Jewellery Designs: पर्पल कलर आउटफिट के साथ स्टाइल करें ये ज्वेलरी, नजर आएंगी सबसे अलग

पर्पल कलर के आउटफिट के साथ अगर आप ज्वेलरी कलर को लेकर कंफ्यूज हैं, तो इसके लिए इन डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।

jewellery style purple colour outfits

Jewellery Designs For Women: पर्पल कलर अक्सर हम सभी कभी न कभी पहनते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह कलर काफी अट्रैक्टिव कलर होता है। साथ ही, इस तरह के कलर में लुक भी अच्छा आता है। लेकि अक्सर इस तरह के कलर वाले आउटफिट के साथ ज्वेलरी का कलर समझ नहीं आता किस तरह का पहनना है। अगर आपको भी हमेशा इसी बात का कन्फ्यूजन रहता है, तो इसके लिए आप आर्टिकल में बताए गए ज्वेलरी डिजाइन को वियर कर सकती हैं। इसमें कलर भी अलग-अलग दिखाए गए हैं।

पर्पल कलर चेन सेट (Purple Colour Chain Set Designs)

Purple Colour Chain Set Designs

अगर आपको कुछ अलग ट्राई करना है, तो आप इस तरह के चेन सेट को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको सिल्वर कलर की चेन के साथ कलर स्टोन वाला पेंडेट मिल जाएगा। इसके साथ ही, आपको कानों के भी छोटे-छोटे इयररिंग्स डिजाइन भी मिल जाएंगे। इस तरह के चेन सेट वेस्टर्न आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं। साथ ही, इसमें लुक सिंपल और एलीगेंट लगता है। आप इस तरह के सेट को मार्केट से 100 से 200 रुपये में खरीद सकती हैं।

गोल्डन स्टोन सेट करें वियर

Golden stone set designs

आप पर्पल कलर के आउटफिट के साथ स्टोन वर्क वाले नेकलेस सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको हैवी वर्क वाला सेट मिलेगा। इससे लुक एलीगेंट के साथ अट्रैक्टिव दिखाई देगा। मार्केट में इस तरह के सेट आपको आसानी से 250 से 500 रुपये में मिल जाएंगे। जिसे वियर करके आप लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इस तरह के सेट के साथ ही, आपको मैचिंग इयररिंग्स और कंगन के डिजाइन भी मिल जाएंगे। इसे आपक सिंपल गोल्डन स्टोन में खरीदेंगी तो पर्पल कलर की साड़ी या सूट के साथ वियर कर पाएंगी।

इसे भी पढ़ें: स्टेटमेंट लुक के लिए इन नेकलेस डिजाइन को करें अपनी कलेक्शन में शामिल

सिल्वर स्टोन वर्क वाले नेकलेस सेट

Silver stone work necklace set

आप अपने लिए पर्पल कलर के आउटफिट के साथ पहनने के लिए इस सिल्वर कलर के नेकलेस सेट को भी खरीद सकती हैं। इसमें आप ग्रीन स्टोन की जगह पर्पल स्टोन खरीदें। फिर इसे अपने आउटफिट के साथ मैच करके वियर करें। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। इस तरह के नेकलेस आपको सिंपल डिजाइन में भी मिल जाएंगे। साथ ही, आप चाहें तो इसे लेयर में भी खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: डीप नेकलाइन के साथ स्टाइल करें ये पेंडेंट नेकलेस, देखें डिजाइंस

इस बार स्टाइल करें ये ज्वेलरी सेट। इसमें पर्पल कलर आउटफिट लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, यह डिजाइन आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP