Karwa Chauth Anarkali Suit Designs: करवा चौथ लुक को बनाएं स्पेशल, ट्राई करें रेड अनारकली सूट के ये डिजाइंस

करवा चौथ पर तैयार होना महिलाओं को बेहद पसंद होता है इसी वजह से वह अपने लिए अलग-अलग कपड़े खरीदती हैं। इस बार आप करवा चौथ पर पहनने के लिए रेड कलर के अनारकली सूट्स को खरीदें। अनारकली सूट पहनने के बाद बेहद खूबसूरत लगते हैं और लोग को अट्रैक्टिव बनाते हैं। आइए आर्टिकल में जानते हैं आप किस-किस तरह के अनारकली सूट को पहनकर खूबसूरत नजर आ सकती हैं।
करवा चौथ पर स्टाइल करें रेड कलर गोटा पट्टी अनारकली सूट
करवा चौथ के लोक में चार चांद लगाने के लिए आप रेड कलर को कर सकती हैं। करवा चौथ पर महिलाएं सबसे ज्यादा रेड कलर पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आप गोटा पट्टी वर्क वाले अनारकली सूट को खरीदेंगे और त्योहार के दिन स्टाइल करेंगी, तो आपका लुक और भी ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आएगा। इस तरह के गोटा पट्टी वर्क सूट में आपको नीचे की तरफ डिजाइन मिलता है। ऊपर का सूट आपको प्लेन मिलेगा। असली सूट स्टाइल करने में बहुत खूबसूरत नजर आएगा। आप इस तरह के सूट को मार्केट से जाकर खरीद सकती हैं, जो आपको सही दामों में मिल जाएगा।

करवा चौथ पर स्टाइल करें जरी वर्क वाला अनारकली सूट
अगर करवा चौथ पर आप कुछ हैवी पहनना चाहती हैं, तो आप फोटो में नजर आने वाले रेड कलर अनारकली सूट को वियर कर सकती हैं। इस तरह के सूट में आपको ऊपर से लेकर नीचे तक हैवी वर्क मिलेगा। इसके साथ स्टाइल किया गया दुपट्टा प्रिंटेड पैटर्न में मिलेगा। इससे सूट और भी ज्यादा सुंदर लगेगा। इस तरह के सूट के साथ आप ज्वेलरी और मेकअप को सिंपल रख सकती हैं, ताकि सूट अच्छा नजर आए।

करवा चौथ पर स्टाइल करें फुल वर्क वाला अनारकली सूट
आप अगर पूरे सूट में वर्क वाले ऑप्शन को ट्राई करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप फुल वर्क वाले अनारकली सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के सूट पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसके साथ स्टाइल किया गया दुपट्टा आपको प्लेन मिलेगा। इसमें बस आपको बॉर्डर वर्क मिलेगा। ऐसे में सूट को आप चाहें तो करवा चौथ के बाद भी वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: करवा चौथ पर दिखेंगी महारानी, जब रीक्रिएट करेगी अंबानी लेडीज के ये लुक्स
करवा चौथ पर स्टाइल करें सिंपल वर्क वाला अनारकली सूट
करवा चौथ का लुक और भी अट्रैक्टिव नजर आएगा। जब आप सिंपल वर्क वाले अनारकली सूट को वियर करेंगी। इस तरह का अनारकली सूट पहनने के बाद अच्छा लगेगा। साथ ही इसे पहनने से लुक भी अट्रैक्टिव नजर आएगा। इसमें आपको नीचे की तरफ हैवी वर्क वाला डिजाइन मिलेगा और इसके साथ पहनने वाला दुपट्टा हैवी डिजाइन में मिलेगा। इसके अलावा पूरा सूट आपको प्लेन वर्क में मिलेगा। इससे यह सूट डिजाइंस और भी अच्छा लगेगा। आप इसे कभी भी ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: लाल-पीली नहीं इस साल करवा चौथ पर पहनें गोल्डन सिल्क साड़ी, खूबसूरती देख हस्बैंड भी करेंगे तारीफ
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Myntra- kalini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।