Blouse Back Designs: सिंपल साड़ी को भी ग्लैमरस बना देंगे ब्लाउज के ये 5 बैक डिजाइंस, देंगे रॉयल लुक

अधिकतर भारतीय महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश और परफेक्ट बनाने के लिए एक से एक लेटेस्ट और नए डिजाइन की साड़ी शामिल करती हैं, लेकिन वे अपने साड़ी लुक को परफेक्ट बनाने के लिए खूबसूरत ब्लाउज शामिल करती हैं। अगर आप भी एक से एक डिजाइनर ब्लाउज शामिल करना पसंद करती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्लाउज के बैक डिजाइंस बताएंगे, जो आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।
डीप वी-आकार के बैक नेक वाला ब्लाउज
अगर आप अपने साड़ी लुक को अट्रैक्टिव और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह के डीप वी-आकार के बैक नेक वाला ब्लाउज को शामिल कर सकती हैं। इन दिनों ऐसे ब्लाउज के डिजाइंस काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।

पफ स्लीव्स यू शेप बैक ब्लाउज डिजाइंस
आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए किसी भी सिंपल साड़ी के साथ इस तरह के पफ स्लीव्स यू शेप बैक ब्लाउज डिजाइंस को शामिल कर अपने साड़ी लुक को खास बना सकती हैं यह आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देंगे।

स्क्वायर नेक कट-आउट ब्लाउज
अगर आप किसी खास इवेंट में जा रही हैं और वहां पहनने के लिए साड़ी सिलेक्ट कर रही हैं, तो साड़ी वाले लुक को और शानदार बनाने के लिए आप इस तरह के स्क्वायर नेक कट-आउट ब्लाउज को शामिल कर सकती हैं। यह आपके पूरे साड़ी लुक को अट्रैक्टिव और खूबसूरत बनाने में मदद करेगा। इसके साथ आप कुछ एक्सेसरीज शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
-1779376033353.jpg)
यह भी पढ़ें- Halter Neck Blouse: बोल्ड और स्टाइलिश साड़ी लुक पाने के लिए शामिल करें ट्रेंडी हॉटर नेक ब्लाउज, यहां देखें कलेक्शन
कॉर्सेट स्टाइल की लेस-अप बैक ब्लाउज डिजाइन
यही नहीं भीड़ से हटकर दिखने के लिए और खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप इस तरह के कॉर्सेट स्टाइल की लेस-अप बैक ब्लाउज डिजाइन वाले ब्लाउज को भी किसी भी साड़ी के साथ पहनकर अपने साड़ी लुक को अट्रैक्टिव और खूबसूरत बना सकती हैं। ऐसे ब्लाउज के डिजाइंस को आप किसी भी टेलर से फोटो दिखाकर बनवा सकती हैं।

झालरदार कटआउट ब्लाउज बैक डिजाइन
आपके लिए इस तरह के झालरदार कटआउट ब्लाउज बैक डिजाइन भी बेस्ट हो सकते हैं, जो आपको नजदीकी बाजार में रेडीमेड मिल जाएंगे या आप किसी भी टेलर से इसे डिजाइन करवा सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज को आप कॉटन की साड़ी से लेकर बनारस की साड़ी तक हर तरह की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे।

यह भी पढ़ें- Necklace for V-Neck: वी-नेक ब्लाउज या कुर्ती के साथ खूब जचेंगे इस तरह के नेकलेस, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/Asha Asha/Komal Shete/Anita Moorthy/sandeepgupta/Dev
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।