कौन हैं Miss Universe India 2026 की विजेता Kaziah Liz Mejo? केवल 19 की उम्र में जीता ब्यूटी क्वीन का खिताब

Miss Universe India 2026 winner Kaziah Liz Mejo: केरल की 19 साल की केजिया लिज मेजो ने जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता। जानें इनके बारे में सबकुछ...
Updated:- 2026-08-24, 16:00 IST
image

हाल ही में जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ था, जिसमें केरल की 19 वर्षीय केजिया लिज मेजो (Keziah Liz Mejo) ने देश भर से आई 52 सुंदरियों को पछाड़कर ताज अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही केजिया अब प्यूर्टो रिको में होने जा रही 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज मेजो कौन हैं? जानते हैं इनके बारे में...

कौन हैं Miss Universe India 2026 की विजेता Kaziah Liz Mejo?

केरल के मावेलिक्कारा की रहने वाली केजिया केवल 19 साल की हैं। वह वर्तमान में कानून की पढ़ाई कर रही हैं और एक सफल मॉडल भी हैं। भले ही केजिया का संबंध केरल से है, लेकिन उनका बचपन संयुक्त अरब अमीरात UAE के अबू धाबी में बीता। उन्होंने एमिरेट्स नेशनल स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल और अबू धाबी इंडियन स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की।

1 - 2026-08-24T152735.780

Kaziah Liz Mejo का शुरुआती जीवन और बैकग्राउंड

बता दें, केजिया ने 12 वर्षों तक क्लासिकल डांस का प्रशिक्षण लिया है। वह एक बेहतरीन गायिका और संगीतकार भी हैं, जो ड्रम और वायलिन बजा सकती हैं। इसके अलावा, वह मलयालम फिल्म 'शाइलॉक' से अपने अभिनय की शुरुआत भी कर चुकी हैं।

Miss Universe India 2026 में Kaziah Liz Mejo का सफर

यह केजिया की पहली बड़ी उपलब्धि नहीं है। फैशन और ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में उनका सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है-

  • 17 की उम्र में मिस टीन दिवा: साल 2024 में 17 साल की उम्र में उन्होंने 'मिस टीन दिवा 2024' का खिताब जीता।
  • अंतरराष्ट्रीय मंच पर डंका: मिस टीन इंटरनेशनल 2025 में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और पहली उपविजेता रहीं।
  • मिस यूनिवर्स केरल: इस साल की शुरुआत में उन्होंने 'मिस यूनिवर्स केरल 2026' का ताज पहना, जहां वह यह खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की प्रतिभागी बनीं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं असम की Ankita Konwar, ज‍िन्‍होंने इंग्लिश चैनल तैरकर क‍िया था पार?

जयपुर में सजा ग्रैंड फिनाले का मंच

जयपुर के जी स्टूडियो में आयोजित ग्रैंड फिनाले से पहले महीनों तक ऑडिशंस, ग्रूमिंग सेशंस और प्रीलिमिनरी राउंड्स का आयोजन किया गया। आयोजकों के मुताबिक, इस प्रतियोगिता के लिए 8,000 से 9,000 के बीच आवेदन आए थे, जिनमें से मुश्किल चयन प्रक्रिया के बाद 52 फाइनलिस्ट चुने गए थे।

2 - 2026-08-24T152730.434

Miss Universe India 2026: टेबल से समझें आंकड़े और परिणाम

यहां दी गई टेबल में बताया गया है कि विनर के अलावा कौन रनर-अप रहे। जानते हैं, पूरी जानकारी-

श्रेणी विवरण
विनर का नाम केजिया लिज मेजो (केरल)
प्रथम रनर-अप

वैष्णवी गणेश (तमिलनाडु)

द्वितीय रनर-अप अनुश्री सातवलेकर (गुजरात)
आयोजन की जगह जी स्टूडियो, जयपुर
आगामी प्रतियोगिता 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता (नवंबर 2026, प्यूर्टो रिको)

दिग्गजों से सजा जूरी पैनल

प्रतियोगिता का परिणाम तय करने वाले जूरी पैनल में बॉलीवुड और फैशन वर्ल्ड के कई बड़े नाम शामिल थे।

  • सुष्मिता सेन: भारत की पहली मिस यूनिवर्स (1994) सुष्मिता सेन ने जूरी पैनल की शुरुआत की।
  • पूर्व विजेता: पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया विजेता सेलिना जेटली (2001) और उर्वशी रौतेला (2015) भी इसका हिस्सा रहीं।
  • अन्य जज: इनके अलावा मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा, फिल्म निर्माता प्रज्ञा कपूर, बिजनेस लीडर विशा लाठिया, मिस हार्म 2025 अन्ना बाल्को और प्रख्यात डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. स्तुति खरे शुक्ला भी शामिल थीं।

निष्कर्ष

रिया सिंघा और मनिका विश्वकर्मा के बाद अब केजिया लिज मेजो मस यूनिवर्स मंच की नई विजेता बनी हैं। महज 19 साल की उम्र में अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और ग्रूमिंग के दम पर राष्ट्रीय पहचान बनाने वाली केजिया से अब पूरे देश को उम्मीदें हैं कि वह नवंबर में प्यूर्टो रिको में भारत के लिए मिस यूनिवर्स का ताज जरूर जीतकर लाएंगी।

यह भी पढ़ें- कौन थीं डॉ. जानकी अम्माल? जिन्होंने देश के गन्ने को बनाया मीठा और 'साइलेंट वैली' को दिया नया जीवन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Instagram/kaziah liz mejo

FAQ
क्या केजिया लिज मेजो इससे पहले भी कोई ब्यूटी पेजेंट जीत चुकी हैं?
हां, केजिया 17 साल की उम्र में 'मिस टीन दिवा 2024' और इस साल की शुरुआत में 'मिस यूनिवर्स केरल 2026' का खिताब जीत चुकी हैं।
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले कहां आयोजित किया गया था?
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का भव्य ग्रैंड फिनाले रविवार, 23 अगस्त 2026 को जयपुर के जी स्टूडियो में आयोजित किया गया था।
केजिया लिज मेजो कौन हैं और वे किस राज्य से तालुकात रखती हैं?
केजिया लिज मेजो केरल के मावेलिक्कारा की रहने वाली 19 वर्षीय मॉडल और कानून की छात्रा हैं, जिन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।