Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:32 AM IST

पतली दिखना चाहती हैं तो कृति सेनन की तरह स्टाइल करें साड़ी

एक्ट्रेस के स्टाइलिश लुक से आप इंस्पायर होकर अगर किसी भी आउटफिट को स्टाइल कर रही हैं तो सबसे पहले अपनी बॉडी शेप और स्टाइलिंग टेस्ट का खास ख्याल रखें।
Updated:- 2023-06-22, 14:09 IST
kriti sanon saree looks to look slim in hindi

साड़ी पहनने का चलन तो एवरग्रीन फैशन में रहता है। हालांकि साड़ी के अनगिनत डिजाइन आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन क्या आप जानती हैं कि साड़ी को भी स्टाइल करने के लिए बॉडी शेप का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। एक्ट्रेसेस के लुक्स से तो लगभग हम सभी काफी प्रभावित होते हैं। एक्ट्रेसेस की बात करें तो कृति सेनन आजकल अपने कई स्टाइलिश साड़ी लुक्स को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

हम सभी पतला दिखना पसंद करते हैं और अपने कपड़े ही उसी के हिसाब से चुनते हैं।  इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं एक्ट्रेस कृति सेनन के स्टाइल किए हुए कुछ खूबसूरत साड़ी के कुछ ऐसे पैटर्न जो आपकी बॉडी को सही शेप देकर स्लिम लुक देने में मदद करेंगे। साथ ही बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स। ऐसा करने से आपका लुक बेहद स्टाइलिश नजर आएगा। 

ब्लैक साड़ी लुक 

black saree kriti sanon

बॉडी को परफेक्ट शेप देने के लिए ब्लैक कलर काफी अच्छा आप्शन है। वहीं इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर अर्पिता मेहता ने डिजाइन किया है। इस तरह की मिलती-जुलती सी थ्रू साड़ी आपको मार्केट में लगभग 2000 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। 

HZ Tip : इस तरह की साड़ी के साथ आप गोल्डन कलर का रेडीमेड ब्लाउज भी खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही ज्वेलरी के लिए आप गोल्डन कलर के ब्लाउज को स्टाइल करें। 

 इसे भी पढ़ें : चौड़े कंधों के लिए खास हैं ब्लाउज के ये डिजाइंस, दिखेंगी लाजवाब

बॉर्डर वर्क साड़ी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by S U K R I T I G R O V E R (@sukritigrover)

अगर आप नार्मल साड़ी ड्रेपिंग के बोर हो गई हैं और होई नया लुक ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरह से डबल पल्लू स्टाइल में साड़ी को पहन सकती हैं। बता दें कि इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको मार्केट में लगभग 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये में मिल जाएगी। डबल पल्लू डिजाइन आपकी बॉडी को शेप देने में मदद करेगा।

HZ Tip : इस तरह के लुक के साथ आप हैवी वर्क वाले ब्लाउज को स्टाइल करें। साथ ही टेम्पल ज्वेलरी को स्टाइल करें। इसके अलावा चेहरे को आकर्षक लुक देने के लिए आप बन हेयर स्टाइल बनाकर गजरे से सजा सकती हैं।

  इसे भी पढ़ें : ब्लाउज को आकर्षक लुक देने के काम में आएंगे शोल्डर के ये स्टाइलिश डिजाइंस

पर्ल लुक 

pearl saree  kriti sanon

आजकल पर्ल डिजाइन काफी चलन में है और इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। बता दें कि इस तरह की खूबसूरत साटन साड़ी आपको पतली और हाइट में लंबी दिखाने में मदद करेगी। वहीं इस तरह की प्लेन साड़ी आपको मार्केट में लगभग 1500 रुपये से लेकर 2000 रुपये में आसानी से मिल जाएगी।

HZ Tip : इस तरह की साड़ी के साथ आप प्लेन कपड़े को खरीदकर पर्ल डिजाइन की लेयर खुद भी लगा सकती हैं। साथ ही मार्केट से रेडीमेड ब्लाउज को भी खरीद सकती हैं। इस तरह के लुक के साथ आप स्मोकी आई मेकअप ट्राई करें और ज्वेलरी के लिए मिनिमल डायमंड को पहने।

 

 

अगर आपको पतली दिखने के लिए एक्ट्रेस कृति सेनन के स्टाइलिश साड़ी के ये डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।