Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

कश्मीरी गोल्डन चूड़ियों को इन तरीकों से करें स्टाइल, बकरीद के लुक में लग जाएंगे चार चांद

हर साल ईद के मौके पर मार्केट में नई-नई चूड़ियों और बैंगल्स का ट्रेंड तेजी से वायरल होने लगता है। इस बार गोल्डन चूड़ियों का क्रेज काफी देखने को मिल रहा है। आप भी कश्मीरी गोल्डन चूड़ियां के साथ अपने लुक को पुरा कर सकती हैं।
Updated:- 2026-05-26, 18:22 IST
golden colour kashmiri bangles styling tips for bakrid look

बकरीद के दिन हाथों में पहनने के लिए चूड़ियां खरीदने जा रही हैं, तो पहले कश्मीरी चूड़ियों के अलग-अलग स्टाइल देख लें। इन चूड़ियों की खासियत यह है कि इसे आप हर तरह के कपड़ों के साथ कैरी कर सकती हैं। आपके स्पेशली सूट या साड़ी से मैच करती हुई चूड़ियां खरीदने की जरूरत नहीं है, क्योंकि गोल्डन रंग हर तरह के कपड़ों के साथ खूब जचता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गोल्डन कश्मीरी चूड़ियों को कैरी करने के अलग-अलग तरीके बताएंगे।

कुंदन वर्क कश्मीरी चूड़ियों के साथ मैच करें

ईंद पर हैवी लुक वाली चूड़ियां पहनना चाह रही हैं, तो कुंदन वर्क वाली चूड़ियों के साथ कश्मीरी चूड़ियों का सेट बना सकती हैं। गोल्डन कश्मीरी चूड़ियां हर रंग की चूड़ियों के साथ मैच हो जाती हैं, इसलिए आपको अलग से कड़ खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें- Punjabi Chura Designs: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक, हर दुल्हन को पसंद आएंगे ये पंजाबी चूड़ा डिजाइंस; ब्राइडल लुक में लग जाएंगे चार चांद

Golden Kashmiri bangles

पर्ल गोल्डन चूड़ियों के साथ कश्मीरी चूड़ियां

पर्ल वाली चूड़ियों के साथ आप घूंघरू वाली कश्मीरी चूड़ियों का सेट बना सकती हैं। यह हाथों को एलिगेंट लुक देता है और आपके हर रंग के कपड़े पर जच जाता है। अनारकली के साथ ऐसी चूड़ी स्टाइल ज्यादा अच्छी लगती है। इसका सेट तैयार करे के लिए आपको बिल्कुल बीच में और साइड में कश्मीरी चूड़ी रखनी है।

इसे भी पढ़ें- Gajra Bangle Designs: गजरा बैंगल के ये ड‍िजाइंस बढ़ाएंगे हाथों की शोभा, बकरीद पर जरूर करें स्‍टाइल

Kundan work bangle sets

ऑक्सीडाइज्ड गोल्ड चूड़ियों के साथ कश्मीरी चूड़ियां

सिंपल प्लेन गोल्ड चूड़ियों के साथ कश्मीरी चूड़ियां और भी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। यह सेट हाथों में इतना ज्यादा खूबसूरत लगता है कि हर किसी की नजर आप पर ही टिक जाएगी। यह चूड़ियां ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न लुक भी देती हैं। ऑक्सीडाइज्ड गोल्ड चूड़ियों की जगह आप अलग रंगों की चूड़ियां भी ले सकती हैं, लेकिन कश्मीरी चूड़ियां गोल्डन ही रखें।

gold bangle stylin

मीनाकारी गोल्डन चूड़ियों के साथ कश्मीरी चूड़ियां

गोल्डन मीनाकारी चूड़ियों के साथ आप कश्मीरी चूड़ियों का सेट बना सकती हैं। रंगीन और फेस्टिव माहौल के लिए इस तरह का सेट अच्छा होता है। यह डिजाइन हाथों को यूनिक लुक देता है।
इसका सेट तैयार करने के लिए आपको किनारों पर कश्मीरी चूड़ियां रखनी हैं और बीच में मीनाकीर गोल्डन चूड़ियों को रखें। आप चाहें, तो हर 4 मीनाकारी चूड़ियों के साथ बीच-बीच में कश्मीरी चूड़ियां लगा सकती हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific, etsy/pinterest, amzone

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।