केरल की संस्कृति से इंटरनेशनल फैशन प्‍लेटफार्म तक, मिस यूनिवर्स में काजिया लिज मेजो के नेशनल कॉस्ट्यूम ने बटोरी सुर्खियां

मिस यूनिवर्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं काजिया लिज मेजो ने केरल की सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित नेशनल कॉस्ट्यूम पहनकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है।  
Updated:- 2026-11-25, 08:54 IST
kaziah liz mejo indian heritage kerala cultural costume steals spotlight at miss universe contest 2026

Miss Universe 2026: काउंटडाउन शुरू हो चुका है... 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। इस साल भारत की ओर से 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो (Keziah Liz Mejo) देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। प्यूर्टो रिको में आयोजित इस रंगारंग ग्लोबल ब्यूटी पेजेंट में काजिया अपने शानदार अंदाज, कॉस्ट्यूम और जबरदस्‍त कॉन्फिडेंस से सुर्खियां बटोर रही हैं। मंच पर केजिया का कमाल ड्रेसिंग सेंस सभी को आ‍कर्षित कर रहा है। उनकी ड्रेस में केरल की संस्कृति से इंटरनेशनल फैशन प्‍लेटफार्म तक झलक देखने को मिल रही है।

हाउस ऑफ सिद्धांत के डिजाइनर सिद्धांत की ओर से तैयार इस आउटफिट में केरल की फेमस कसावु साड़ी के रंग, पारंपरिक जिमिक्की कम्मल से प्रेरित गहनों और केरल के बैकवाटर, हाउसबोट और नारियल के पेड़ों की झलक देखने को मिली। इस खास परिधान में भारतीय टैक्सटाइल और कारीगरी के साथ प्यूर्टो रिको के रंगों का भी मेल दिखा।

केरल की कसावु साड़ी ने कॉस्ट्यूम को बनाया खास

_Kaziah Liz Mejo in miss universe

Image Credit: https://www.instagram.com/kaziahmejo

काजिया लिज मेजो के नेशनल कॉस्ट्यूम में केरल की पारंपरिक कसावु साड़ी की झलक देखने को मिली। इसके लिए आइवरी, क्रीम और गोल्डन रंगों का इस्तेमाल किया गया, जो केरल की पारंपरिक पोशाकों की पहचान माने जाते हैं। इस बेहद खास परिधान को तैयार करने में भारत के अलग-अलग हिस्सों से जुटाए गए फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया। हर कपड़े की अपनी अलग बनावट और खासियत थी। इस तरह डिजाइनर ने एक ही कॉस्ट्यूम में देश की विविध टेक्सटाइल परंपराओं और कारीगरी को जगह देने की कोशिश की।

पारंपरिक झुमकों और खास हेडपीस ने बढ़ाई खूबसूरती

यह भी पढ़ें- कौन हैं Miss Universe India 2026 की विजेता Kaziah Liz Mejo? केवल 19 की उम्र में जीता ब्यूटी क्वीन का खिताब

इस कॉस्ट्यूम में पारंपरिक ज्वैलरी को भी खास जगह दी गई। इसमें केरल के पारंपरिक जिमिक्की कम्मल से प्रेरित बड़े आकार के आभूषण शामिल किए गए। इसके साथ ही फेदर डिटेलिंग वाला हेडपीस और रंग-बिरंगे डिजाइन ने उनके लुक को लाजवाब बना दिया। यहां भारतीय सांस्कृतिक विरासत को नए फैशन ट्रेंड्स के साथ पेश करने की कोशिश की गई।

बैकपीस में दिखे केरल के बैकवाटर और हाउसबोट

काजिया के कॉस्ट्यूम का सबसे आकर्षक हिस्सा इसका बैकपीस रहा। इसे खासतौर पर केरल की प्राकृतिक और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया था। इसमें केरल के प्रसिद्ध बैकवाटर, हाउसबोट, नारियल के पेड़ और राज्य की वास्तुकला से प्रेरित दृश्य शामिल किए गए। इन सभी डिटेल्स के जरिए केरल के खूबसूरत प्राकृतिक नजारों और पारंपरिक जीवनशैली को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश किया गया।

 प्यूर्टो रिको के रंगों से भी लिया गया इंस्पिरेशन

इस कॉस्ट्यूम की एक और खास बात इसका रंगों का चुनाव था। जहां इसका मुख्य आधार केरल की संस्कृति और भारतीय पारंपरिक फैशन रहा, वहीं इसके रंगों में प्यूर्टो रिको की संस्कृति से भी प्रेरणा ली गई। चमकीले और जीवंत रंगों के इस्तेमाल ने इस परिधान को एक अंतरराष्ट्रीय अंदाज दिया। इस तरह भारतीय परंपरा और लैटिन अमेरिकी रंगों का मेल कॉस्ट्यूम की डिजाइन में दिखाई दिया।

_who is Kaziah Liz Mejo

Image Credit: https://www.instagram.com/kaziahmejo

काजिया के लिए क्यों खास है यह कॉस्ट्यूम?

काजिया लिज मेजो ने सोशल मीडिया पर प्‍लेटफार्म इंस्टाग्राम पर भी इस कॉस्ट्यूम से जुड़ी अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने इसे अपनी जड़ों, विरासत और सांस्कृतिक पहचान का उत्सव बताया। उनके मुताबिक, इस परिधान के जरिए वह केरल की ऐसी छवि दुनिया के सामने रखना चाहती थीं, जो अपनी परंपराओं और इतिहास का सम्मान करने के साथ नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और रचनात्मक सोच को भी अपनाती है।

यह भी पढ़ें- Miss Universe कॉम्पटीशन में ये 10 कॉस्ट्यूम रहे खास, गौतम बुद्ध से लेकर UNESCO जामदानी साड़ी तक; जानें किस सुंदरी ने पहना क्या?

महज 19 साल की उम्र में कड़ी मेहनत, गजब की प्रतिभा और आगे बढ़ने की चाहत में काजिया ने साबित कर दिखाया कि लक्ष्‍य पक्‍का हो तो हमेशा जीत होती है। उन्‍होंने भारतीय विरासत को ग्‍लोबल मंच तक पहुंचने में बड़ी भूमिका निभाई। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit: https://www.instagram.com/kaziahmejo

 

FAQ
केजिया लिज मेजो कौन हैं और वे किस राज्य से संबंध रखती हैं?
केजिया लिज मेजो केरल के मावेलिक्कारा की रहने वाली 19 वर्षीय मॉडल और कानून की छात्रा हैं, जिन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता।
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले कहां आयोजित किया गया था?
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का भव्य ग्रैंड फिनाले रविवार, 23 अगस्त 2026 को जयपुर के जी स्टूडियो में आयोजित किया गया था।
मिस यूनिवर्स 2026 के नए ताज में कितने हीरे जड़े हैं?
मिस यूनिवर्स 2026 की प्रतियोगिता 24 नवंबर को प्यूर्टो रिको में आयोजित हो रहा है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग देशों की सुंदरियां पहुंच चुकी हैं। विजेता को पहनाए जाने वाले ताज का नाम 'द रेडिएंस ऑफ एन इटरनल लेगेसी' (The Radiance of an Eternal Legacy) रखा गया है। इसे फेमस डिजाइनर जॉर्ज विटेल्स और Maison d’OR ने मिलकर बनाया है। इसमें कुल 3150 हीरे जड़े हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।