ब्लाउज के बैक डिजाइंस से बढ़ाएं अपने एथनिक लुक की शान, देखें लेटेस्ट कलेक्शंस
-1792067281638.webp)
तीज-त्योहार की बात हो या फिर कोई खास फेस्टिवल, इवेंट या शादी-विवाह का फंक्शन, महिलाएं अक्सर साड़ी या लहंगा जरूर पहनती हैं। आजकल साड़ी और लहंगे के साथ एक से बढ़कर एक स्टाइलिश ब्लाउज पहने जा रहे हैं। अगर ब्लाउज का बैक डिजाइन अट्रैक्टिव हो, तो सिंपल से सिंपल साड़ी भी बेहद खूबसूरत लगने लगती है। अगर आप भी सही बैक नेक डिजाइन वाले ब्लाउज की तलाश में हैं, तो इस लेख में हम आपको 5 ऐसे ही लेटेस्ट और ट्रेंडिंग ब्लाउज बैक डिजाइन्स बताएंगे, जो आपके पूरे फंक्शन या फेस्टिवल लुक में चार चांद लगा देंगे।
4 ट्रेंडी और स्टाइलिश ब्लाउज बैक डिजाइंस
साड़ी और लहंगे के साथ अगर आप भी स्टाइलिश ब्लाउज कैरी करना चाहती हैं, तो कुछ खूबसूरत बैक ब्लाउज डिजाइंस को अपनाकर आप रॉयल और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं।
1. लटकन और नेट स्लीव्स बैक डिजाइन (Latkan & Net Sleeves Blouse Back Design)
अगर आप सिंपल और क्लासी लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए लटकन और नेट स्लीव्स बैक डिजाइन सबसे परफेक्ट हो सकता है। इस डिजाइन में पीछे की तरफ गहरा U-कट होता है, जिसके किनारों पर छोटी-मोटी और बूंद जैसी मोतियों की लटकन लगी होती हैं।
ऐसे करें स्टाइल: इसे भारी साड़ी या लहंगे के साथ पहन सकती हैं। साथ ही बालों का जूड़ा बनाएं और कानों में कुंदन के झुमके पहनें ताकि गले और पीठ का डिजाइन साफ दिख सके।
(image credit: pinterest/Fashion)
2. बो और पोटली बटन बैक डिजाइन (Bow & Potli Button Design)
आप बो और पोटली बटन बैक डिजाइन वाले ब्लाउज भी चुन सकती हैं। यह उन महिलाओं के लिए है जो ज्यादा डीप गला पहनना पसंद नहीं करतीं, लेकिन कुछ नया चाहती हैं। इस तरह के आकार का गला पीछे गर्दन को परफेक्ट शेप देता है। अगर इसके बॉर्डर पर गोटा-पट्टी या सुंदर पाइपिंग वर्क कराया जाए, तो यह आपके फेस्टिवल लुक को और भी ग्रेसफुल बना देगा।
ऐसे करें स्टाइल: इस तरह के ब्लाउज को आप कॉटन, सिल्क या सिल्क-ब्लेंड साड़ियों को साथ पेयर कर सकती हैं। इसके अलावा आप बालों को खुला रखें या हल्की वेव्स बनाएं। यह ऑफिस इवेंट या छोटे मोठे फंक्शन में पहनने के लिए बेस्ट है।
(image credit: pinterest/Smart Gadget)
3. मोती चेन ड्रेप बैक डिजाइन (Pearl Chain Draped Design)
मोती चेन ड्रेप बैक ब्लाउज डिजाइन भी आजकल काफी पसंद किए जा रहे हैं। यह बहुत ही रॉयल और हैवी डिजाइंस में से एक है। इसमें ब्लाउज के पीछे बने कट-आउट पर मोतियों की कई लटकी चेन्स इसे अट्रैक्टिव बनती है। यह न सिर्फ आपकी साड़ी को एक मॉडर्न और अट्रैक्टिव लुक देगा, बल्कि लहंगे के ब्लाउज के लिए भी इस तरह का बैक डिजाइन बेस्ट रहेगा।
ऐसे करें स्टाइल: इसे फेस्टिवल के अलावा आप शादी या रिसेप्शन के हैवी लहंगे के साथ पेयर कर सकती हैं। इस ब्लाउज को पहनते समय गले में हार पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप झुमके पहनकर लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
(image credit: pinterest/My Decor Diary)
4. क्रिस-क्रॉस डोरी बैक डिजाइन (Criss-Cross Dori Design)
आपके लिए क्रिस-क्रॉस डोरी बैक डिजाइन भी परफेक्ट हो सकता है। अधिकतर महिलाएं इस तरह के बैक डिजाइन वाले ब्लाउज बनवाना पसंद कर रही हैं। इसमें पीछे बड़े कट के ऊपर कपड़े की पतली-पतली डोरियों को X-शेप यानी क्रिस-क्रॉस में बांधा जाता है, जो एक परफेक्ट ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक देगा।
ऐसे करें स्टाइल: इस तरह के ब्लाउज के साथ आप पोनीटेल या खजूरी चोटी बना सकती हैं। ऐसे ब्लॉउज बनारसी या कांजीवरम साड़ियों के लिए बेस्ट हो सकते हैं।
(image credit: pinterest/FASHIONISTA #fashionista)
ब्लाउज बनवाते या खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
ब्लाउज बनवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे -
- जब भी डीप बैक या डोरी वाला ब्लाउज सिलवाएं, तो कंधे की फिटिंग सही रखें, ताकि गला पीछे से शेप में दिखें।
- अगर ब्लाउज का बैक डिजाइन ज्यादा हैवी है, तो बालों को हमेशा ऊपर बांधें।
- ब्लाउज बनवाने से पहले फैब्रिक का खास ध्यान रखें।
- स्टाइल के चक्कर में ब्लाउज ना खरीदें, इसके बजाय आप ऐसे ब्लाउज चुनें, जिसमें आपको कंफर्ट फील हो।
निष्कर्ष: अगर आप अपने लिए एक बेहतरीन ब्लाउज डिजाइन चुनना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए कुछ बेहतरीन बैक ब्लाउज डिजाइंस आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकते हैं। ये आपको स्टाइलिश और परफेक्ट लुक देने में मदद करेंगे। इन्हें आप न सिर्फ अपनी साड़ी के लिए चुन सकती हैं, बल्कि लहंगे का ब्लाउज सिलवाते समय भी कैरी कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- भारी लहंगे के साथ किस तरह का ब्लाउज बैक डिजाइन सबसे अच्छा लगता है?
- भारी लहंगे के साथ डीप वी-नेक या स्टेटमेंट कट-आउट बैक डिजाइंस सबसे ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक लगते हैं।
- क्या कॉटन की साड़ियों के साथ डीप नेक ब्लाउज अच्छे लगते हैं?
- कॉटन की साड़ियों के साथ सिंपल मटका कट, बोट नेक या की-होल डिजाइन ज्यादा सोबर और कम्फर्टेबल रहते हैं।
- बिना डोरी के ब्लाउज को कंधों से फिसलने से कैसे बचाएं?
- इसके लिए आप ब्लाउज के शोल्डर पर अंदर की तरफ 'शोल्डर होल्डर स्ट्रैप' (Bra Strap Holder) लगवा सकती हैं या बोट नेक पैटर्न चुन सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।