साड़ी से हो गई हैं बोर? करवा चौथ पर ट्राई करें ये 5 ट्रेंडी अनारकली सूट डिजाइन और स्टाइलिंग टिप्स

करवा चौथ के खास मौके पर अनारकली सूट पहनने का है प्लान? जानें इसे स्टाइल करने के ट्रेंडी तरीके और खूबसूरत हेयरस्टाइल्स के सीक्रेट्स, जो कि लुक को देंगे एकदम रॉयल ग्रेस।
Updated:- 2026-10-14, 16:09 IST
karwa chauth anarkali suit

करवा चौथ का दिन हर सुहागिन महिला के लिए बहुत ही सुंदर पल की तरह होता है, जिस दिन हर महिला अपने पति के लिए सजती और संवरती है। अगर आप भी इस करवा चौथ पर साड़ी से हटकर कुछ नया और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं, तो अनारकली सूट से बढ़कर कोई ओर बेहतर ऑप्शन नहीं हो सकता है। फैशन के नजरिए से अनारकली सूट सिर्फ एक ट्रेडिशनल लिबास नहीं, बल्कि रॉयल ग्रेस का एक सुंदर कॉम्बिनेशन है। आप करवा चौथ पर क्लासिक, फ्लोर-लेंथ, जैकेट स्टाइल, अंगरखा अनारकली सूट पहन सकती हैं, तो आइए जानते हैं कि करवा चौथ पर इन सभी अलग-अलग डिजाइन के अनारकली सूट को कैसे और किस हेयरस्टाइल के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

करवा चौथ पर ट्राई करें यूनिक स्टाइल के अनारकली सूट

करवा चौथ जैसे खास दिन पर हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे अलग और खूबसूरत नजर आए। इसलिए इस बार करवा चौथ पर हर सुहागिन महिला को अनारकली सूट जरूर ट्राई करना चाहिए। दरअसल, अनारकली सूट ना केवल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है, बल्कि यह आपको एक एलिगेंट लुक भी देगा।

1. क्लासिक अनारकली सूट (Classic Anarkali)

यह क्लासिक अनारकली सूट कमर से नीचे की ओर एक लंबा, फ्रॉक जैसा फ्लेयर होता है और इसे आमतौर पर चूड़ीदार पैंट के साथ पहना जाता है। जो हर बॉडी टाइप पर परफेक्ट लगता है। अगर आप ट्रेडिशनल और सोबर लुक चाहती हैं, तो सिल्क या जॉर्जेट का क्लासिक अनारकली सूट जरूर चुनें। सूट के लिए वाइन, रॉयल ब्लू या बॉटल ग्रीन जैसे डीप कलर्स चुनें। इसके साथ हैवी ट्रेडिशनल झुमके, हाथों में मैचिंग चूड़ियां और पैरों में एम्ब्रॉयडरी वाली मोजड़ी या हील्स पहनें। दुपट्टे को एक कंधे पर पिन-अप करके एलिगेंट लुक दें।

परफेक्ट हेयरस्टाइल: क्लासिक अनारकली सूट के साथ सॉफ्ट कर्ल्स वाला हेयरस्टाइल बहुत ही बेहतरीन लगेगा। आप चाहें तो बालों में एक छोटा सा गजरा लगा सकती हैं।

classic anarkali suit

Image Credit: Amazon

2. फ्लोर-लेंथ अनारकली सूट (Floor-Length Anarkali)

इस करवा चौथ अगर आप भी साड़ी की तरह ही एक रॉयल गाउन जैसा सुंदर लुक चाहती हैं, तो फ्लोर-लेंथ अनारकली बेस्ट है। जमीन को छूती हुई इसकी लंबाई और नीचे की तरफ हैवी एम्ब्रॉयडरी का वर्क इस सूट को ओर सुंदर बनाएगा। फ्लोर-लेंथ अनारकली सूट को गाउन की तरह वियर करें। इसके दुपट्टे को दोनों कंधों पर पीछे की ओर से ड्रेप करें। फ्लोर-लेंथ अनारकली सूट लंबी महिलाओं पर ज्यादा अच्छा लगेगा। इस लुक के साथ हाई हील्स कैरी करें ताकि सूट का घेरा व लंबाई अच्छे से दिखे।

हेयरस्टाइल: इस सूट के साथ लो-मेसी बन बनाएं । बन पर चारों तरफ मोगरे का गजरा जरूर लगाएं, जो कि लुक को एकदम ट्रेडिशनल वाइब देगा।

floor length anarkali suit

Image Credit: Amazon

3. जैकेट स्टाइल अनारकली सूट (Jacket Style Anarkali)

