Tue Sep 22, 2026 | Updated 10:35 AM IST

प्लेन जंपसूट को देना है परफेक्ट एथनिक टच? पेयर करें मल्टी-लेयर बीडेड हूप्स

अगर आप भी किसी खास मौके पर सिंपल और प्लेन जंपसूट पहन रही हैं, तो इसे इंडो-वेस्टर्न लुक देने के लिए कुछ आसान स्टाइलिंग हैक्स आजमा सकती हैं।
Updated:- 2026-09-22, 09:30 IST
image

आजकल हर महिला फैशनेबल लुक पाना चाहती है, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि अक्सर महिलाएं सिंपल आउटफिट कैरी करके ऑफिस या कॉलेज चली जाती हैं। बात करें प्लेन और सिंपल जंपसूट की, तो महिलाएं अक्सर भारतीय त्योहारों, संगीत सेरेमनी या एथनिक पार्टी में इसे पहन लेती हैं, लेकिन प्लेन जंपसूट आपके लुक को थोड़ा फीका बना सकता है। अगर आप भी एक ही रंग का प्लेन जंपसूट पहन रही हैं, तो अब आप इसे नया, हैवी और अट्रैक्टिव टच दे सकती हैं।

प्लेन जंपसूट को दें इंडो-वेस्टर्न टच

सही एथनिक एक्सेसरीज का इस्तेमाल करके अगर प्लेन जंपसूट पहना जाए, तो यह आपको एक रॉयल वाइब दे सकता है। आइए जानते हैं अपने साधारण जंपसूट को रॉयल और देसी टच देने के कुछ आसान टिप्स।

बेल्ट करें शामिल

प्लेन जंपसूट को इंडो-वेस्टर्न लुक देने के लिए आप अपनी कमर पर बीडेड बेल्ट बांध सकती हैं। यह आपकी वेस्टलाइन को हाइलाइट करती है और जंपसूट को एक खास देसी टच देती है। कमर पर बीडेड बेल्ट लगाने से बॉडी स्लिम नजर आती है और बॉडी शेप भी परफेक्ट दिखता है। इतना ही नहीं, इस बेल्ट की मदद से आप जंपसूट में थोड़ी लंबी भी नजर आ सकती हैं।

2 (81)

(image credit: pinterest/Etsy)

जैकेट और केप से पाएं परफेक्ट लुक

अगर आप अपने सिंपल जंपसूट को पूरी तरह से एथनिक और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो उसके ऊपर शॉर्ट या लॉन्ग जैकेट पहन सकती हैं। इसके अलावा, आप फ्लोर-लेंथ नेट या सिल्क का प्रिंटेड केप भी कैरी कर सकती हैं। एम्ब्रॉयडरी वाली जैकेट आपके जंपसूट में एक अलग ही फ्लो और ग्रेस जोड़ देती है। अपने जंपसूट के रंग और स्टाइल के हिसाब से आप ऑनलाइन या मार्केट से हैवी जैकेट खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- साड़ी हो या जींस, हर आउटफिट के साथ जचेंगी ये कश्मीरी कढ़ाई वाली डेनिम जैकेट्स

3 (15)

(image credit: pinterest/Aza Fashions)

सही ज्वेलरी का तालमेल

आउटफिट के साथ-साथ सही ज्वेलरी भी आपके लुक को निखारने में बहुत मदद करती है। ऐसे में जब भी आप सिंपल जंपसूट पहनें, तो उससे मैच करती हुई ज्वेलरी जरूर कैरी करें। आप चाहें तो मल्टी-लेयर बीडेड बेल्ट के साथ कानों में हैवी ऑक्सीडाइज्ड या डैंगलिंग सिल्वर इयररिंग्स पहन सकती हैं। अगर आपकी बेल्ट में मोतियां लगी हैं, तो आप पर्ल चोकर सेट भी ट्राई कर सकती हैं।

4 (9)

(image credit: pinterest/Aza Fashions)

पोटली बैग, क्लच और एथनिक फुटवियर से दें फाइनल टच

सिंपल जंपसूट में खूबसूरत दिखने के लिए आप मैचिंग या कंट्रास्ट पोटली बैग कैरी कर सकती हैं। आपको मार्केट में कई तरह के एम्ब्रॉयडरी वाले पोटली बैग आसानी से मिल जाएंगे, जो प्लेन जंपसूट को इंडो-वेस्टर्न टच देने में मदद करेंगे। इसके अलावा आप वेस्टर्न स्लिंग बैग या क्लच भी ट्राई कर सकती हैं। वहीं फुटवियर की बात करें, तो हाई हील्स पहनने के बजाय पंजाबी जूती, राजस्थानी मोजड़ी या कोल्हापुरी चप्पल पहनें।

1 (83)

(image credit: pinterest/sewmamasew)

यह भी पढ़ें- Jumpsuit Designs: स्टाइलिश और मॉडर्न लुक के लिए बेस्ट हैं ये जंपसूट डिजाइंस, यहां जानें कैसे पसंद करें आउटफिट

निष्कर्ष:  फैशन के इस बदलते दौर में अगर आप भी वही पुराना सिंपल जंपसूट पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो अब अपने लुक में ये छोटे-छोटे बदलाव कर सकती हैं। ऊपर बताए गए आसान स्टाइलिंग टिप्स को आजमाकर आप सिंपल और प्लेन जंपसूट में भी सबसे अलग और खास नजर आ सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।