Kashmiri Necklace Designs: साड़ी की शोभा बढ़ा देंगे ये कश्मीरी नेकलेस, देखें 5 शानदार कलेक्शंस

अधिकतर महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश और एलिगेंट बनाने के लिए एक से एक आउटफिट शामिल करती हैं। वे आउटफिट के हिसाब से तरह-तरह के मैचिंग एक्सेसरीज भी शामिल कर अपने लुक को स्टाइलिश बनती हैं, अगर आप भी किसी खास फंक्शन में साड़ी या ट्रेडीशनल आउटफिट पहनकर जा रही हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले कश्मीरी नेकलेस को शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन नेकलेस डिजाइंस के बारे में।
बटरफ्लाई मोटिफ मल्टीकलर डैंगलिंग कश्मीरी नेकलेस
अगर आप अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने के लिए एक से एक आउटफिट पहनने का सोच रही हैं और अपने लुक को एलिगेंट टच देना चाहती हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आप बटरफ्लाई मोटिफ मल्टीकलर डैंगलिंग कश्मीरी नेकलेस को शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस तरह के नेकलेस को आप साड़ी या सूट के साथ पहन सकती हैं।

पाची कुंदन चोकर कश्मीरी नेकलेस
अगर आप किसी खास फंक्शन में जा रही हैं, लेकिन साड़ी के साथ कौन सी एक्सेसरीज पहनें इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप साड़ी के साथ इस तरह के पाची कुंदन चोकर कश्मीरी नेकलेस को कैरी कर अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। ऐसे नेकलेस के डिजाइंस आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं।

चेन वर्क कुंदन चोकर नेकलेस सेट
अगर आपको नेकलेस पहनने का बहुत शौक है और आप बदल-बदल कर एक से एक खूबसूरत नेकलेस पहनना पसंद करती हैं, तो अपने कलेक्शन में आप इस तरह के खूबसूरत और नए डिजाइन वाले चेन वर्क कुंदन चोकर नेकलेस सेट को भी शामिल कर सकती हैं। यह आपके चेहरे की खूबसूरती को दुगना कर देंगे साथ ही रॉयल लुक देने में भी मदद करेंगे।

स्टोन घुंघरू वर्क कश्मीरी नेकलेस
आपके लिए इस तरह का स्टोन घुंघरू वर्क कश्मीरी नेकलेस भी परफेक्ट हो सकता है, जिसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं या नजदीकी बाजार में भी आपको ऐसा नेकलेस मिल जाएगा। यह आपके चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा और आपको डिफरेंट लुक देने में भी मदद करेगा। इसे भी आप साड़ी या सूट के साथ पहन सकती हैं।

घुंघरू चेन स्टेटमेंट कश्मीरी नेकलेस
अगर आपको भी कश्मीरी नेकलेस पहनने का बहुत शौक है और आप एक से एक नेकलेस शामिल करती हैं, तो आपके लिए इस तरह का घुंघरू चेन स्टेटमेंट कश्मीरी नेकलेस भी परफेक्ट हो सकता है, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा और आपको डिफरेंट और रॉयल लुक देने में भी मदद करेगा। इसे आप नजदीकी बाजार में ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Hasli Designs For Women: वट सावित्री और तीज पर पहनें ये पारंपरिक हसली नेकलेस, साड़ी के साथ मिलेगा रॉयल लुक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/Snehashis Gharai/Aishwaryasujan/Nitish/Sruthi Ayilliath/flipkart
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।