जैकेट स्टाइल अनारकली सूट आजकल महिलाओं में बड़ा ही ट्रेंडी ड्रेस है। इसके साथ आने वाली लॉन्ग जैकेट पूरे आउटफिट को एक डिजाइनर लुक देती है। अगर आपका सूट एकदम सिंपल है तो इसके साथ आप हैवी एम्ब्रॉयडरी या मिरर वर्क वाली जैकेट कैरी कर सकती हैं। जैकट कैरी करने के बाद आप चाहें तो दुपट्टा स्किप कर सकती हैं।

परफेक्ट हेयरस्टाइल: इस जैकेट वाले अनारकली सूट के साथ मेसी साइड ब्रेड या खजूरी चोटी बहुत ही बढ़िया लगेगी। यह हेयरस्टाइल जैकेट की एम्ब्रॉयडरी और नेकलाइन को अच्छे से दिखाने में मदद करेगा।

jacket anarkali suit

Photo Credit: Amazon

4. अनारकली गाउन (Anarkali Gown)

यह अनारकली सूट ट्रेडिशनल वियर और वेस्टर्न गाउन का एक शानदार मेल है। बिना किसी बॉटम के यह वन-पीस का लुक देता है, जिसे करवा चौथ पर पहना जा सकता है। करवा चौथ पर ऑर्गेंजा फैब्रिक का अनारकली गाउन चुनें, जो लुक को एकदम एलिगेंट बना देगा। इसके साथ नेकलेस के बजाय सिर्फ स्टेटमेंट ईयररिंग्स वियर करें।

यह भी पढ़ें- Sleeve Designs For Suits: सूट सिलवाने से पहले यहां देखें बाजू के ये लेटेस्ट और यूनिक डिजाइंस, मिलेगा रॉयल लुक

परफेक्ट हेयरस्टाइल: इस अनारकली गाउन पर वेवी ओपन हेयरस्टाइल बहुत ही अच्छा लगेगा।

anarkali gown

Photo Credit: Amazon

5. अंगरखा अनारकली सूट (Angrakha Anarkali)

अंगरखा डिजाइन भारतीय इतिहास की सबसे पुरानी और रॉयल पोशाकों में से एक है। इस सूट में आगे की तरफ खूबसूरत लटकनें होती हैं जो कमर के हिस्से को बहुत खूबसूरती से दिखाती है। करवा चौथ की पूजा के लिए चंदेरी या कॉटन-सिल्क का अंगरखा अनारकली सूट एकदम सही रहेगा। इसकी लटकनों को दिखाने के लिए अपनी वेस्ट-लाइन को साफ रखें और इसके साथ पोल्की के कंगन वियर करें।

यह भी पढ़ें- प्लेन जंपसूट को देना है परफेक्ट एथनिक टच? पेयर करें मल्टी-लेयर बीडेड हूप्स

परफेक्ट हेयरस्टाइल: इस तरह के अनारलकी सूट के साथ ट्रेडिशनल फ्रेंच ब्रेड बनाएं, जिसे देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

angrakha suit

Photo Credit: Amazon

इस करवा चौथ अपनी पसंद का अनारकली सूट जरूर चुनें और सही स्टाइलिंग के साथ अपने लुक में ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट टच जोड़ें, जिसे देखकर हर किसी की निगाहें बस आप पर ही ठहर जाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
करवा चौथ पर अनारकली सूट के साथ किस तरह की ज्वेलरी कैरी करनी चाहिए?
सूट के डिजाइन के मुताबिक ज्वेलरी चुनें जैसे- क्लासिक या अंगरखा के साथ झुमके व कुंदन कंगन और गाउन या जैकेट स्टाइल के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स बेस्ट लगते हैं।
दिनभर भारी अनारकली सूट को आसानी से कैसे मैनेज करें?
इसके लिए जॉर्जेट, शिफॉन या चंदेरी जैसे आरामदायक और हल्के फैब्रिक चुनें तथा दुपट्टे या पल्लू को अच्छी तरह से पिन-अप करें ताकि घूमने-फिरने में परेशानी न हो।
क्या कम हाइट वाली महिलाओं पर अनारकली सूट अच्छे लगते हैं?
हां, कम हाइट वाली महिलाएं फ्लोर-लंबाई की बजाय क्लासिक, अंगरखा या शॉर्ट-जैकेट स्टाइल अनारकली चुनें और साथ में हील्स जरूर पहनें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।