Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:14 AM IST

Lightweight Gold Necklace: भारी गहनों के बजाय वट सावित्री पर पहनें सोने के ये 5 लाइटवेट हार, साड़ी के साथ मिलेगा एलिगेंट लुक

Lightweight Gold Necklace: अगर आप भी इस साल वट सावित्री के खास मौके पर अपने लुक को बेहतर बनाना चाहती हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर लाइटवेट गोल्ड नेकलेस शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
Updated:- 2026-05-11, 14:30 IST
image

वट सावित्री के खास त्योहार वाले दिन अधिकतर महिलाएं सोलह श्रृंगार कर अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने की कोशिश करती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस त्योहार पर भीड़ से अलग दिखना चाहती हैं और अपनी खूबसूरती को बढ़ाने का सोच रही हैं, तो कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले लाइटवेट गोल्ड नेकलेस शामिल कर सकती हैं, जो आपके बजट में भी आ जाएंगे।

डैंगलिंग गोल्ड-प्लेटेड ब्राइडल नेकलेस

अगर आप हर साल की तरह इस साल भी वट सावित्री के दिन अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए साड़ी के साथ एक्सेसरीज शामिल करने का सोच रही हैं, तो अब आप इस तरह के लाइटवेट डैंगलिंग गोल्ड-प्लेटेड ब्राइडल नेकलेस को खरीद कर शामिल कर सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे साथ ही त्योहार पर पहनने के लिए बेस्ट हो सकते हैं।  

4 - 2026-05-11T140214.437

गोल्ड फ्लावर पेन्डेन्ट नेकलेस डिजाइन

आप चाहें, तो इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले गोल्ड फ्लावर पेन्डेन्ट नेकलेस डिजाइन को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे नेकलेस के डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं के बीच ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में आप भी इस वट सावित्री के खास मौके वाले दिन इसे पहनकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। 

2 - 2026-05-11T140219.119

लीफ मोटिफ गोल्ड नेकलेस डिजाइन

यही नहीं आपके लिए इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले लीफ मोटिफ गोल्ड नेकलेस डिजाइन भी बेस्ट हो सकते हैं, जो न सिर्फ वट सावित्री पर पहनने के लिए बेस्ट हैं, बल्कि इसे आप किसी भी त्योहार या फंक्शन के दौरान पहनकर अपने लुक को पर्फेक्ट बना सकती हैं। ऐसे नेकलेस को आप नजदीकी बाजार में सुनार की दुकान से खरीद सकती हैं।

5 - 2026-05-11T140222.640

यह भी पढ़ें- सगाई में होने वाली बहु को देना है कुछ खास, तो गिफ्ट करें उसे ये 5 खूबसूरत गोल्ड नेकलेस

चिलायी वर्क जाल डिजाइन नेकलेस

वट सावित्री पर पहनने के लिए ज्वेलरी में आप इस तरह के चिलायी वर्क जाल डिजाइन नेकलेस को चुन सकती हैं। ऐसे नेकलेस बेहद हल्के होते हैं, जो पहनने पर स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ आरामदायक भी होते हैं। आप इस तरह के नेकलेस डिजाइंस को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीदकर शामिल कर सकती हैं। यह आपके पूरे लुक और अट्रैक्टिव बना देगा।

1 - 2026-05-11T140220.481

फिलीग्री वर्क फ्लोरल पैटर्न नेकलेस

अगर आप वट सावित्री या किसी भी खास त्योहार पर अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और इसके लिए एक से एक ज्वेलरी पहनती हैं, तो अब कॉमन ज्वेलरी पहनने के बजाय आप इस तरह के लाइटवेट फिलीग्री वर्क फ्लोरल पैटर्न नेकलेस को ट्राई कर सकती हैं। इसे आप अपने बजट के अंदर खरीद सकती हैं। ऐसे डिजाइन इन दोनों काफी चलन में है, जो आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। 

3 - 2026-05-11T140216.793

यह भी पढ़ें- Small Earrings For Gift: बेटी या बहु को गिफ्ट में देने के लिए बेस्ट है लाइटवेट छोटे गोल्ड इयररिंग्स, देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  pinterest/Mayank Mondal/Mpj/Richa Vishwakarma/Diksha chakradhari/Nikarika

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।