ट्रेडिशनल लुक्स में बेहद खूबसूरत दिखती हैं जेनिफर विंगेट

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक के लिए भी जानी जाती है। जिससे जुड़े पोस्ट वो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

Jennifer winget lehnga look

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट छोटे पर्दे की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह कई सारे सीरियल में काम कर चुकी हैं जो हिट हुए हैं। इसी से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन कई लड़कियां है जो उनके फैशन सेंस को फॉलो करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो वेस्टर्न आउटफिट के साथ-साथ ट्रेडिशनल आउटफिट में भी कमाल लगती हैं।

उनके ड्रेसिंग सेस की जितनी भी तारीफ करें कम है। सोशल मीडिया पर उनके स्टाइलिश लुक वायरल होते रहते हैं। चलिए देखते हैं इनके स्टाइलिश ट्रेडिशनल लुक्स को स्टाइल करने के टिप्स।

जेनिफर विंगेट ने पहना शरारा

sharaa look jennefer winget

गर्मियों में व्हाइट और बेज कलर बेस्ट होते हैं। इस कलर के कपड़ों में गर्मी भी कम लगती है। जेनिफर विंगेट ने तरह के लुक की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसको बॉलीवुड के जाने माने डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। इसके साथ जेनिफर ने चोकर सेट और सिंपल मेकअप अप्लाई किया हुआ है। अगर आपको ये सूट पसंद आया है तो इसे आप भी ऑनलाइन जाकर इसके ऑप्शन सर्च कर सकती हैं।

टिप्स: इस तरह के सूट के साथ आप स्टोन वर्ग इयररिंग्स पहन सकती हैं। साथ ही बालों में बाउंसी हेयर स्टाइल बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: मीरा राजपूत के कातिलाना लुक्स को आप भी कर सकती हैं रीक्रिएट

जेनिफर विंगेट का लहंगा स्टाइल

Lehnga style

पिंक कलर हर लड़की को पहनना पसंद होता है। ऐसे में अगर आप शादी में जा रही हैं तो इस कलर और डिजाइन का लहंगा आप ट्राई कर सकती हैं जिसे जेनिफर विंगेट ने अपने एक पोस्ट में पहना हुआ है। इस लहंगे को ऋचा जय सिंगनी ने डिजाइन किया है। लहंगे को सिंपल रखा गया है लेकिन इसके ब्लाउज में हैवी एम्ब्रॉयडरी की गई है ताकि इसका लुक हैवी लगे। इसके साथ जेनिफर ने स्टोन वर्क इयरिंग्स पहने हैं और मेकअप को न्यूड रखा हुआ है।

टिप्स: आप चाहे तो इसके साथ बैंग्लस पहन सकती हैं।

साड़ी में खूबसूरत लगती हैं जेनिफर विंगेट

प्रिंटेड साड़ी का ट्रेंड काफी चलन में है। कई सारी महिलाएं इसे ऑफिस, फंक्शन और पार्टी में पहनना पसंद करती हैं। गर्मी में ये काफी कम्फर्टेबल रहती हैं और जल्दी बंध भी जाती है। जेनिफर विंगेट ने भी हैवी प्रिंट की साड़ी लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे उन्होंने प्लेन ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है।

कानों नें झूमकी इयररिंग्स और हाथ में अंगूठी के साथ स्टाइल किया है। आप भी इसी तरह साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इसके ऑप्शन आपको मार्केट में कम दाम पर मिल जाएंगे।

टिप्स: आप चाहे तो इसके साथ सिंपल चोकर नेकलेस भी पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: कृति सैनन के ग्लैमरस साड़ी अवतार कर देंगे आपके दिल पर वार

अगर आपको टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के स्टाइलिश ट्रेडिशनल लुक्स और इन लुक्स को रीक्रिएट करने के खास टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।

साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP