Summer Wear Kaftan Kurti: गर्मियों में साधारण कुर्ती पहनकर आप भी हो गई हैं बोर? ट्राई करें ये लेटेस्ट काफ्तान कुर्ती के नए डिजाइंस, मिलेगा परफेक्ट लुक

गर्मी का मौसम शुरू होते ही महिलाएं आउटफिट में कई तरह के बदलाव कर देती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल गर्मी में स्टाइलिश लुक पाने के लिए एक से एक खूबसूरत आउटफिट की तलाश में हैं, तो आपके लिए कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली काफ्तान कुर्ती बेस्ट हो सकती है, जो गर्मियों में आपको आरामदायक लुक दे सकती हैं। आइए जानते हैं, इन कुर्ती डिजाइंस के बारे में।
प्रिंटेड क्रेप काफ्तान कुर्ती
अगर आप भी गर्मी के मौसम में अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं और भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह की प्रिंटेड क्रेप काफ्तान कुर्ती को शामिल कर सकती हैं। ऐसे काफ्तान कुर्ती डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं, जो आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। इसके साथ आप कुछ एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।

लाइट पिंक डबल शेड काफ्तान कुर्ती
अगर आप अपने ऑफिस या कॉलेज में भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और इस साल गर्मी के मौसम में अपने लुक को स्टाइलिश बनाने की सोच रही हैं, तो एक जैसे कपड़े पहनने के बजाय आप इस तरह की लाइट पिंक डबल शेड काफ्तान कुर्ती को शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसी कुर्ती को आप ऑफिस या कॉलेज में पहनकर जा सकती हैं।

मल्टीकलर फ्लोरल प्रिंटेड काफ्तान कुर्ती
अगर आप गर्मी के मौसम में कहीं घूमने जा रही हैं और ऐसे में ट्रिप के लिए कंफर्टेबल और स्टाइलिश आउटफिट की तलाश में हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आप इस तरह के मल्टीकलर फ्लोरल प्रिंटेड काफ्तान कुर्ती को शामिल कर सकती हैं। ऐसी काफ्तान कुर्ती आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएगी या आप नजदीकी बाजार से भी खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Navratri Kurti Designs: इस नवरात्रि ट्राई करें ये काफ्तान कुर्ती लुक, दिखेंगी सबसे अलग
ऑरेंज बॉर्डर व्हाइट कलर काफ्तान कुर्ती
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो साधारण कपड़े पहनने के बजाय आप कुछ इस तरह की नई डिजाइन वाली ऑरेंज बॉर्डर व्हाइट कलर काफ्तान कुर्ती को पहनकर अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। ऐसी काफ्तान कुर्ती के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट रहेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आपको ऐसी कुर्ती मिल जाएगी।

टाई एंड डाई क्रेप काफ्तान कुर्ती
आप अपने कॉलेज या ऑफिस में होने वाले किसी भी फंक्शन के दौरान इस तरह की टाई एंड डाई क्रेप काफ्तान कुर्ती को पहनकर जा सकती हैं। यह न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देगी, बल्कि गर्मी के मौसम में इसे पहनकर आप हल्का और आरामदायक भी महसूस करेंगी। ऐसी कुर्ती को आप नजदीकी बाजार में कपड़े की दुकान पर फोटो दिखाकर खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Kashmiri Kaftan Kurti Design: सर्दियों में पहनने के लिए बेस्ट हैं कश्मीरी काफ्तान कुर्ती, देखें एक से एक डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: myntra/CORSICA/HOUSE OF JAMOTI/flipkart/maaesa/swadha
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।