herzindagi
image

जाह्नवी कपूर का ड्रेस लुक डिनर डेट के लिए है बेस्ट, देखें डिजाइंस

जाह्नवी कपूर की एक्टिंग को अब हर कोई पसंद करता है। वहीं इनके लुक्स भी काफी अट्रैक्टिव होते हैं, जिसे आप चाहें तो अपनी डिनर डेट के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-10, 18:32 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह खूबसूरत दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर उनके लुक्स को इंस्टाग्राम पर सर्च करते हैं। इसके बाद इनके आउटफिट्स को रीक्रिएट करने की कोशिश करते हैं। इसकी वजह से अक्सर हमारा लुक अच्छा लगता है। लेकिन एक ही एक्ट्रेस के लुक्स को रीक्रिएट करके हम बोर हो जाते हैं। इस बार ऐसा न करें। खूबसूरत दिखने के लिए डिनर डेट पर जाह्नवी कपूर के लुक्स को रीक्रिएट करें। इससे आप भी उनकी तरह खूबसूरत नजर आएंगी। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के लुक्स को आप डिनर डेट के लिए ट्राई कर सकती हैं।

जाह्नवी कपूर का कोर्सेट लुक

Croset

आप अगर अपने पार्टनर को खुश करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप जाह्नवी कपूर के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने क्रोसेट को स्टाइल किया है जिसे Wiederhoeft ने डिजाइन किया है। इसे ग्रे कलर से तैयार किया है। इसमें सिल्वर ग्लास का वर्क किया गया है। इससे ये ड्रेस अच्छी नजर आ रही है। वहीं ड्रेस के साथ ब्लेट को भी अटैच किया गया है। इस तरह की ड्रेस को आप भी सिंपल डिजाइन ज्वेलरी और मेकअप लुक को सिंपल रखकर स्टाइल कर सकती हैं। इससे आप खूबसूरत नजर आएंगी।

जाहन्वी कपूर का गाउन लुक

Gown

खूबसूरत दिखने के लिए आप जाहन्वी कपूर के गाउन लुक को भी रीक्रिएट कर सकती हैं। इससे आप भी अच्छी नजर आएंगी। इस फोटो में उन्होंने गौरव गुप्ता क्लोथिंग ब्रांड के डिजाइन किए हुए गाउन को वियर किया है। इसमें शिमर फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। आप चाहें तो इसे सिंपल डिजाइन वाले कपड़े में डिजाइन कराकर स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ चोकर नेकलेस सेट और हाथों में ब्रेसलेट वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Off Shoulder Dress: पार्टी में पहनने के लिए बेस्ट हैं ब्लैक कलर ऑफ शोल्डर ड्रेस, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

जाहन्वी कपूर का ऑफ शोल्डर ड्रेस लुक

Short dress (2)

अगर आप कुछ स्टाइलिश लुक के लिए आउटफिट वियर करना चाहती हैं तो इसके लिए आप ऑफ शोल्डर ड्रेस को वियर कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस पहनने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही, आपका पार्टनर आपको देखकर खुश हो जाएगा। इसमें फ्लावर की पंखुड़ियों की तरह काम किया गया है। इससे ड्रेस का लुक और भी अच्छा लग रहा है। साथ ही, इसके साथ ज्यादा ज्वेलरी वियर करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। साथ ही, आप जल्दी रेडी हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: ऑफ शोल्डर ड्रेस को स्टाइल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, सेलेब्स जैसा मिलेगा लुक

इस बार डेट पर जानें के लिए जाह्नवी कपूर के इन लुक्स को रीक्रिएट करें। इससे आप अच्छी लगेंगी। साथ ही, आपको ड्रेस के अलग-अलग ऑप्शन के बारे में सही जानकारी रहेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram/ Janhvi kapoor

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।