3 कश्मीरी ज्वेलरी डिजाइंस से पाएं परफेक्ट रक्षाबंधन 2026 लुक, बढ़ेगी खूबसूरती

राखी सेलिब्रेशन के समय हर बहन अपने लुक को परफेक्ट बनाने की कोशिश करती है। इस दिन वे एथनिक आउटफिट्स को नया और गॉर्जियस बनाना पसंद करती हैं। अगर आप भी वही पुरानी ज्वेलरी पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो इस बार राखी सेलिब्रेशन के समय कुछ हटकर और नया ट्राई कर सकती हैं। रक्षाबंधन पर पहनने के लिए कश्मीरी ज्वेलरी डिजाइंस सबसे परफेक्ट विकल्प हो सकती हैं। कश्मीरी ज्वेलरी डिजाइंस अपनी खूबसूरती और बनावट के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यह न केवल आपके सिंपल सूट या साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बनाएगी, बल्कि रॉयल वाइब भी देंगी।
3 ट्रेंडी कश्मीरी ज्वेलरी डिजाइंस रक्षाबंधन 2026 के लिए
कश्मीरी ज्वेलरी अपनी बारीक नक्काशी, फिनिशिंग और छन-छन करते घुंघरूओं के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती है। ऐसे में आप राखी सेलिब्रेशन के समय किसी भी साधारण सूट या साड़ी के साथ कुछ ट्रेंडी कश्मीरी ज्वेलरी डिजाइंस कैरी कर सकती हैं।
1. कश्मीरी स्टाइल घुंघरू इयररिंग्स
आप रक्षाबंधन लुक को परफेक्ट बनाने के लिए कश्मीर के इस पारंपरिक घुंघरू इयररिंग डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। लंबी चेन के साथ लगे ढेर सारे छोटे-छोटे घुंघरू आपके चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे।
- स्टाइलिंग टिप्स: इस तरह के इयररिंग्स को आप कॉटन, चंदेरी या जॉर्जेट सूट के साथ पहन सकती हैं।
- ऐसे इयररिंग्स के साथ बालों का लो-बन या साइड ब्रेड बनाएं।
(image credit: pinterest/shezadi)
2. घुंघरूदार कश्मीरी नेकलेस
रक्षाबंधन पर एथनिक लुक के साथ गले की सुंदरता बढ़ाने के लिए अगर आप किसी नेकलेस की तलाश में हैं, तो इस तरह के ट्रेंडी और लेटेस्ट घुंघरूदार कश्मीरी नेकलेस को पेयर कर सकती हैं। ऐसे नेकलेस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएंगे।
- स्टाइलिंग टिप्स: ऐसे नेकलेस को आप डीप नेकलाइन वाली कुर्ती या ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं।
- इसके साथ बालों में जूड़ा बनाकर गजरा लगा सकती हैं।
(image credit: pinterest/Etsy)
3. कश्मीरी हैंड ब्रेसलेट और वॉच
कलाई और हथेलियों को सजाने के लिए आप कश्मीरी हैंड ब्रेसलेट चुन सकती हैं। यह आपके रक्षाबंधन लुक में चार चांद लगा देगा। राखी बांधते समय जब आप इसे अपनी कलाई पर पहनेंगी, तो हर किसी का ध्यान आपकी ओर ही रहेगा।
यह भी पढ़ें- Kashmiri Dejhoor Designs: हर महिला को पसंद आएगी ये कश्मीरी Dejhoor डिजाइंस, देखें तस्वीरें
- स्टाइलिंग टिप्स: इसे आप ऑफ-वाइट या मस्टर्ड येलो कलर के सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
- अनारकली सूट या सिल्क साड़ी के साथ यह लुक खूब जंचेगा।
(image credit: pinterest/Tanu's aesthetic wall)
कश्मीरी ज्वेलरी स्टाइल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
कश्मीरी ज्वेलरी पहनते समय आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर अपने लुक को और बेहतर बना सकती हैं -
- आरी-वर्क या तिल्ला एम्ब्रॉयडरी वाले हैवी सूट के साथ कश्मीरी ज्वेलरी पहनते वक्त ध्यान रखें कि ज्वेलरी थोड़ी सिंपल ही हो।
- कश्मीरी ज्वेलरी के साथ आप प्लेन या हल्के प्रिंटेड फैब्रिक वाले कपड़े ही चुनें।
- अपने लुक को पूरा करने के लिए आप कश्मीरी आरी-वर्क वाला पोटली बैग कैरी कर सकती हैं।
- फुटवियर की बात करें, तो रक्षाबंधन पर आप सूट और कश्मीरी ज्वेलरी के साथ थ्रेड-वर्क वाली मोजड़ी पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- कश्मीरी गोल्डन चूड़ियों को इन तरीकों से करें स्टाइल, बकरीद के लुक में लग जाएंगे चार चांद
निष्कर्ष -
अगर आप भी इस साल रक्षाबंधन पर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो साधारण ज्वेलरी के बजाय कश्मीरी ज्वेलरी डिजाइंस पेयर कर सकती हैं। यह आपके रक्षाबंधन लुक को भीड़ से अलग और खास बनाने में मदद करेंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- कश्मीरी ज्वेलरी रक्षाबंधन के मौके पर एथनिक आउटफिट्स के साथ क्यों इतनी खास लगती है?
- इसमें सिल्वर-ऑक्सीडाइज्ड फिनिश और रंग-बिरंगे स्टोन वर्क का कॉम्बिनेशन होता है, जो साधारण सूट या साड़ी को भी तुरंत रॉयल और एलिगेंट लुक दे देता है।
- क्या कश्मीरी ज्वेलरी भारी होती है या इसे रक्षाबंधन पर दिनभर आसानी से पहना जा सकता है?
- कश्मीरी ज्वेलरी में लाइटवेट और हैवी दोनों तरह के ऑप्शंस आते हैं; दिनभर के कंफर्ट के लिए आप लाइटवेट झुमके या कड़े आराम से कैरी कर सकती हैं।
- कश्मीरी ज्वेलरी किस तरह के कपड़ों के साथ सबसे ज्यादा जंचती है?
- यह प्लेन या एम्ब्रॉयडरी वाले कुर्ता सेट्स, अनारकली सूट्स, चंदेरी व सिल्क साड़ियों और पेपलम कुर्तियों के साथ सबसे बेहतरीन लुक देती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।