Colourful Moti Mala Designs: फिर लौटा रंगीन मोती माला का फैशन, व्हाइट शर्ट हो या सिंपल सूट; हर लुक को खास बना देंगे ये कलरफुल नेकलेस

अधिकतर महिलाएं आउटफिट तो एक से एक पहनना पसंद करती हैं, लेकिन उन आउटफिट के साथ किस तरह की ज्वेलरी पहने इस बात को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहती हैं। अगर आप भी एक्सेसरीज नहीं सिलेक्ट कर पाती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ लेटेस्ट कलरफुल मोती माला के डिजाइंस बताएंगे, जो आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।
हैंड प्रिंटेड कलरफुल फ्लोरल मोती माला
अगर आप आउटफिट के साथ किस तरह की एक्सेसरीज पहने यह डिसाइड नहीं कर पा रही हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आप इस तरह की कलरफुल मोती माला को व्हाइट कलर के किसी भी आउटफिट के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसी माला के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं।

मल्टी स्ट्रैंड चंकी बीड्स मोती माला
अगर आप भी एक्सेसरीज फाइनल नहीं कर पाती हैं और हमेशा आउटफिट के हिसाब से ज्वेलरी नहीं चुन पाती हैं, तो आपके लिए यह कलरफुल मल्टी स्ट्रैंड चंकी बीड्स मोती माला परफेक्ट रहेगी। इसमें मल्टीकलर होने की वजह से यह आपके किसी भी आउटफिट पर जच जाएगी, जो आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देगी। इसे आप किसी भी ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं।

चंकी स्टाइल कलरफुल मोती माला नेकलेस
यही नहीं आप इस तरह की चंकी स्टाइल कलरफुल मोती माला नेकलेस को भी पहनकर अपने लुक को परफेक्ट और स्टाइलिश बना सकती हैं। ऐसी मोती माला के डिजाइंस अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं। आप इसे ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं या नजदीकी बाजार में भी आपको ऐसी ज्वेलरी मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें- Multicolor Jhumka Designs: होली पर पहनने के लिए बेस्ट मल्टीकलर झुमके, दिखेंगी भीड़ से हटके
डिफरेंट साइज कलरफुल मोती माला
आपके लिए इस तरह की कलरफुल मोती माला भी परफेक्ट हो सकती है, जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी और आपके किसी भी तरह के आउटफिट को डिफरेंट और परफेक्ट लुक देने में मदद करेगी। आप इस तरह की डिफरेंट साइज कलरफुल मोती माला को नजदीकी बाजार में ज्वेलरी शॉप से खरीद सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगी।

थ्री लेयर मल्टीकलर मोती माला
यही नहीं आपके लिए इस तरह की कलरफुल थ्री लेयर मल्टीकलर मोती माला भी परफेक्ट हो सकती है, जिसे आप अपने वेस्टर्न या ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पहनकर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऐसे आउटफिट आपकी खूबसूरती को तो बढ़ाएंगे ही साथ ही आपको रॉयल लुक भी देंगे।

यह भी पढ़ें- Multicolor Bead Payal Designs: पैरों की खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे ये ट्रेंडी मल्टीकलर पायल, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: pinterest/Better with Friends/Karen/etsy/Lawn Party
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।