सगाई में होने वाली बहु को देना है कुछ खास, तो गिफ्ट करें उसे ये 5 खूबसूरत गोल्ड नेकलेस

इंगेजमेंट पर बहू को देने के लिए अगर आप भी कोई खास गिफ्ट की तलाश में हैं, तो गिफ्ट को लेकर परेशान होने के बजाय आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले लाइटवेट गोल्ड नेकलेस शामिल कर सकती हैं। अगर आप सगाई के दौरान अपनी बहू को कुछ खूबसूरत सोने के हार गिफ्ट करेंगे, तो इससे आपकी होने वाली बहू खुश हो जाएगी और वह इसे पहनकर अपनी खूबसूरती में भी चार चांद लगा सकती हैं। आइए जानते हैं इन लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले गोल्ड नेकलेस के बारे में।
फ्लावर डिजाइन गोल्ड नेकलेस
अगर आपके बेटे की कुछ ही दिनों में सगाई होने वाली है और आप अपनी नई होने वाली बहू के लिए कोई खास तोहफा तलाश रही हैं, तो परेशान होने के बजाय आप उसे इस तरह का खूबसूरत फ्लावर डिजाइन गोल्ड नेकलेस गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसे नेकलेस के डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर न्यूली मैरिड वूमन को बेहद पसंद आ रहे हैं।
हार्ट शेप पेंडेंट घुंघरू डिजाइन नेकलेस
अपनी होने वाली बहू को गिफ्ट देने के लिए आप इस तरह के खूबसूरत हार्ट शेप पेंडेंट घुंघरू डिजाइन नेकलेस को भी चुन सकती हैं। ऐसे हार आपकी बहू की खूबसूरती को बढ़ा देंगे साथ ही इसे देखते ही वह बहुत खुश हो जाएगी। आप इस हार को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती है या नजदीकी बाजार में आपको सुनार की दूकान पर भी ऐसे नेकलेस मिल जाएंगे।
फ्लोरल पेंडेंट गोल्ड नेकलेस
यही नहीं आपके लिए इस तरह का खूबसूरत फ्लोरल पेंडेंट गोल्ड नेकलेस भी परफेक्ट रहेगा, जिसे आप नजदीकी बाजार में सुनार की दुकान से खरीदकर अपनी बहू को गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसे नेकलेस सगाई के मौके पर बहू को देने के लिए परफेक्ट रहेंगे साथ ही यह एक यादगार तोहफा भी हो सकता है। आप इस तरह की डिजाइन वाले हार को भी सुनार के यहां बनवा सकती हैं।
फ्लावर लीफ फिलीग्री वर्क नेकलेस
आपके लिए इस तरह का खूबसूरत फ्लावर लीफ फिलीग्री वर्क नेकलेस भी परफेक्ट रहेगा, जिसे आप खरीद कर अपनी बहू को गिफ्ट कर सकती हैं। ऐसे नेकलेस के डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं और यह आपकी बहु को भी बहुत पसंद आएगा। इसे आप ऑनलाइन ज्वेलरी वाली शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।
ट्रेडिशनल गोल्ड लटकन नेकलेस
आप चाहें, तो अपनी होने वाली बहू को खुश करने के लिए उसे सगाई के दौरान इस तरह के गोल्ड नेकलेस को गिफ्ट में दे सकती हैं। ऐसे गोल्ड नेकलेस डिजाइन आपकी बहू को बहुत पसंद आएंगे। आप उसे इस तरह के नेकलेस को सगाई के दौरान गिफ्ट कर सकती हैं। इसे भी आप नजदीकी बाजार में सुनार की दुकान पर फोटो दिखाकर बनवा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Guluband Necklace Designs: महिलाओं के लिए बेस्ट हैं गुलबंद के ये नए डिजाइंस, पहनने पर देंगे महारानी जैसा लुक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/LAKSHMI/Bhavika Rathore/SAGOR/Etsy
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।