रॉयल ब्राइडल लुक पाने के लिए इन स्टाइलिंग टिप्स को करें फॉलो

खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए बॉडी शेप को ध्यान में रखकर ही किसी भी आउटफिट को स्टाइल करना चाहिए ताकि आपका लुक अप-टू-डेट नजर आ सके।
Updated:- 2023-02-27, 11:17 IST
how to achieve royal bridal look in hindi

शादी के लुक को चुनना बेहद मुश्किल काम होता है और हो भी क्यों न? आजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक चीजें मौजूद हैं, जिसे देखकर हम और आप काफी कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन-सी चीज हमारे लिए परफेक्ट रहेगी। वहीं लगभग हम सभी चाहते हैं कि हमारा ब्राइडल लुक स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ रॉयल भी नजर आए।

इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी स्टाइलिंग टिप्स जिन्हें फॉलो कर आपका लुक दिखेगा बेहद स्टाइलिश। साथ ही बताएंगे आपके लुक से जुड़ी दिलचस्प बातें।

इस कलर को चुनें

royal bride

लुक को चुनते समय सबसे पहले बारी आती है आउटफिट की। बता दें कि अगर आप रॉयल दिखना चाहती हैं तो गोल्डन कलर को चुन सकती हैं। यह कलर आपके लुक में जान डालने काम करेगा। गोल्डन की जगह मैरून कलर को भी चुन सकती हैं। (शरारा सेट के नए डिजाइंस)

इसे भी पढ़ें : साड़ी में दिखना चाहती हैं लाजवाब तो कैटरीना कैफ से लें इंस्पिरेशन

ऐसी चुनें ज्वेलरी

वहीं ब्राइडल लुक को रॉयल बनाने के लिए आप डायमंड की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। आजकल हर कोई इसे स्टाइल कर रहा है, जिसके कारण ये काफी चलन में भी दिखाई दे रहा है। आप आर्टिफिशियल अमेरिकन डायमंड का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

लिपस्टिक भी होनी चाहिए खास

रॉयल ब्राइडल लुक पाने के लिए अगर आपने न्यूड मेकअप को चुना है, तो लिपस्टिक का कलर भी न्यूड ही चुनें। वहीं अगर आप डार्क और बोल्ड कलर की लिपस्टिक लगाना चाहती हैं तो रूबी रेड या मैरून कलर को चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : साउथ की इस साड़ी को क्यों कहा जाता है 'टेम्‍पल साड़ी', जानें रोचक बातें

ऐसे सजाएं हेयर स्टाइल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nataša Stanković Pandya 🧡 (@natasastankovic__)

 

वहीं, बन हेयर स्टाइल बनाने के बाद आप उसे नकली हेयर एक्सेसरीज से बिल्कुल भी न सजाएं बल्कि असली गजरे की लेयर या असली लाल रंग के गुलाब से ही सजाएं। ऐसा करने से आपका लुक काफी खूबसूरत नजर आएगा।

 

अगर आपको ब्राइडल लुक को स्टाइलिश बनाने के टिप्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।