इंडियन कल्चर वीक 2025 जिसे भारतीय फैशन की शान भी कहा जाता है। इस फैशन शो में कई बॉलीवुड हस्तियां ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा है। हाल ही में इंडियन कल्चर वीक 2025 में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी खूबसूरती से सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया है। उन्होंने इस फैशन शो के दौरान फैशन डिजाइनर जयंती रेड्डी के लिए शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक करते हुए अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा है।
जाह्नवी कपूर का इंडियन कल्चर वीक 2025 लुक
बात करें जानवी कपूर के पहनावे कि, तो उन्होंने रैंप पर लाइट पिंक पेस्टल कलर का लहंगा पहना था। एक्ट्रेस ने खूबसूरत स्कर्ट के साथ मोती से सजा स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज भी शामिल किया था। जाह्नवी ने इस फैशन शो के दौरान अपना टोंट फिगर प्लांट किया था, उनके लहंगे की फिटिंग मरमेड जैसी थी, जो उनके लुक को और शानदार बनाने में मदद कर रही थी।
जाह्नवी ने किया नेट का मुलायम दुपट्टा शामिल
जाह्नवी कपूर ने अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए नेट का मुलायम दुपट्टा भी इस लहंगे के साथ शामिल किया था। दुपट्टे पर सीक्वेंस की हल्की कढ़ाई की गई थी, जो उनके लुक को बेहतर बनाने में मदद कर रही थी। उनका यह इंडियन कल्चर वीक 2025 का लुक ग्लैम और ग्रेस का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन था।
जाह्नवी कपूर की एक्सेसरीज
बात करें ऐक्ट्रेस के एक्सेसरीज कि, तो उन्होंने इस लहंगे के साथ खूबसूरत फ्लोरल चौकोर और मैचिंग इयररिंग्स शामिल की थी। हाथ में काला धागा और उंगली में ग्रीन स्टोन फिंगर रिंग पहनी हुई थी। उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ बालों को खुला रखा था। अगर आप भी उनकी तरह अपने लुक को गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो इस तरह के लहंगे की डुप्लीकेट कॉपी को ऑनलाइन खरीद सकती है या बाजार से कपड़ा लाकर बनवा सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram/janhvikapoor/jayantireddylabel
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों