Karwa Chauth 2026: इन 7 डीप नेक ब्लाउज डिजाइंस के साथ सस्ती साड़ी को भी मिलेगा रॉयल लुक, देखें लेटेस्ट कलेक्शन

Karwa Chauth 2026 का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह पर्व आते ही महिलाओं के मन में सबसे पहले खूबसूरत साड़ी, चूड़ियां, मेहंदी और सोलह श्रृंगार का ख्याल आता है। लेकिन इस पूरे लुक में ब्लाउज का डिजाइन भी उतना ही मायने रखता है। कई बार एक स्टाइलिश नेकलाइन साधारण सी साड़ी को भी खास बना देती है।
डीप नेक ब्लाउज डिजाइंस
अगर आप इस साल करवा चौथ पर अपने ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा मॉडर्न टच जोड़ना चाहती हैं, तो डीप नेक ब्लाउज डिजाइंंस ट्राई कर सकती हैं। स्वीटहार्ट नेक से लेकर डीप वी-नेक तक जैसे 7 ऐसे डिजाइनों के बारे में हमने यहां बताया है, जो आपके फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देंगे और जिन्हें देखकर कोई भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा। जानें 7 डिजाइन के बारे में नीचे -
1. स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज
स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज अपनी कर्व्ड नेकलाइन के कारण बेहद आकर्षक लगता है। सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ इसका कॉम्बिनेशन पारंपरिक लुक देने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, चौड़े बॉर्डर वाली साड़ियों के साथ बि इसे आप करवा चौथ की पूजा से लेकर शाम के सेलिब्रेशन तक में पहन सकती हैं जो आपको शाही लुक देने में मदद करेगा।
इस ब्लाउज डिजाइन के लुक को निखारने के लिए क्या कर सकते हैं?
- आपको बता दें, भारी नेकलेस पहनने पर यह आपके ब्लाउज के कट को छुपा सकता है। इसलिए आप इसके साथ एक छोटा पेंटेड या चोकर पहन सकती हैं।
2. डीप वी-नेक ब्लाउज
अगर इस Karwa Chauth आप अपने लुक को थोड़ा मॉडर्न और पार्टी-रेडी रखना चाहती हैं, तो डीप वी-नेक ब्लाउज एक अच्छा विकल्प रहेगा। इसकी लंबी नेकलाइन साड़ी के साथ काफी खूबसूरत लगती है। इसे हैवी झुमकों और नेकलेस के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
इस ब्लाउज डिजाइन के लुक को निखारने के लिए क्या कर सकते हैं?
- इसको साड़ी के साथ पहनने पर कोशिश करें कि आपके पल्लू की प्लेट्स को थोड़ा पतला हो, इससे ब्लाउज की कटिंग और डिजाइन साफ नजर आएगा और आपका लुक निखर जाएगा।
3. डीप स्क्वायर नेक ब्लाउज
स्क्वायर नेकलाइन पारंपरिक फैशन में एक क्लासिक टच जोड़ने का काम करती है। डीप स्क्वायर नेक ब्लाउज खासतौर पर कांजीवरम, सिल्क और पटोला सिल्क की साड़ियों के साथ काफी जंचता है जो बिना कुछ किए भी आपको शाही लुक दे सकता है। इसका कटिंग ट्रेडिशनल आउटफिट को आकर्षक बनाने में मदद करता है।
इस ब्लाउज डिजाइन के लुक को निखारने के लिए क्या कर सकते हैं?
- अगर आप गले को खाली रखना चाहती हैं, तो केवल हैवी झुमके या चांदबाली पहन सकती हैं। यह ब्लाउज की नेकलाइन को पूरी तरह से हाईलाइट करने में मदद करेगा।
4. राउंड डीप नेक ब्लाउज
सिंपल लेकिन खूबसूरत लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए डीप राउंड नेक ब्लाउज एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इसके गोल कट को एम्ब्रॉयडरी, लेस या हल्के बॉर्डर से सजाया जा सकता है। यह डिजाइन क्लासिक साड़ियों के साथ आसानी से मैच करता है। कॉटन या चंदेरी सिल्क और किसी भी पारंपरिक साड़ी के साथ यह Blouse Design काफी आकर्षक लगता है।
इस ब्लाउज डिजाइन के लुक को निखारने के लिए क्या कर सकते हैं?
- अगर आपने गोल डीप बैक नेक सिलवाया है तो आप इसके साथ डोरी लगवा सकती हैं जिसमें लटकन या हैवी टैसेल्स काफी खूबसूरत लगेंगे। वहीं, अगर फ्रंट राउंड डीप नेक है तो इसमें पाइपिंग या गोटा-पट्टी बॉर्डर बनवा सकती हैं।
5. डीप बैक नेक ब्लाउज
अगर आप 2026 के करवा चौथ पर अपने आउटफिट में स्टाइलिश ट्विस्ट चाहती हैं, तो डीप बैक नेक ब्लाउज चुन सकती हैं। हल्की एम्ब्रॉयडरी वाला बैक डिजाइन साड़ी के लुक को खास बना सकता है। फेस्टिव तस्वीरों में भी यह स्टाइल खूबसूरत नजर आएगा। इसे आप डिजाइनर ऑर्गेंज़ा साड़ी और हैवी वर्क वाली नेट की साड़ियों के साथ पेयर कर सकती है और अगर लहंगा पहन रही हैं तो भी यह ब्लाउज डिजाइन बढ़िया लगेगा।
इस ब्लाउज डिजाइन के लुक को निखारने के लिए क्या कर सकते हैं?
