Kashmiri Dejhoor Designs: हर महिला को पसंद आएगी ये कश्मीरी Dejhoor डिजाइंस, देखें तस्वीरें

कश्‍मीरी पंडित परिवार की विवाहित महिलाओं के कान में आपको इस तरह के इयररिंग्स देखने को मिलेंगे। यह कश्मीर में केवल विवाहित महिलाएं ही पहनती हैं। इसे शुभ विवाह के रूप में भी माना जाता है।
Updated:- 2026-06-14, 12:18 IST
beautiful kashmiri dejhoor designs for women

beautiful kashmiri dejhoor designs for women

भारत के अन्य हिस्सों में मंगलसूत्र या सिंदूर का महत्व खास होता है, ठीक उसी तरह कश्मीर में डेजहूर को वैवाहिक महिलाओं में शादी और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक माना जाता है। डेजहूर को केवल वहां की शादिशुदा महिलाएं ही पहनती हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे कश्मीरी महिलाओं में इसे मंगलसूत्र की तरह माना जाता है, लेकिन इसे कान में पहनते हैं। आमतौर में भारत के अन्य हिस्सों में मंगलसूत्र गले में पहनते हैं, लेकिन डेजहूर को कान में पहना जाता है। आम लोगों को देखने में यह सिंपल कान का इयरिंग्स लगेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। केवल विवाहित कशमीरी महिलाएं ही इसे कश्मीर में पहनती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको डेजहूर के अलग-अलग डिजाइंस के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

लाल धागे वाला कश्मीरी डेजहूर (Traditional Dejhoor)

लाल रंग को सिंदूर से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए इसे ट्रेडिशनल डेजहूर कहते हैं। यह कश्मीरी पंडित दुल्हन के सुहाग का प्रतीक होता है। डेजहूर में लगा लॉकेट वैसे तो हमेशा षटकोण के आकार का होता है, लेकिन अब इसके कई डिजाइन आने लगे हैं। जो महिलाएं ट्रेडिशनल डेजहूर पहनती हैं, उसमें नीचे की तरह षटकोण डिजाइन वाला लॉकेट ही बना होता है, जिसमें शिव और पार्वती बने होते हैं।

Antique Dejhoor Design

कश्मीरी डेजहूर कान चेन डिजाइंस

इस तरह के डेजहूर डिजाइंस में चेन सोने की बनी होती है। कानों सोने की चेन होती है और नीचे षटकोण का लॉकेट या फिर झूमर जैसा डिजाइन होता है। समय बदलने के साथ-साथ डेजहूर के डिजाइन में काफी बदलाव आया है। इसलिए, लोग अलग-अलग तरह के डेजहूर डिजाइन अब कैरी करने लगे हैं।

Dejhoor for Married Women

image credit- suvarnajewellersdehradun/insta

झुमका स्टाइल कश्मीरी डेजहूर डिजाइन

आजकल इस तरह के डेजहूर का चलन काफी चल रहा है। बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसिस भी इस तरह के डेजहूर पहन रही हैं। इसमें कानों में सोने की चेन पहनी जाती है, जिसमें नीचे की तरफ छोटा झुमके जैसा डिजाइन होता है। महिलाएं इस तरह के डिजाइन को हर दिन कानों में पहने रहती हैं।

इसे भी पढ़ें- कश्मीरी झुमकों के ये डिजाइन आपके लुक को बनाएंगे क्लासी, हैवी से लेकर लाइटवेट तक, देखें बाजार में क्या है नया?

Kashmiri Bridal Jewellery

कश्मीरी आथूर डिजाइन

यह डिजाइन भी आपके लिए बेस्ट हो सकता है, हालांकि सोने का बना होने की वजह से आपको महंगा मिलेगा। इसमें चेन भी सोने की लगी होती है, लेकिन आप इसे लाल धागे के साथ भी कनेक्ट करते पहन सकती हैं। कश्मीरी वैवाहिक महिलाओं में इस तरह का डिजाइन काफी पसंद किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- इस तरह से तैयार करें कश्मीरी चूड़ियों के सेट, हर सूट पर लगेंगे खूबसूरत

Latest Dejhoor Designs

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- pinterest, yami gautam insta official

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।