Sleeve Designs For Suits: सूट सिलवाने से पहले यहां देखें बाजू के ये लेटेस्ट और यूनिक डिजाइंस, मिलेगा रॉयल लुक

कोई भी खास त्योहार हो या कोई खास इवेंट हो अधिकतर लड़कियां सूट पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी खास फंक्शन के लिए सूट सिलवाने वाली हैं, तो सूट बनवाते वक्त आप कुछ लेटेस्ट बाजू डिजाइंस बनवा सकती हैं। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट और यूनिक बाजू के डिजाइंस बताएंगे, जो सूट के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन बाजू डिजाइंस के बारे में।
थ्री क्वाटर लेंथ स्लीव्स
अगर आप अपने सूट लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो आप इस तरह के थ्री क्वाटर लेंथ स्लीव्स को बनवा सकती हैं। ऐसे बाजू डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ पूरे लुक को बेहतर बनाने में भी मदद करेंगे। इस तरह की बाजू को आप टेलर से बनवा सकती हैं।

प्लीटेड कफ स्प्लिट स्लीव्स
आप चाहें, तो किसी भी खास फंक्शन में पहनने के लिए सूट बनवाते वक्त इस तरह की प्लीटेड कफ स्प्लिट स्लीव्स को शामिल कर सकती हैं। ऐसी स्लीव्स डिजाइन अधिकतर लड़कियों को पसंद आ रही है और यह आपके सूट लुक को भी बेहतरीन बनाने में मदद करेगी। ऐसी स्लीव्स वाले सूट को पहनकर आप गॉर्जियस लुक क्रिएट कर सकती हैं।

आई शेप कट आउट बाजू स्लीव
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो आप इस तरह की आई शेप कट आउट बाजू स्लीव को बनवा सकती हैं। ऐसी बाजू की डिजाइन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे आप बाजार से कपडा लेकर टेलर से बनवा सकती हैं। इसे बनवाकर आप अपने पूरे लुक को खास बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Blouse Sleeves Designs: हैवी बाजू पर स्मार्ट लुक देंगे ये यूनिक ब्लाउज स्लीव्स डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ
रफ्लड कफ पफ स्लीव्स डिजाइन
अगर आपके घर पर कोई खास फंक्शन है और आप उस फंक्शन में पहनने के लिए अनारकली या सलवार सूट बनवाने का सोच रही हैं, तो अपने सूट की स्लीव्स कुछ इस तरीके से रफ्लड कफ पफ स्लीव्स डिजाइन बनवा सकती हैं। ऐसे बाजू की डिजाइंस आपके पूरे लुक को गॉर्जियस बनाने में मदद करेगी। ऐसी स्लीव्स आप टेलर से बनवा सकती हैं।

स्लिट टाई-अप स्लीव
आप चाहें, तो अपने सूट की स्लीव्स कुछ इस तरीके से स्लिट टाई-अप स्लीव भी डिजाइन करवा सकती हैं। ऐसी स्लीव्स आपके पूरे लुक को खास और अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेगी। इसे आप बाजार से कपड़ा लाकर खरीदकर किसी भी टेलर से बनवा सकती हैं। ऐसी स्लीव्स आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में भी मदद करेगी।

यह भी पढ़ें- Sleeves के Designs: करवा चौथ से पहले बनवा लें ये 4 बाजू डिजाइन, ब्लाउज की बढ़ेगी खूबसूरती
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : PINTEREST/jmd/Jayshree Upendra/Balagopalaswamy/S & M Design/AMR'TA Bespoke Fashion
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।