वेडिंग सीजन में इन 5 ज्वेलरी को अपनी कलेक्शन में करें शामिल

अगर आपको अलग-अलग डिजाइन की ज्वेलरी पहनना पसंद है तो इस तरह की कलेक्शन आप ट्राई कर सकती हैं। यह आपके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना देती हैं।

Wedding jewellery New collection

ज्वेलरी से हर महिला का खास रिश्ता होता है। आखिर हो भी क्यों नहीं महिलाओं का सोलहा सिंगार पूरा ही गहनों से होता है। पुराना जमाना हो या आज का समय ज्वेलरी ट्रेंड समय के साथ बदलते रहते हैं। ऐसे में अगर आप वेडिंग के लिए जा रही हैं तो इस तरह की कलेक्शन अपने आउटफिट के साथ ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की ज्वेलरी आपके लुक में चार चांद लगा देगी।

एमराल्ड ज्वेलरी

Emberlled jewellery design

एमराल्ड ज्वेलरी आजकल काफी ट्रेंड में है। दुल्हन भी अपने आउटफिट के साथ इस तरह की ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। ये बाकी ज्वेलरी बाकी गहनों के मुताबिक थोड़ी हैवी होती है। इसलिए आप इसे किसी खास फंक्शन पर ही पहने तो ज्यादा अच्छा रहेगा। लेकिन अगर आप रॉयल लुक ट्राई कर रही हैं तो इसके लिए भी इसे पहन सकती हैं।

टिप्स: इस तरह के नेकपीस आप लहंगे और साड़ी के साथ ट्राई करें।

ऑक्सिडाइस्ड ज्वेलरी

oxidise jewellery design

ऑक्सिडाइस्ड ज्वेलरी का ट्रेंड आजकल काफी है। सेलिब्रिटी से लेकर आम महिलाएं भी इसे पहनना पसंद करती हैं। इस तरह की ज्वेलरी किसी भी आउटफिट के साथ काफी अच्छे से जाती है साथ ही एक एथेनिक लुक क्रिएट करती हैं। इसे सबसे ज्यादा टीन एजर्स पहनना पसंद करती हैं।

टिप्स: इसे आप एथेनिक और इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Year Ender: अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें इस साल हिट रहीं ये ज्वेलरी डिजाइंस

टेंपल ज्वेलरी

Temple jewellery design

टेंपल ज्वेलरी हमारी भारतीय परंपरा को दर्शाती है। इस तरह के डिजाइन डिटेल और हस्तशिल्प तकनीक के साथ बनाई जाती है। इस तरह की ज्वेलरी में सबसे ज्यादा भारतीय देवी-देवताओं की प्रतिमा होती है। जब भी साउथ शादी होती है तो ब्राइड भी इस तरह की ज्वेलरी पहनती है। ये सबसे ज्यादा सिल्क साड़ी के साथ अच्छी लगती है। इसलिए आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। जिसमें अलग-अलग ऑप्शन आपको देखने को मिल जाएंगे। इस तरह के नेकलेस आप ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद सकती हैं।

टिप्स: इसमें आप चोकर स्टाइल और लॉन्ग नेकलेस पेयर कर सकती हैं।

पर्ल ज्वेलरी

pearl jewellery design

पर्ल ज्वेलरी का फैशन नया नहीं है। यह सालों पुराना है और आज भी महिलाएं इसे पहनना पसंद करती है। लेकिन समय के साथ-साथ इसमें कई सारे बदलाव देखे गए हैं। जिसके कारण यह और बेहतर होती गई है। इस ज्वेलरी की खास बात ये है कि, इसे किसी भी आउटफिट के साथ केरी किया जा सकता है। पर्ल में आपको चोकर और रानी हार में मिल जाएगी। जिसको आप चाहे तो सूट या गाउन के साथ पहन सकती हैं।

टिप्स: इस तरह की ज्वेलरी आप कॉटन या ऑर्गेंजा साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

हूप्स

हूप्‍स इयरिंग्स और डैंगलर्स भी आप वेडिंग में ट्राई कर सकती हैं। यह एवरग्रीन ट्रेंड है। अब ये आपको हर एक शेप और डिजाइन में मिल जाते हैं। इस तरह की ज्वेलरी आप वेस्टर्न आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: दुल्हन की सुंदरता को निखार देंगे ये हैवी चोकर डिजाइंस

अब आप भी इस तरह की ज्वेलरी शादी में पहन सकती हैं और हमें कमेंट करके बता सकती हैं की ये कैसी लगी।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Credit: Myntra/ Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP