Hasli Designs For Women: वट सावित्री और तीज पर पहनें ये पारंपरिक हसली नेकलेस, साड़ी के साथ मिलेगा रॉयल लुक

अधिकतर भारतीय महिलाएं किसी भी खास फंक्शन या त्योहार पर अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। वे साड़ी के साथ एक से एक एक्सेसरीज भी शामिल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने साड़ी या ट्रेडिशनल लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो कुछ लेटेस्ट और नए असली के डिजाइंस शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन हलसी डिजाइंस के बारे में।
राजस्थानी पाची वर्क हसली
अगर आपको ज्वेलरी पहनने का बहुत शौक है और आप एक से एक खूबसूरत ज्वेलरी शामिल करती हैं, तो आपके लिए यह राजस्थानी पाची वर्क हसली की डिजाइन बेस्ट हो सकती है। इस तरह की हसली डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। ऐसे में यह आपके लिए भी सही रहेगी। यह आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

पर्ल ड्राप मोती वर्क हसली
आप इस तरह की पर्ल ड्राप मोती वर्क हसली को भी पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसी हसली की डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जिसे आप किसी भी तरह की साड़ी या ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ शामिल कर अपनी खूबसूरती को दुगना कर सकती है। ऐसी हसली आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल सकती है।

रेड स्टोन पंजाबी हसली नेकलेस
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और किसी भी फंक्शन या इवेंट पर अपने लुक को परफेक्ट बनाने का सोच रही हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आप इस तरह की रेड स्टोन पंजाबी हसली नेकलेस को किसी भी तरह के आउटफिट के साथ शामिल कर अपने लुक को पर्फेक्ट बना सकती हैं। ऐसे हसली के डिजाइंस आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

यह भी पढ़ें- भीड़ से हटके दिखेंगी, जब पहनेगी इस तरह के हसली नेकलेस
पीकॉक डिजाइन हसली टॉर्क नेकलेस
आप इस तरह की हसली को भी किसी भी खास मौके पर पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे हसली के डिजाइंस आपको रॉयल और स्टाइलिश लुक देने में मदद करेंगे। आप इसे नजदीकी बाजार में ज्वेलरी की शॉप से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसी हसली मिल जाएगी।

गोल्ड प्लेटेड कुंदन बीड हसली
आप इस तरह की खूबसूरत और लेटेस्ट हसली डिजाइन को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे हसली के डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। आप इसे न सिर्फ साड़ी बल्कि किसी भी आउटफिट के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। यह आपको स्टाइलिश और डिफरेंट लुक देने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें- Hasli Necklace: हसली नेकलेस का बढ़ रहा महिलाओं में क्रेज, आप भी करें ऐसे लेटेस्ट डिजाइंस को ट्राई
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/Teju/Kundan jewellery bridal choker/Manpreet malhi/Jyoti Jodha
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।