक कपड़े पहनना प्रिफर करती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट ट्रांसपेरेंट चिकनकारी कुर्ती डिजाइंस बताएंगे, जो गर्मी में पहनने के लिए बेस्ट हो सकती हैं।

चिकनकारी जॉर्जेट चिकनकारी कुर्ती

अगर आप भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं और गर्मियों में कंफर्टेबल फील करना चाहती हैं, तो अब आप इस तरह के ट्रांसपेरेंट चिकनकारी जॉर्जेट चिकनकारी कुर्ती को शामिल कर सकती हैं। ऐसी कुर्ती इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जिसे अधिकतर महिलाएं गर्मी के मौसम में शामिल कर रही हैं। आप इसे नजदीकी बाजार में कपड़ों की दूकान से खरीद सकती हैं।

1 - 2026-05-08T164713.207

चिकनकारी ऑर्गेना स्ट्रेट कुर्ती

आपके लिए इस तरह की ट्रांसपेरेंट चिकनकारी ऑर्गेना स्ट्रेट कुर्ती भी परफेक्ट हो सकती है, जिसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की दुकान पर फोटो दिखाकर खरीद सकती हैं या फिर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसी कुर्ती के डिजाइंस मिल जाएंगे। इस तरह की कुर्ती को आप अपने ऑफिस में पहनकर जा सकती हैं।

2 - 2026-05-08T164711.441

पिंक कलर हैंडलूम चिकनकारी कुर्ती

अगर आप रोजाना कॉलेज जाती हैं और एक जैसे कपड़े पहनकर बोर हो गई है और आप कुछ डिफरेंट या नया ट्राई करने का सोच रही हैं, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह की पिंक कलर हैंडलूम चिकनकारी कुर्ती को शामिल कर सकती हैं। ऐसी कुर्ती आपको आरामदायक लुक देने में मदद करेगी, जो कॉलेज आउटफिट के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है।  

4 - 2026-05-08T164707.986

यह भी पढ़ें- Sleeveless Kurti Designs: ऑफिस में मिलेगा क्लासी और कम्फर्टेबल लुक, गर्मी में आप भी ट्राई करें स्लीवलेस कुर्ती की ये डिजाइंस

चिकनकारी पैटर्न ऑर्गेंज़ा ट्रांसपेरेंट कुर्ती

यही नहीं आप इस तरह की ट्रांसपेरेंट चिकनकारी पैटर्न ऑर्गेंज़ा ट्रांसपेरेंट कुर्ती को भी पहनकर ऑफिस या कॉलेज जा सकती हैं। यह एक परफेक्ट आउटफिट है, जो कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए बेस्ट रहेगा। इस कुर्ती के साथ आप अंदर ब्लैक या वाइट कलर की इनर पहन सकती हैं। इसके अलावा जींस या लेगिंग के साथ इसे पेयर कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।  

3 - 2026-05-08T164709.733

लखनऊ चिकनकारी कॉटन स्ट्रेट कुर्ती

अगर आप भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं और ऑफिस या कॉलेज में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह की लखनऊ चिकनकारी कॉटन स्ट्रेट कुर्ती को शामिल कर सकती हैं। ऐसी चिकनकारी कुर्ती इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। यह आपके लिए भी परफेक्ट हो सकती है।  

5 - 2026-05-08T164714.454

यह भी पढ़ें- Summer Wear Kaftan Kurti: गर्मियों में साधारण कुर्ती पहनकर आप भी हो गई हैं बोर? ट्राई करें ये लेटेस्ट काफ्तान कुर्ती के नए डिजाइंस, मिलेगा परफेक्ट लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : myntra/VAHSON/Seva Chikan/labelajachikankari

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।