- बालों की वजह से अक्सर पीछे के गले का डिजाइन छिप जाता है। ऐसे में आप इसके लुक को निखारने के लिए मेसी बन या जुड़ा बना सकती हैं जिसमें छोटे-छोटे हेयरपिन लगाकर ग्लैमरस लुक पा सकती हैं।
6. डीप नेक हॉल्टर ब्लाउज
हॉल्टर नेक ब्लाउज पारंपरिक साड़ी को मॉडर्न अंदाज में पहनने का अच्छा तरीका माना जाता है। इसकी नेकलाइन कंधों को खूबसूरती से उभारने में मदद करती है और पूरे लुक को फैशनेबल बना देती है। इसे हल्की ज्वेलरी और सटल मेकअप के साथ स्टाइल किया जा सकता है। इसे आप रेडी-टू-वियर साड़ी या सिंपल और प्लेन साड़ियों के साथ पहन सकती हैं।
इस ब्लाउज डिजाइन के लुक को निखारने के लिए क्या कर सकते हैं?
- डीप नेक हॉल्टर ब्लाउज का पूरा लुक आपकी फिटिंग पर निर्भर करता है। आप ब्लाउज सिलवाते समय ही इसमें पैडिंग लगवा सकती हैं जिससे क्लीवेज और बैक का कट बिना किसी स्ट्रैप के साफ और आकर्षक लगेगा। वहीं, अगर ब्लाउज स्लीवलेस है तो कंधों पर हल्का सा हाइलाइटर लगाकर ग्लो पाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Rakhi 2026 पर सिंपल साड़ी को दें रॉयल टच, पहनें ये 5 ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइंस
7. एम्ब्रॉयडर्ड डीप नेक ब्लाउज
अगर आप अपने करवा चौथ 2026 के लुक में रॉयल टच चाहती हैं लेकिन यह पूरा आपके त्योहार से मेल खाना चाहिए तो एम्ब्रॉयडरी वाला डीप नेक ब्लाउज चुन सकती हैं। बारीक कढ़ाई, मोती या ज़री का काम वेलवेट साड़ियों के साथ खूबसूरत तालमेल बना सकता है। यह डिजाइन खासतौर पर लाल, मैरून और गहरे हरे रंग की साड़ियों के साथ काफी आकर्षक लगेगा।
इस ब्लाउज डिजाइन के लुक को निखारने के लिए क्या कर सकते हैं?
अगर आप इसके साथ लहंगा पहनना चाहती हैं तो इसके दुपट्टे को एक कंधे पर पिन-अप करके पीछे की ओर खुला छोड़ सकती हैं ताकि आपके ब्लाउज का फ्रंट और नेक डिजाइन साफ दिखेगा। इसके अलावा, बोल्ड लिपस्टिक लगाकर आप त्योहार में सबसे खास दिख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- ब्लाउज के बैक डिजाइंस से बढ़ाएं अपने एथनिक लुक की शान, देखें लेटेस्ट कलेक्शंस
डीप नेक ब्लाउज डिजाइंस की तुलना
ऊपर बताए गए ब्लाउज डिजाइन के बारे में तालिका के माध्यम से जानिए कि कौन-सा ब्लाउज किस साड़ी के साथ बढ़िया लगेगा। इसकी मदद से आप इस करवा चौथ अपने लिए एक सही ब्लाउज चुन पाएंगी -
ब्लाउज डिजाइन |
किस साड़ी के साथ अच्छा लगेगा? |
लुक |
डीप स्वीटहार्ट नेक |
बनारसी और सिल्क साड़ी, साथ ही चौड़े बॉर्डर वाली साड़ियां |
शाही और आकर्षक लुक |
डीप वी-नेक |
जॉर्जेट, शिफॉन और प्रिंटेड साड़ियां |
पार्टी-रेडी और मॉडर्न लुक |
डीप स्क्वायर नेक |
कांजीवरम सिल्क और पटोला सिल्क की साड़ी |
क्लासिक और रॉयल |
डीप राउंड नेक |
कॉटन या चंदेरी सिल्क और कोई भी पारंपरिक साड़ी |
एवरग्रीन ट्रेडिशनल लुक |
डीप बैक नेक |
डिजाइनर ऑर्गेंज़ा साड़ी और हैवी वर्क वाली नेट की साड़ी |
ग्लैमरस लुक |
हॉल्टर नेक डीप |
रेडी-टू-वियर साड़ी या सिंपल और प्लेन साड़ियाँ |
बोल्ड और स्टाइलिश |
एम्ब्रॉयडर्ड डीप नेक |
वेलवेट साड़ी या सीक्विन डिजाइन वाली साड़ी |
ट्रेंडी और फेस्टिव लुक |
अगर आपको भी करवा चौथ 2026 पर पहनने के लिए डीप नेक ब्लाउज के 7 आकर्षक डिजाइन देख सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।