3150 हीरों से जड़ा है Miss Universe का नया ताज, 1952 से अब तक कैसे बदला इसका डिजाइन? यहां जानें

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतना दुनिया भर की सुंदरियों का सपना होता है। इस प्रतियोगिता में विजेता के सिर पर सजने वाला ताज भी हमेशा चर्चा में रहता है। इसकी चमक और डिजाइन हर किसी काे अट्रैक्ट करती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि मिस यूनिवर्स का ताज शुरू से ऐसा नहीं था? साल 1952 में पहली बार विजेता को जो ताज पहनाया गया था, उसका डिजाइन आज के ताज से काफी अलग था।
पिछले करीब 75 सालों में इसके डिजाइन में कई बार बदलाव हुए हैं। अब साल 2026 की प्रतियोगिता के लिए 3150 हीरों से सजा नया ताज तैयार किया गया है। आइए जानते हैं मिस यूनिवर्स के ताज की पूरी कहानी और अब तक आए अलग-अलग डिजाइनों के बारे में।
2026 के नए ताज में जड़े हैं 3150 हीरे
मिस यूनिवर्स 2026 की प्रतियोगिता 24 नवंबर को प्यूर्टो रिको में होने वाली है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग देशों की सुंदरियां पहुंच चुकी हैं। इसी बीच विजेता के सिर पर सजने वाले नए ताज की पहली झलक भी दिखाई गई है। इस नए ताज का नाम 'द रेडिएंस ऑफ एन इटरनल लेगेसी' (The Radiance of an Eternal Legacy) रखा गया है। इसे फेमस डिजाइनर जॉर्ज विटेल्स और Maison d’OR ने मिलकर बनाया है। इसमें कुल 3150 हीरे लगाए गए हैं। मिस यूनिवर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी पहली झलक दिखाई गई थी। खास बात यह है कि यह पहला मौका नहीं है, जब मिस यूनिवर्स के ताज का डिजाइन बदला गया हो। अब तक इसके कई अलग-अलग डिजाइन देखने को मिल चुके हैं।
View this post on Instagram
1952 से अब तक ऐसे बदला मिस यूनिवर्स का ताज
आपको बता दें कि मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की शुरुआत साल 1952 में हुई थी। तब से लेकर अब तक विजेताओं के सिर पर 11 अलग-अलग डिजाइन के ताज सज चुके हैं। हर ताज की अपनी खास पहचान रही है।
1. द रोमनोव इम्पीरियल न्यूपुशियल क्राउन
साल 1952 में पहली बार मिस यूनिवर्स विजेता को यह ताज पहनाया गया था। इसमें 1,529 हीरे लगे थे। इस दौरान फिनलैंड की आर्मी कुसेला ने यह खिताब जीता था और उनके सिर पर यही ताज सजा था।
2. द क्रिस्टियन मार्टेल क्राउन
साल 1953 में मिस यूनिसर्व के क्राउन का डिजाइन बदल दिया गया। इस ताज को मेटैलिक ब्रॉन्ज लुक दिया गया था। इसी वजह से इसे मैटेलिक ब्रॉन्ज क्राउन भी कहा जाता था।
3. द स्टार ऑफ द यूनिवर्स क्राउन
साल 1954 से 1960 तक विजेताओं को द स्टार ऑफ द यूनिवर्स क्राउन पहनाया गया। इसके सबसे ऊपर एक चमकता हुआ सितारा बना था। इसमें करीब एक हजार काले मोती लगाए गए थे।
4. द राइनस्टोन क्राउन
साल 1961 और 1962 में द राइनस्टोन क्राउन का इस्तेमाल हुआ। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के 10 साल पूरे होने के मौके पर इसे राइनस्टोन से तैयार किया गया था।
View this post on Instagram
5. द कोवेंट्री क्राउन
यह मिस यूनिवर्स के सबसे लंबे समय तक इस्तेमाल किए गए ताजों में से एक था। साल 1963 से 2001 तक विजेताओं ने इसे पहना। इसके बीच में एक महिला का डिजाइन बना हुआ थी, जिसके हाथ में राजदंड था।
6. द मिकिमोतो फीनिक्स क्राउन
यह ताज साल 2002 से 2008 और फिर 2017 से 2018 के बीच इस्तेमाल हुआ। इसकी खास कारीगरी और हीरे-मोतियों ने ही इसे सबसे अलग बनाया था।
7. द सीएओ क्राउन
साल 2008 में वियतनाम में द सीएओ क्राउन को तैयार किया गया था। इसमें करीब एक हजार कीमती स्टोन और अलग-अलग कलर के हीरे लगाए गए थे। हालांकि, इसका डिजाइन ज्यादा वियतनामी कल्चर से जुड़ा होने के कारण अगले ही साल इसे हटा दिया गया।
8. द डायमंड नेक्सस पीस क्राउन
साल 2009 से 2013 तक इस ताज का इस्तेमाल हुआ। इसे एचआई और वीएड्स के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से बनाया गया था। इसमें सिंथेटिक रूबी का इस्तेमाल किया गया था।
-1794716178042.webp)
image credit- magnific
9. द डीआईसी क्राउन
साल 2014 से 2016 तक मिस यूनिवर्स की विजेताओं ने यह ताज पहना था। इसका डिजाइन न्यूयॉर्क के मैनहट्टन शहर की स्काईलाइन से लिया गया था। इसे बनाने में 10 कारीगरों को चार महीने लगे थे। इसमें पांच बड़े टोपाज स्टोन के साथ कई क्रिस्टल भी लगाए गए थे।
10. द मौवाड पावर ऑफ यूनिटी क्राउन
साल 2019 से 2021 तक इस ताज को विजेताओं ने पहना थसा। इसे 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल हुआ था। इसके साथ ही इसमें 1,725 हीरे लगाए गए थे। इसके बीच में 62.83 कैरेट का एक बड़ा हीरा भी था। साल 2021 में हरनाज संधू ने भी यही ताज पहना था।
11. द मौवाड फोर्स फॉर गुड क्राउन
यह ताज नीले नीलम और सफेद हीरों से तैयार किया गया था। इसमें 110 कैरेट के नीलम और 48 कैरेट के हीरे लगाए गए थे। साल 2023 और 2024 में मिस यूनिवर्स विजेताओं के सिर पर यही ताज सजा था।
यह भी पढ़ें- कौन हैं Miss Universe India 2026 की विजेता Kaziah Liz Mejo? केवल 19 की उम्र में जीता ब्यूटी क्वीन का खिताब
साल 1952 से लेकर 2026 तक मिस यूनिवर्स के ताज का सफर काफी दिलचस्प रहा है। कभी इसमें काले मोती लगाए गए, तो कभी हीरे, नीलम और दूसरे कीमती स्टोन से इसे सजाया गया। हर नए डिजाइन ने इस प्रतियोगिता को एक अलग पहचान दी। अब 3150 हीरों से सजा नया ताज चर्चा में है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।