शॉर्ट, लॉन्ग और बोहो कुर्ती के साथ पहनें ऐसी जींस, मिलेगा परफेक्ट मॉडर्न और एथनिक फ्यूजन लुक

Kurti And Jeans Fashion: कुर्ती और जींस का कॉम्बिनेशन भारतीय महिलाओं का सबसे पसंदीदा गो-टू लुक है। यह न केवल पहनने में आरामदायक है, बल्कि आपको एक साथ एथनिक और मॉडर्न भी दिखता है। अक्सर हम किसी भी कुर्ती के साथ कोई भी जींस पहन लेते हैं, लेकिन अगर कुर्ती की लंबाई और उसके डिजाइन के हिसाब से सही जींस वियर करती हैं, तो आपका पूरा लुक बदल सकता है। चाहे आप कॉलेज जा रही हों, ऑफिस या किसी कैजुअल आउटिंग पर, शॉर्ट, लॉन्ग और बोहो स्टाइल कुर्ती के साथ सही जींस परफेक्ट फ्यूजन लुक और स्टाइलिश पहचान दे सकता है। आज के लेख में हम आपको कुर्तियों के अलग-अलग स्टाइल के साथ कैसी जींस पहन सकते हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं?
शॉर्टकुर्ती के साथ फ्लेयर्ड या बूटकट जींस

शॉर्ट कुर्तियां अक्सर टॉप जैसा लुक देती हैं। इनके साथ फ्लेयर्ड या बूटकट जींस बहुत जचती है। यह कॉम्बिनेशन 70 के दशक के रेट्रो लुक के साथ-साथ मॉडर्न वाइब भी देता है। अगर आपकी कुर्ती काफी फिटिंग वाली है, तो फ्लेयर्ड जींस आपके शरीर को एक अच्छा बैलेंस देगी। इसे आप कोल्हापुरी चप्पल या हील्स के साथ पेयर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Cotton Kutchi Work Kurtis: गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये कॉटन कच्छी वर्क कुर्तियां, जींस के साथ ऐसे करें स्टाइल
लॉन्ग स्ट्रेट कुर्ती के साथ स्किनी जींस

लंबी और सीधी कुर्तियां आजकल काफी चलन में हैं। इनके साथ हमेशा स्किनी जींस या नैरो फिट जींस पहननी चाहिए। लॉन्ग कुर्ती की लंबाई ज्यादा होती है, इसलिए नीचे से चिपकी हुई जींस पैरों को लंबा और आपको स्लिम दिखाने में मदद करती है। इस लुक में आप कुर्ती के साइड स्लिट्स को फ्लॉन्ट कर सकती हैं, जो इसे एक क्लासी और प्रोफेशनल लुक देता है।
बोहो स्टाइल कुर्ती के साथ रग्ड या डिस्ट्रेस्ड जींस

अगर आपको थोड़ा हटकर और आर्टिस्टिक दिखना पसंद है, तो बोहो कुर्ती को रग्ड या फटी हुई जींस के साथ पहनें। बोहो लुक का मतलब ही बिंदास होना है। रग्ड जींस इस एथनिक कुर्ती को एक कूल और मॉडर्न ट्विस्ट देती है। इस लुक को पूरा करने के लिए ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी और एक बड़ा सा बैग जरूर कैरी करें।
अनारकली या घेरदार कुर्ती के साथ स्किनी जींस

कई महिलाएं अनारकली या फ्रॉक स्टाइल कुर्ती को जींस के साथ पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में ध्यान रखें कि जींस बिल्कुल फिटिंग वाली हो। चूंकि कुर्ती में पहले से ही बहुत फ्लेयर होता है, इसलिए ढीली जींस पहनने से आपका लुक भारी और अनमैनेज्ड लग सकता है।
साइड स्लिट और फ्रंट कट कुर्ती के साथ मॉम जींस

आजकल फ्रंट कट वाली कुर्तियां बहुत ट्रेंड में हैं। इनके साथ मॉम जींस या स्ट्रेट फिट जींस बहुत अच्छी लगती है। फ्रंट कट होने की वजह से आपकी जींस का वेस्ट एरिया और स्टाइल साफ नजर आता है, जो एक बहुत ही अर्बन और ट्रेंडी लुक देता है। इसे टकिंग स्टाइल में या बेल्ट के साथ पहनकर आप अपनी कमर को हाईलाइट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Sleeveless Kurti Designs: ऑफिस में मिलेगा क्लासी और कम्फर्टेबल लुक, गर्मी में आप भी ट्राई करें स्लीवलेस कुर्ती की ये डिजाइंस
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- amazon,flipkart
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।